Home Blog Page 1747

इंस्टाग्राम से दोस्ती, बलात्कार, अब वीडियो वायरल करने की धमकी… शाहरुख़ ने ‘परम शर्मा’ बन हिन्दू लड़की को फाँसा, पोल खुलने पर बोला – परिवार सहित मार डालूँगा

देश की राजधानी दिल्ली से ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। ताज़ा मामले करावल नगर इलाके से सामने आया है, जहाँ एक मुस्लिम युवक ने गलत नाम बता कर एक हिन्दू युवती को फाँसा। पीड़ित लड़की की शिकायत के बाद उस पर बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है। दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। उस लड़के ने इंस्टाग्राम से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर उस लड़की को फँसाया था। उसने अपना नाम ‘परम शर्मा’ लिख रखा था।

लड़की ने इंस्टाग्राम पर उसका फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लिया, जिसके बाद दोनों बातचीत करने लगे। इस दौरान युवक ने बताया कि उसका नाम गोलू है। जनवरी 2023 में लड़की को ये जान कर सदमा लगा कि इंस्टाग्राम पर वो जिससे बात कर रही है उसका असली नाम शाहरुख़ है। साथ ही ये भी पता चला कि वो हिन्दू नहीं, बल्कि मुस्लिम है। इसके बाद लड़की ने उससे बातचीत करनी बंद कर दी। फिर लड़के ने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

इस दौरान वो धमकी भी देता था। आखिरकार पीड़िता पुलिस के पास पहुँची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने FIR दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को धर दबोचा। अक्टूबर 2020 में शाहरुख़ ने हिन्दू लड़की को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था। बातचीत बंद करने के बाद वो लड़की और उसके परिवार वालों की हत्या की धमकी देता था। उसने लड़की के नाम से फर्जी प्रोफाइल भी बना ली। साथ ही उसके अश्लील वीडियोज वायरल करने की धमकी देने लगा

लड़के की उम्र 22 साल है और वो टेलरिंग यूनिट में काम करता था। उसके मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया है, जिसे FSL जाँच के लिए भेजा जाएगा। उस पर लड़की को ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगा है। दिल्ली में हाल ही में शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल नामक युवक ने साक्षी नामक हिन्दू लड़की की चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी, उसका सिर पत्थर से कुचल डाला था। देश भर में ‘लव जिहाद’ के कई मामले सामने आ रहे हैं।

हिजाब-धर्मांतरण वाले स्कूल के संचालक इदरीश खान के कई ठिकानों पर छापा: रिश्तेदारों के नाम पर अकूत संपत्तियाँ, भोपाल में ‘श्रीराम हॉस्टल’

मध्य प्रदेश के दमोह स्थित गंगा जमुना स्कूल में हिन्दू छात्राओं को जबरन हिजाब पहनाने और नमाज-दुआ पढ़वाने के मामले में राज्य सकार की कार्रवाई जारी है। स्कूल की मान्यता रद्द करने और संचालक इदरीश खान के धर्म काँटा, हार्डवेयर दुकान और वेयरहाउस को सील करने के बाद एक शिक्षक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, कुछ अवैध संपत्तियों का भी पता चला है।

दमोह पुलिस ने शनिवार (10 जून 2023) की रात स्कूल के संचालक इदरीश खान के कई ठिकानों पर छापेमारी की और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए। फिलहाल इस मामले में स्कूल के संचालक के एक चौकीदार और स्कूल के पुरुष गणित शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस इदरीश खान और उसके परिवार के कई लोगों को भी गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। इदरीश खान ने राजधानी भोपाल में रहने वाले अपने रिश्तेदार राशिद के नाम पर भी संपत्ति इकट्ठा की है। इन संपत्तियों में श्रीराम बॉयज हॉस्टल नाम का हॉस्टल, गेस्ट हाउस और गारमेंट्स शॉप शामिल हैं। 

दरअसल, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने इस संबंध में के ट्वीट किया था। इसके बाद भोपाल नगर निगम हरकत में आया और जाँच में पता चला कि भोपाल के अशोका गार्डन में इदरीश के रिश्तेदार के नाम पर कई संपत्तियाँ हैं।

