53555 कुल लेख

ऑपइंडिया स्टाफ़

कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

500+ महिला एवं लड़की काँवड़ियों पर मस्जिद के पास से पथराव, बचाने आई पुलिस को दौड़ाया

काँवड़ियों की सुरक्षा में आए पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी पर लगे स्टार को नोचने का प्रयास किया गया। पुलिस वालों के साथ गाली-गलौच की गई, उन्हें डंडा लेकर दौड़ाया गया। लेकिन पुलिस ने अपनी समझदारी से तकरीबन 500 से भी ज्यादा महिला और बच्चियों को निकालकर सुरक्षित पहुँचाया।

उन्नाव रेप: सड़क हादसे में नया खुलासा, टक्कर मारने वाला ट्रक सपा नेता के भाई का – CBI करेगी जाँच!

ट्रक के नंबर प्लेट में कालिख लगाने पर सफाई देते हुए सपा नेता ने कहा कि यह सब केवल फाइनेंसर की नजरों से बचने के लिए किया गया था। अगर इसके बाद भी साजिश की आशंका है तो सरकार इसकी CBI जाँच करवा ले, सच्चाई साफ़ हो जाएगी।

फातिमा के तीन बच्चों के साथ सुसाइड कांड में नया मोड़, दो बेटियों संग रेप की हुई पुष्टि, पिता अकरम पर शक

पहले यह अनुमान लगाया गया था कि फातिमा ने पहले अपने तीनों बच्चों अलीफिया, ज़ेबा और जियान की हत्या की और फिर खुद आत्महत्या लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस पूरे मामले में एक बड़ा ट्विस्ट आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों बेटियों की हत्या से पहले रेप किया गया था। जिसके बाद पुलिस महिला के पति अकरम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विदिशा बालियान ने जीता Miss Deaf World 2019 का ताज, यह ख़िताब जीतने वाली पहली भारतीय

इस प्रतियोगिता में विदिशा ने तांडव पर परफॉर्म किया था। उन्होंने लिखा, “तांडव, भगवान शिव का एक शानदार नृत्य है। मुझे छोटी उम्र में ही नृत्य से लगाव था। हालाँकि मैं स्पष्ट रूप से ताल, धुन या आवाज़ नहीं सुन सकती थी। लेकिन, नृत्य करने के लिए अपने दिल और आत्मा में संगीत की आवश्यकता होती है।”

फैक्ट चेक: जवान अमानुल्लाह को लुटेरों ने मारा, लिबरल गैंग ने दिया सांप्रदायिक एंगल, बताया मॉब लिंचिंग

इस मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गालीबाज कॉन्ग्रेस समर्थक और रॉबर्ट वाड्रा के रिश्तेदार तहसीन पूनावाला ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में सेवानिवृत्त सेना अधिकारी अमानुल्ला भी मॉब लिंचिग का शिकार हुए हैं।

Pak गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर ने अपने देश को माना आतंकी देश! ट्विटर पर हुई छीछालेदर

इससे पहले की बात आगे बढ़ती आमिर ने उस ट्वीट को अनलाइक कर दिया। लेकिन ऐसा करना उनके लिए कारगर साबित नहीं हो सका क्योंकि तब तक कई यूज़र्स ने मोहम्मद आमिर का यह स्क्रीनशॉट ले लिया था। अब यह स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शामली के दो मदरसों पर छापा: मौलाना हफीउल्ला, वासिफ और असरफ के साथ 4 विदेशी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपितों को संरक्षण देने के आरोप में तीन मदरसा संचालकों- मौलाना हफीउल्ला, कारी वासिफ व मौलवी असरफ हुसैन को भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

दूरदर्शन में गुणवत्ता पर जोर – क्रिएटिव हेड से लेकर बड़े पैमाने पर विशेषज्ञों की होगी नियुक्ति: जावड़ेकर

"सरकार दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो का हरसंभव तरीके से समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकारी सेवा प्रसारणकर्ता समकालीन उद्योग के मानकों के हिसाब से सेवाएँ उपलब्ध करा सके और भारत के कोने-कोने तक अपनी पहुँच सुनिश्चित कर सके।"