Home Blog Page 2193

‘अपने हॉस्टल के बच्चा लोगों के लिए भी खाना ले जाना…’: शादी असली पर Video फिक्स, अतुल-अलोक ने बाराती में बिन बुलाए खाने पर दिया बड़ा संदेश

हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दुल्हे की तरह दिख रहे शख्स से एक युवक कहता है कि वह हॉस्टल में रहता है। बिन बुलाया मेहमान है। खाने आ गया है। जवाब में दुल्हा उससे कहता है कि हॉस्टल के अपने दोस्तों के लिए भी खाना लेते जाना। अब यह बात सामने आई है कि यह वीडियो असली शादी का ही था, लेकिन इसमें दिखे दोनों शख्स एक्टिंग कर रहे थे।

समाज को संदेश देने के लिए अतुल और आलोक ने इस वीडियो को शूट किया था। जब यह वीडियो वायरल हुआ था उसी समय बारात में बिन बुलाए खाने पहुँचे लोगों के साथ अमानवीय बर्ताव के कुछ मामले सामने आए थे। बारात में बिन बुलाए खाने पहुँचे लोगों के साथ सहृदयता का संदेश देने वाले इस एक्टिंग वीडियो को 2 दिसंबर 2022 को जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने शेयर किया था। उन्होंने लिखा, “यह हमारा बिहार, इस पर हमें गर्व है। बिन बुलाए विवाह में एक प्लेट खाने पर यहाँ बर्तन नहीं धुलवाते।” अकेले उन्ही के ट्वीट पर इस वीडियो को अब तक 1.2 मिलियन लोग देख चुके हैं। वीडियो के कमेंट में लोगों ने दूल्हे की काफी तारीफ की।

वीडियो में एक लड़का दूल्हे के पास बैठ कर बात करता दिखा था। वह​ दूल्हे से कहता है कि भैया आपकी शादी में हम यहाँ आए है। मुझे पता नहीं आपका नाम क्या है और आपका घर कहाँ है। मैं हॉस्टल में रहता हूँ। आज खाना बनाए नहीं थे। हमें भूख लगा था। हम आपकी शादी में आ गए खाने। आपको कोई दिक्कत तो नहीं है। जवाब में दुल्हा कहता है, “कोई दिक्कत नहीं। आप खुद खाइए। अपने होस्टल के बच्चा लोगों के लिए भी खाना ले जाना।”

मिल रही जानकारी के मुताबिक यह वीडियो प्लांड था। पहले से तैयारी कर 2 कलाकारों द्वारा बनाया गया है। वीडियो में जो दुल्हा दिखता है उसका नाम अतुल रजक है और उनसे बात करने वाला युवक आलोक यादव है। दोनों ही भागलपुर के छात्र हैं। अतुल रंगमंच कलाकार हैं। आलोक भागलपुर कला केंद्र में पढ़ाई करते हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो बनाने के समय अतुल रजक की वास्तव में शादी हो रही थी। इस दौरान आलोक यादव ने उनसे ऐसा वीडियो मिलकर बनाने की सहमति ली जिस से समाज को एक अच्छा संदेश जाए। वीडियो बनाने के बाद अतुल और आलोक ने इसे अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडलों पर डाला। कुछ ही देर में यह वीडियो वायरल हो गया।

गौरतलब है कि अतुल और अलोक का वीडियो वायरल होने से पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की शादी का एक वीडियो वायरल हो हुआ था। इस वीडियो में लड़की के घर वाले बिना बुलाए बारात में आकर खाना खाने वाले MBA छात्र से प्लेट धुलवाते नजर आए थे। लोगों ने इस हरकत को बेहद गलत बताते हुए आरोपितों पर कार्रवाई की माँग की थी।

एक तू ही धनवान है गोरी… फार्महाउस में जिस अधनंगे AAP उम्मीदवार का वीडियो हुआ था वायरल, वो हार गया: दिखा था आधी रात में स्विमिंग पुल का नज़ारा

दिल्ली में चल रहे MCD चुनावों में वोटों की गिनती जारी है। कुछ सीटों पर रुझान और कइयों पर परिणाम आने शुरू हो गए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, वसंत कुंज से भाजपा प्रत्याशी ने बाजी मार ली है। यहाँ भाजपा उम्मीदवार जगमोहन मेहलावत ने आम आदमी पार्टी (AAP) कैंडिडेट अमरजीत छिल्लर को हरा दिया है। कुछ ही समय पहले आप कैंडिडेट का बिना शर्ट के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जगमोहन मेहलावत के समर्थकों ने जीत का जश्न भी मनाना शुरू कर दिया है। कुछ समय पहले आप प्रत्याशी अमरजीत का बिना शर्ट वीडियो वायरल हुआ था। दिल्ली भाजपा के ट्विटर हैंडल से 3 दिसम्बर 2022 (शनिवार) को इस 25 सेकेण्ड के वीडियो को शेयर करते हुए उन पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया है। उस वीडियो में कुछ ने लोग भी दिख रहे थे जो बिना रिजल्ट आए ही अमरजीत को विजेता घोषित कर रहे थे।