प्रियंक ने ट्वीट ने में कहा था, “दमोह मध्यप्रदेश में स्कूल के माध्यम से बच्चों को धर्मांतरण के लिए ग्रूम करने के आरोप में जाँच के घेरे में आए संदिग्ध गंगा जमुना ग्रुप द्वारा प्रदेश की राजधानी में भोपाल में छात्रों के लिए एक हॉस्टल संचालित करने की सूचना भी मिली है।”

NCPCR चीफ प्रियंक कानून ने अपने ट्वीट में आगे कहा, “इसका नाम श्रीराम हॉस्टल होने की जानकारी मिल रही है, प्रबंधक भी अपना नाम उपाध्याय बता रहा है। क्या पहचान बदल के हॉस्टल चलाया जा रहा है? तथ्यों की जाँच होनी चाहिए।”

निगम के अधिकारियों ने बताया कि जोन क्रमांक 09 के वार्ड क्रमांक 69 अशोका गार्डन क्षेत्र में राशिद की संपत्ति को लेकर जाँच की जा रही है और नोटिस भी लगा दिया गया है। नोटिस में राशिद से टैक्स और संपत्ति का विवरण भी माँगा गया है।

बता दें कि शुक्रवार (9 जून 2023) को अधिकारियों ने स्कूल के संचालक इदरीश खान के धर्म काँटा, हार्डवेयर दुकान और वेयरहाउस को सील कर दिया था। मध्य प्रदेश शासन के 5 अलग-अलग विभागों के अधिकारियों ने इदरीश खान के अलग-अलग ठिकानों पर रेड डाली थी। इस दौरान दस्तावेज खंगाले गए और जमीनों की माप की गई। 

कैच के दौरान जमीन में सटी गेंद, थर्ड अंपायर की आँख पर पट्टी… WTC फाइनल में नॉटआउट थे शुभमन गिल? सोशल मीडिया पोस्ट से भी साधा निशाना

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल खेला जा रहा है। बॉल टेंपरिंग के आरोपों के चलते यह मुकाबला पहले ही विवादों में था। वहीं, अब टीम इंडिया की दूसरी पारी में शुभमन गिल (Shubman Gill) को कैच आउट देने को लेकर ग्राउंड से लेकर सोशल मीडिया तक विवाद छिड़ा हुआ है। 

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के 444 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने पॉजिटिव एप्रोच दिखाते हुए तेज शुरुआत की थी। कप्तान रोहित शर्मा शुभमन गिल के साथ मिलकर करीब 6 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन भी बना रहे थे। लेकिन इसी बीच 8वें ओवर में गेंदबाजी करने आए स्कॉट बोलैंड की पहली ही गेंद पर शुभमन गिल गली पर खड़े फील्डर कैमरून ग्रीन को कैच थमा बैठे। इसके बाद टीम इंडिया लड़खड़ाती हुई नजर आई।

शुभमन गिल के बल्ले से लगने के बाद गेंद काफी नीचे थी। ऐसे में कैमरून ग्रीन कैच पकड़ते हुए अनियंत्रित हो गए। ऐसे में फील्ड अंपायर इस बात से संतुष्ट नहीं थे कि कैच पकड़ा गया है या नहीं। ऐसे में मामला टीवी यानि थर्ड अंपायर तक जा पहुँचा। जहाँ थर्ड अंपायर रिचर्ड केटलब्रॉ ने रीप्ले देखने के बाद शुभमन गिल को आउट करार दिया। उनका मानना था कि ग्रीन ने कैच को सही तरीके से पकड़ा है। बस यहीं से विवाद शुरू हो गया।

आउट होने के बाद पवेलियन की ओर जाते हुए शुभमन गिल नाखुश नजर आए। वहीं, नॉन स्ट्राइक पर खड़े कप्तान रोहित शर्मा भी नाराज नजर आए और उन्होंने फील्ड अंपायर से बात भी की। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि कैमरून ग्रीन के कैच लेने के दौरान गेंद जमीन में टच हो गई थी। ऐसे में वह नॉट आउट थे। लेकिन थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मुल्तान का सुल्तान के नाम से मशहूर वीरेंद्र सहवाग ने भी थर्ड अंपायर के इस फैसले पर नाराजगी जताई। उन्होंने आँखों में पट्टी बाँधे हुए एक व्यक्ति की फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, “शुभमन गिल के कैच पर फैसला करते हुए थर्ड अंपायर। फैसला लेने के बाद पर्याप्त सबूत नहीं थे। जब संदेह हो तो नॉट आउट देना चाहिए।”