वीडियो में छिल्लर के साथ कुछ अन्य लोग भी दिखाई दे रहे थे। उसमें से कुछ लोगों ने छिल्लर की तरह शर्ट नहीं पहनी थी। यह वीडियो रात में बनाया गया है जिसमे अमरजीत 360 डिग्री घुमा कर बना रहे हैं। इस वीडियो में छिल्लर को ‘एक तू ही धनवान है गोरी, बाकी सब कंगाल’ वाला गाना गाते सुना जा सकता है। पीछे की तरफ स्विमिंग पुल दिखाई दे रहा। पीछे खड़े लोगों ने छिल्लर से पार्षद बनने का टाइम पूछा तो जवाब मिला, “बहुत जल्द’। आप प्रत्याशी के हाथ में एक फाइबर का ग्लास भी नजर आ रहा है जिसमें कुछ तरल पदार्थ है। भाजपा के मुताबिक, ये दारू का ग्लास है।

यास्मीन खान ने अभिनेत्री को वेब सीरीज शूट करने के नाम पर बुलाया, पहुँची तो कहा – अब नंगी हो जाओ: एक्ट्रेस की शिकायत पर 3 पर FIR, 1 गिरफ्तार

मुंबई में वेब सीरीज के नाम पर पोर्न फिल्म की शूटिंग करने का मामला सामने आया है। यहाँ की चारकोप पुलिस (Charkop Police) ने वेब सीरीज के नाम पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें अलग-अलग साइटों पर अपलोड करने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश किया है। दरअसल इस रैकेट का शिकार बनी एक अभिनेत्री ने इस बारे में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद यह मामला सामने आया।

29 साल की एक्ट्रेस की शिकायत के बाद चारकोप पुलिस ने गुरुवार (1 दिसंबर, 2022) को यास्मीन खान (Yasmeen Khan), अनिरुद्ध प्रसाद जंगडे, अमित पासवान और आदित्य के खिलाफ आइपीसी व आइटी एक्ट की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले में अनिरुद्ध प्रसाद जंगडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। यास्मीन डेढ़ साल पहले भी मुंबई में इसी तरह के मामले में गिरफ्तार हुई थी। पुलिस मामले में दुष्कर्म की धाराएँ भी जोड़ने की तैयारी कर रही है।

आरोप है कि यास्मीन खान समेत अन्य आरोपितों ने पीड़ित एक्ट्रेस को विदेशों में रिलीज होने वाली वेब सीरीज के नाम पर शूट के लिए बुलाया था। जब वह फ्लैट में पहुँची तो उसे पहले न्यूड होने को कहा गया। जब एक्ट्रेस ने पूरी तरह से न्यूड होने से इनकार किया तो निर्देशक ने उसे कॉन्ट्रैक्ट के नियम तोड़ने पर 15 लाख रुपए वसूलने की धमकी दी। इसके बाद डर कर एक्ट्रेस ने पोर्न फिल्म की शूटिंग कंप्लीट की।

मॉडल की शिकायत के मुताबिक, पीड़ित एक्ट्रेस को काम की जरूरत थी और उसने राहुल पांडेय नाम के शख्स से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसे वेब सीरीज में काम करना होगा जिसमें कुछ बोल्ड सीन भी होंगे। चूँकि वेब सीरीज भारत में रिलीज होनी थी इसलिए पीड़िता ने पहले मना कर दिया।

राहुल पांडेय ने पीड़ित एक्ट्रेस से दोबारा संपर्क किया और कहा कि वह मोबाइल एप के लिए एक वेब सीरीज बना रहा है जो विदेश में रिलीज होगी और उसमें भी कुछ बोल्ड सीन होंगे। इसके बाद पीड़िता तैयार हो गई। बाद में उसे अनिरुद्ध से मिलने को कहा गया, जो पीड़िता को मलाड वेस्ट में भाबरेकर नगर में स्थित एक फ्लैट में ले गया। वहाँ एक महिला मेकअप आर्टिस्ट, यास्मीन, अनिरुद्ध और आदित्य मौजूद थे। वहाँ यास्मीन ने खुद को कैमरापर्सन, अनिरुद्ध और आदित्य को एक्टर बताया और डरा-धमकाकर फिल्म की शूटिंग पूरी की।

फिल्म रिलीज होने के बाद जब एक्ट्रेस की पहचान वाले एक शख्स ने जब उससे इस बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने यास्मीन से फिल्म डिलीट करने को कहा। यास्मीन ने ऐसा करने के लिए पैसों की माँग की। इसके बाद एक्ट्रेस ने पुलिस शिकायत दर्ज करवाई। मुंबई पुलिस के जोन 11 के डीसीपी अजय कुमार बंसल ने बताया कि यह घटना 5-6 महीने पुरानी है और महिला ने पहली बार शिकायत भांडुप पुलिस स्टेशन में की थी। इसके बाद मामले को चारकोप पुलिस स्टेशन ट्रांसफ़र कर दिया गया, जहाँ चार आरोपितों के ख़िलाफ़ संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई।