कमेंटेटर हर्षा भोगले भी वीरेंद्र सहवाग से सहमत नजर आए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “कैमरून ग्रीन ने कैच पकड़ने के लिए बेहतरीन प्रयास किया था। लेकिन, कैच लेने के तुरंत बाद हाथ मुड़ जाता है। शुभमन गिल को काफी निराश होना पड़ा।”

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने मीम शेयर करते हुए थर्ड अंपायर पर निशाना साधा। मीम में एक लड़की बन्दूक से निशाना लगा रही है। लेकिन जिस आँख से उसे बंदूक देखनी चाहिए थी, वह आँख बंद दिखाई दे रही है। वसीम जाफर ने लिखा, “आउट देने से पहले रीप्ले देखते थर्ड अंपायर।”

यही नहीं, चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद शुभमन गिल ने भी थर्ड अंपायर के फैसले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैच लेते हुए कैमरून ग्रीन की फोटो के साथ ताली बजाते हुए इमोजी शेयर की।

(फोटो साभार: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम अकाउंट)

शुभमन गिल ट्विटर पर भी थर्ड अंपायर के फैसले पर नाराजगी जाहिर करते नजर आए।

राजा बाबू नामक यूजर ने गिल की फोटो के साथ लिखा, “ये थर्ड अंपायर मेरे टाइम पर अंधा हो जाता है क्या?”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “वन टिप वन हैंड नियम से आउट है ये”

वहीं, कुछ लोग शुभमन गिल को भी ट्रोल कर रहे थे। एक यूजर ने शुभमन गिल की फोटो के साथ लिखा, “जरूरी मैच में रन नहीं बना सकता भाई, रील्स बनानी है तो बता।”

शुभमन गिल के आउट करार देने को लेकर सोशल मीडिया पर मीम की बाढ़ आई हुई है। आइए देखते हैं कुछ मीम्स:

नेपाल सीमा से सटे इलाके में दर्जनों लोगों ने की घर-वापसी, मिशनरियों के चक्कर में फँस गए थे: ‘बजरंग दल’ ने कराया शुद्धिकरण

नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के बहराइच में ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्मांतरित कराए गए दर्जनों गरीब लोगों की हिंदू धर्म में घर वापसी कराई है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विधिवत पूजा-पाठ कराकर इनका शुद्धिकरण कराया। इन्हें लालच देकर ईसाई में धर्मांतरित किया गया था।

यह मामला ताजपुर टेडिया गाँव का है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार (10 जून 2023) को दर्जनों लोगों का नानपारा के काली मंदिर में पूजा-पाठ कराया। पूजा-पाठ के साथ उनका शुद्धीकरण कराया और फिर सनातन धर्म में वापसी कराई गई। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि नेपाल सीमा पर ईसाई मिशनरी सक्रिय हैं। वे गरीब ग्रामीणों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का काम करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सीमावर्ती गाँवों में प्रत्येक रविवार और मंगलवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है और चर्च में गरीब लोगों को बुलाया जाता है।

चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान गरीब लोगों को ईसाई धर्म को सबसे ऊपर बताया जाता है। इससे जुड़ने के फायदे बताए जाते हैं और उन्हें इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। इतना ही नहीं, उन लोगों को तरह-तरह के लालच भी दिए जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लालच में आकर लोग हिंदू धर्म छोड़ रहे हैं।

बजरंग दल के नेता दीपांशु श्रीवास्तव के अनुसार, आसपास के तमाम गाँवों के चर्चों में प्रार्थना सभा चलती है, लेकिन पुलिस-प्रशासन ध्यान नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि ईसाइयों के धर्मांतरण के खिलाफ हिंदू संगठन सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करते हैं और घर वापसी का अभियान चला रहे हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन ने बताया कि सूचना मिली कि कुछ लोग जुटकर धर्म विशेष के देवी-देवताओं को अपशब्द कह रहे हैं। दूसरे धर्म को अपनाने के लिए प्रेरित और प्रलोभन भी दिया जा रहा है। इस संबंध में थाना नानपारा में तहरीर दी गई है और 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पॉर्न मामले में जमानत पर बाहर गहना वशिष्ठ (वंदना तिवारी) ने अपनाया इस्लाम, बॉयफ्रेंड फैज़ान अंसारी संग रचाया निकाह? – मीडिया में आई तस्वीरें

अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने अपने बॉयफ्रेंड फैजान अंसारी के साथ निकाह कर लिया है। इन दोनों के निकाह की तस्वीरें भी सामने आई हैं। पिछले कई दिनों से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालाँकि, अभी तक दोनों ने निकाह के संबंध में कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन, लोग इन्हें निकाह की शुभकामनाएँ दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि गहना वशिष्ठ ने बॉयफ्रेंड फैज़ान अंसारी से इस्लामी रीति-रिवाज से निकाह किया है।

ये भी कहा जा रहा है कि ‘गंदी बात’ फेम ऐक्ट्रेस ने होने बॉयफ्रेंड से निकाह के लिए इस्लाम भी अपनाया है। फैज़ान अंसारी भी अभिनेता और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। फैजान अंसारी को हाल ही में अमेजन के मिनी रियलिटी शो ‘डेटबाजी’ में भी देखा गया था। वहीं गहना वशिष्ठ लगातार विवादों में रही हैं। उन्हें पॉर्न सामग्रियाँ शूट करने और उन्हें प्रसारित करने के लिए पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। पॉर्न फ़िल्में बेचने के मामले में राज कुंद्रा के साथ भी उनका नाम जुड़ा था।

गहना वशिष्ठ फ़िलहाल पॉर्न फिल्मों की शूटिंग और उन्हें बेचने के मामले में जमानत पर बाहर हैं। गहना वशिष्ठ का असली नाम ‘वंदना तिवारी’ है। उन्हें पॉर्न रैकेट केस में मुंबई के वर्ली से 2021 में गिरफ्तार किया गया था। उन पर 3 अन्य पुरुषों के साथ मिल कर गैंगरेप के भी आरोप हैं। पीड़िता ने कहा था कि उसे जबरन पॉर्न फिल्म शूट करने को मजबूर किया गया, जिसकी निर्देशक गहना वशिष्ठ थीं। बाद में सफाई देते हुए अभिनेत्री ने कहा था कि बोल्ड और इरोटिक फिल्मों को पॉर्न नहीं कहा जा सकता।

इस प्रकरण के दौरान अगस्त 2021 में अभिनेत्री गहना वशिष्ठ अचानक से इंस्टाग्राम के लाइव वीडियो सेशन में न्यूड होकर आ गई थीं। उन्होंने कहा था, “मैं इस वीडियो में बिना कपड़ों के हूँ, लेकिन कोई इसे पॉर्न नहीं बता रहा।” उन्होंने दावा किया था कि जब इसके उलट वो कपड़े पहनती हैं तो लोग इसे पॉर्न बताने लगते हैं। उन्होंने इसे ‘दोहरे रवैये की पराकाष्ठा’ करार देते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों पर सवाल उठाया था।

ईरान पुलिस ने 9 साल के मासूम को गोली मार मौत के घाट उतारा, पिता पर लगाया कार चोरी का इल्जाम: हिजाब विरोधी प्रदर्शन के समय भी गई थी ऐसे ही एक बच्चे की जान

ईरान के खुजेस्तान प्रांत में पुलिस ने 9 साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक बच्चे की पहचान मुर्तजा डेल्फ-जरगानी के रूप में हुई। उसके पिता पर कार चुराने का आरोप है। वह अपने पिता के साथ कार पर बैठा हुआ था। इसी दौरान ईरानी पुलिस ने कार रोकने लिए उस पर फायरिंग की। इसी दौरान गोली लगने से मुर्तजा की मौत हो गई। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक बच्चे का पिता कथित तौर पर कार चुराने के बाद शुक्रवार (9 जून 2023) को भाग रहा था। पुलिस ने उसे कार रोकने के लिए चेतावनी दी। लेकिन इसके बाद भी उसने कार नहीं। इसके बाद पुलिस ने कार पर फायरिंग कर दी। इसी दौरान गोली मुर्तजा को जा लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक बच्चे के पिता और कार चोरी के आरोपित का कहना है कि पुलिस ने बिना किसी चेतावनी और कार चोरी की झूठी शिकायत के आधार पर उसकी कार पर फायरिंग की थी।

वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक बच्चे के पिता का आपराधिक रिकॉर्ड था। उस पर कार चोरी से लेकर नशीली दवाओं की तस्करी का भी आरोप है। पुलिस का यह भी दावा है कि उन्हें कार चोरी को लेकर जो शिकायत मिली तो वह आरोपित के वाहन से मेल खाती है। अधिकारियों ने संदिग्ध गाड़ी को रोकने का आदेश दिया था। पुलिस ने उसकी गाड़ी रोकने के लिए चेतावनी दी थी। लेकिन उसने चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया और गाड़ी भगाता चला गया।

नवंबर 2022 में भी हुई थी ऐसी ही घटना…

ऐसी ही एक ना ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के दौरान सामने आई थी। तब, 9 साल के कियान पिरफलाक की गोली लगने से मौत हो गई थी। दरअसल, प्रदर्शन के दौरान इजेह में कियान अपने माता-पिता के साथ कार से जा रहा था। इसी दौरान ईरानी पुलिस ने उसके माता-पिता को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। इसमें कियान पिरफलाक की मौत हो गई थी।

अमेजन के जंगल में हुआ चमत्कार: कोलंबिया विमान हादसे के 40 दिन बाद जीवित मिले 4 बच्चे, एक की उम्र सिर्फ 1 साल

कोलंबिया के अमेजन जंगलों में विमान हादसे के 40 दिन बाद 4 बच्चों को जिंदा बचा लिया गया। सेना के जवानों के चारों बच्चे आपस में भाई बहन हैं। इन बच्चों में से एक की उम्र 1 साल है। बच्चों के जीवित मिलने की इस घटना को कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने ऐतिहासिक बताया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 1 मई 2023 को प्राइवेट विमान सेसना में सवार होकर 7 लोग अराराकुआरा से सैन जोस डेल ग्वावियारे जा रहे थे। इसी दौरान इंजन में खराबी के चलते विमान हादसे का शिकार हो गया। इंजन में खराबी की सूचना देने के कुछ समय बाद ही विमान राडार से बाहर हो गया था।

हादसे के दो हफ्ते बाद 16 मई को विमान का मलवा मिला था। इसके बाद पुष्टि हुई थी कि हादसे में पायलट समेत 3 लोगों की मौत हो गई है इसमें इन बच्चों की माँ भी शामिल थी। लेकिन हादसे के बाद से चारों बच्चे लापता हो गए थे। इन बच्चों की तलाश के लिए कोलंबिया सरकार और सेना ने ऑपरेशन होप शुरू किया था। 

बच्चों की तलाश के लिए शुरू किए रेस्क्यू ऑपरेशन में 150 सैनिकों, 200 वोलेंटियर के साथ ही 10 खोजी कुत्तों को अमेजन के जंगल में उतारा गया था। इस दौरान, सेना को घटना वाली जगह से करीब 500 मीटर की दूरी पर बच्चों के पैरों के निशान, फलों के टुकड़े व नैपकिन मिले थे। हालाँकि घने जंगल होने के चलते बच्चों की तलाश बेहद मुश्किल लग रही थी। ऐसे में सेना ने हेलिकॉप्टर से बच्चों की दादी की आवाज रिकॉर्ड कर एक मैसेज सुनाया था। इस मैसेज के जरिए सेना का प्रयास था कि बच्चे जहाँ हैं वहीं रुक जाएँ।

हालाँकि बच्चे नहीं रुके। जब शुक्रवार (9 जून 2023) को बच्चे मिले, तब वे अपने पैरों में पॉलीथिन लपेटकर आगे बढ़े जा रहे थे। इन बच्चों की उम्र 13, 9, 4 व एक वर्ष है। हादसे के 40 दिन बाद घने जंगल में इन बच्चों का जीवित रहना किसी चमत्कार से कम नहीं है। बच्चों के मिलने के बाद राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने कहा है, “उन्हें जंगल ने बचा लिया। वे जंगल के बच्चे हैं और कोलंबिया के भी बच्चे हैं।”

पंचायत चुनाव से पहले बंगाल में शुरू हुई हिंसा: मुर्शिदाबाद में कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, तमंचे के साथ TMC नेता गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों के नामांकन दाखिल करने के पहले ही दिन हिंसक घटनाएँ देखने को मिल रहीं हैं। मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार (9 जून, 2023) को हुई स्थानीय कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता की हत्या के बाद से तनाव बना हुआ है। कॉन्ग्रेस का आरोप है कि तृणमूल कॉन्ग्रेस ने हत्या करवाई है। शनिवार (10 जून, 2023) को टीएमसी, सीपीएम और कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई। इस हिंसा के बीच पुलिस ने TMC नेता बशीर मुल्ला को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।

दरअसल, पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव होने हैं। इसको लेकर शुक्रवार (9 जून, 2023) से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। इसी दिन मुर्शिदाबाद जिले के खरग्राम में स्थानीय कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता फूलचंद शेख की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या से पहले उन्हें लाठी, डंडों से पीटा गया था। इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान काजल शेख और सफीक शेख के रूप में हुई। 

कॉन्ग्रेस का आरोप है कि बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कॉन्ग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फूलचंद की हत्या की है। इस हत्या के विरोध में कॉन्ग्रेस ने चुनाव कार्यालय के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया।

कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता फूलचंद शेख की हत्या के बाद बढ़े तनाव के बीच शनिवार (10 जून 2023) को मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल में कॉन्ग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टी सीपीएम के कार्यकर्ताओं ने मिलकर टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। इस हंगामे के बीच पुलिस ने तृणमूल कॉन्ग्रेस के स्थानीय नेता बशीर मुल्ला को एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। 

पश्चिम बंगाल में कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता की हत्या को लेकर बीजेपी ने TMC पर निशाना साधा है। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है कि अगर राज्य में कानून व्यवस्था बरकरार है तो चुनाव नजदीक आने पर ऐसी हत्याएँ क्यों होती हैं? इस हत्या के मामले में तृणमूल कॉन्ग्रेस के 2 कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए हैं। हत्या के बाद से राज्य में जिस तरह से डर का माहौल बना दिया गया है, उससे कोई भी आगे आने की हिम्मत नहीं करेगा। 

इस मामले में कॉन्ग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है, “यह स्पष्ट संकेत है कि टीएमसी बाहुबल का इस्तेमाल कर पंचायत चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। अगर टीएमसी गोलियों से जीतना चाहती है तो मतदान कराने की जरूरत नहीं है। पंचायत चुनाव से पहले टीएमसी कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश कर रही है।”

जो कॉन्ग्रेस की 4 पीढ़ी नहीं कर पाई, वो PM मोदी ने 9 साल में किया: महाराष्ट्र में गरजे अमित शाह, बोले- राहुल गाँधी विदेशों में कर रहे भारत का अपमान

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि ये ये 9 वर्ष भारत गौरव के 9 वर्ष हैं, पीएम मोदी के ये 9 वर्ष विकास के उत्कर्ष के 9 वर्ष हैं, ये 9 वर्ष गरीब कल्याण के 9 वर्ष हैं… ये 9 वर्ष भारत को सुरक्षित करने के 9 वर्ष हैं।

गृहमंत्री ने कहा, “इन 9 सालों में हर गरीब को पीने का साफ पानी, शौचालय, 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिले, हर गरीब को आवास मिले… आजादी के बाद सही अर्थों में गरीब कल्याण का काम अगर किसी ने किया है तो देश के नेता और हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।”

उन्होंने कॉन्ग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, सोनिया-मनमोहन सरकार के जो 10 साल थे वो देश में गरीबी बढ़ाने के 10 साल थे जबकि पीएम मोदी की सरकार के 9 साल के अंदर ढेर सारे गरीब कल्याण के काम हुए। वह बोले- “एक ओर पीएम मोदी को दुनिया में सम्मान मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर कॉन्ग्रेस के शहजादे राहुल बाबा देश का अपमान करने का काम कर रहे हैं। वो यहाँ नहीं बोलते, विदेश जा कर बोलते हैं… क्योंकि देश में उनको सुनने वाले बहुत कम बच गए हैं।”

गृहमंत्री ने कहा, “नरेंद्र मोदी ने देश की संस्कृति और इतिहास का सम्मान करने का काम किया है, नरेंद्र मोदी ने दुनिया में देश को गौरव दिलाने का काम किया है। आज वो दुनिया में जहाँ जाते हैं, मोदी-मोदी जी के नारे लगते हैं और यह सम्मान पीएम का नहीं हमारी जनता का सम्मान है। “

अमित शाह ने कहा, “जो काम कॉन्ग्रेस चार पीढ़ियों में नहीं कर पाई वो काम मोदी ने कर दिखाए। दुनिया का कोई राष्ट्राध्यक्ष उनको बॉस कहता है तो कोई उनके पैर छूता है। दुनिया भर में सम्मान दिलवाने… भारत का परचम दुनिया भर में लहराने का काम पीएम मोदी ने किया है।”

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे से गृहमंत्री ने सवाल किया, “हमने ट्रिपल तलाक हटाया… उस से आप सहमत हो या नहीं? राम मंदिर जो बन रहा है उस से आप सहमत हो या नहीं हो? आप स्पष्ट करो कि आप कॉमन सिविल कोड चाहते हो या नहीं? आप बताएँ मुस्लिम आरक्षण होना चाहिए या नहीं होना चाहिए? कर्नाटक में आपके सहयोगी वीर सावरकर को इतिहास की पुस्तकों से हटाना चाहती है, क्या आप उस से सहमत हो? उद्धव जी, आप दो नावों में पैर नहीं रख सकते। इन सभी बिंदुओं पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दीजिए, आपकी पोल खुद खुल जाएगी।”

‘हमको भैया, उसको सैंया’: हिंदू दोस्त के साथ जा रही मुस्लिम लड़की के साथ शमशेर अली ने की बदसलूकी, बोला- हम मर गए हैं क्या

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हिंदू युवक के साथ बाइक पर जा रही मुस्लिम युवती को मुस्लिम युवक द्वारा परेशान करने का मामला सामने आया। आरोपित की पहचान शमशेर अली के रूप में हुई। पीड़िता जब बाइक से जा रही थी तब शमशेर अली ने पीछा करते हुए वीडियो बनाया। इसके बाद उसे रोककर उससे सवाल-जवाब करने लगा। शमशेर का कहना था कि वह हिंदू युवक के साथ क्यों घूम रही है।

मामला मुरादाबाद के कोतवाली कोतवाली थाना क्षेत्र का है। आरोपित शमशेर अली ने ही इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके बाद से यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में मुस्लिम युवती को उसके दोस्त के साथ बाइक पर जाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद आरोपित युवती को रोककर उससे कहता है कि कौन हो तुम इनकी? तुम जैसी लड़कियों ने मुस्लिमों को बदनाम कर रखा है। तुम्हें शर्म आनी चाहिए। 

इस पर युवती कहती है, “भाई यह मेरा दोस्त है।” वहीं, आरोपित शमशेर कहता है कि मोहल्ले में किसी और को भी तो भाई बना सकती हो, मुस्लिम को भी तो भाई बना सकती हो। इस पर पीड़ित युवती कहती है कि वह अपने पापा से बात करा रही है। हालाँकि शमशेर कहता है कि वह काफी दूर से पीछा कर रहा है और देख रहा है कि वह किस तरह इससे हँस-हँसकर बातें कर रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने आरोपित शमशेर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा है, “मैं गुरुवार (8 जून 2023) को अपने दोस्त अनंत जोशी के साथ ऑफिस से घर जा रही थी। इस दौरान आरोपित शमशेर अली पीछे से वीडियो बनाता हुआ आ रहा था। आगे जाकर शमशेर अली ने हमें रोक लिया। इसके बाद उसने मुझसे पूछा कि यह लड़का कौन है? जब मैंने उससे कहा कि यह मेरा दोस्त है तो उसने कहा कि यह हिंदू है। इस पर उसने कहा आज कल का माहौल नहीं पता तुझे।”

पीड़िता ने आगे कहा है, “इस पर मैंने अपने अब्बा से उसकी बात कराई। अब्बा से बात करने के बाद उसने मुझसे कहा कि हम मर गए हैं क्या हमको भैया और उसको सैंया। शमशेर ने मेरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। इससे मेरी छवि धूमिल हुई है और मैं बहुत अधिक परेशान हूँ। आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।”

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित शमशेर अली के खिलाफ IPC की धारा 354, 354घ और IT एक्ट की धारा 66ई तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सिटी एसपी अखिलेश भदौरिया का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। एसपी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है। राह चलते हुए किसी के साथ बदसलूकी करने का किसी को अधिकार नहीं है।