केजरीवाल का दावा MCD चुनावों में फुस्स, लिखकर दिया- BJP को 20 से भी कम सीटें मिलेंगी: 100+ दिख रही, AAP आगे

दिल्ली में हुए नगर निगम चुनावों (MCD) के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की आम आदमी पार्टी (AAP) आगे चलती दिख रही है, लेकिन साथ में उनके दावों की पोल भी खोल रही है। सीएम केजरीवाल ने दावा किया था कि MCD के चुनाव में भाजपा को 20 से भी कम सीटें आएँगी।

राजनीति में इस तरह के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ इस तरह के दावे सिर्फ आम आदमी पार्टी ही करती है। MCD में भाजपा की बहुमत है वाली सरकार है। ऐसे में सिर्फ 20 सीटें देकर सीएम केजरीवाल दरअसल हवा हवाई बातें ही कर रहे थे।

ABP न्यूज चैनल के एक शो के दौरान सीएम केजरीवाल ने बहुत विश्वास के साथ लिखकर दिया था कि MCD में भाजपा को कितनी सीटें मिलेंगी। उन्होंने एक कागज पर लिखने हुए कहा था, “MCD के चुनाव में BJP की 250 में से 20 से भी कम सीट आएँगी। ये मैं कोई हवा में बात नहीं कर रहा हूँ।”

सीएम केजरीवाल ने सिर्फ MCD चुनाव ही नहीं, गुजरात चुनाव को लेकर भी लिखकर दिया था कि ये दोनों चुनाव भाजपा हार रही है। उन्होंने दावा किया था कि भाजपा को लेकर दिल्ली और गुजरात में जबरदस्त गुस्सा है। हालाँकि, गुजरात के दावे का पता 8 नवंबर 2022 को चलेगा, लेकिन MCD को लेकर उनका किया गया दावा फुस्स होता नजर आ रहा है।

MCD चुनावों की जारी मतगणना में सीएम केजरीवाल द्वारा लिखकर किए गए दावे पूरी तरह बेकार साबित हो चुके हैं। शुरुआती रुझान में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच काँटे की टक्कर दिख रही है। इसमें भाजपा को अभी तक 104 सीटें मिलती दिख रही हैं, जिनमें वह 82 पर जीत हासिल कर चुकी है और 22 सीटों पर वह आगे है।

वहीं, आम आदमी पार्टी 99 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 33 सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह वह कुल 133 सीटों पर आगे दिख रही है। अगर कॉन्ग्रेस की बात करें तो वह 5 सीटें जीत चुकी है और 6 सीटों पर आगे चल रही है।

ये सारे आँकड़े स्टोरी लिखे जाने तक के हैं। इस तरह भाजपा और AAP में अभी तक स्पष्ट बहुमत किसी को नहीं मिला है, लेकिन रुझानों में AAP को जीत मिलती दिख रही है। बता दें कि MCD में बहुमत के लिए 126 के आँकड़ा पार करना जरूरी है।

जिस नीलम देवी को शकील ने मार डाला, उनकी बेटी पूछ रही- स्कूल कैसे जाऊँगी, वो मुझे भी मार डालेगा: पुलिस की कर्ज वाली थ्योरी को भी नकारा

बिहार के भागलपुर में जिस नीलम देवी को कान, नाक और स्तन काट शकील मियां ने मार डाला था, उनकी बेटी दहशत में है। उसे अपनी हत्या की आशंका है। वह पूछ रही है कि स्कूल कैसे जाएगी। पीड़ित परिवार ने हत्यारों के लिए फाँसी की माँग की है। इस मामले में 6 दिसंबर 2022 को शकील सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

दैनिक जागरण के मुताबिक मृतका के घर पर पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है। सुरक्षा के बावजूद नीलम की बेटी ने खुद को डरा हुआ बताते हुए अपनी हत्या की शंका जताई है। मृतका की बेटी ने बताया कि जिस झाड़ीदार रास्ते से वह स्कूल जाती है, वहाँ शकील के कई रिश्तेदारों के घर हैं।

पुलिस के दावे झूठे

पुलिस ने अपने बयान में मृतका नीलम द्वारा शकील से अपनी बेटी की शादी के लिए कर्ज लेने की जानकारी दी है। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक खुद नीलम की बेटी ने इसका खंडन करते हुए बताया है कि वह अविवाहित है और उसकी शादी की फिलहाल कहीं बात नहीं चल रही है। नीलम की बेटी ने पुलिस से ही सवाल किया कि वो कर्ज के समझौते के कागज क्यों नहीं दिखाती। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगते हुए फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल चलते हुए शकील को 1 माह में फाँसी पर चढ़ाने की माँग की है।

दुकान पर बेवजह बैठा रहता था शकील

मृतका नीलम के बेटे चंदन ने बताया कि उनका परिवार शकील से पहले से परिचित था, क्योंकि शकील उनकी माँ की दुकान पर आ कर बेवजह घंटों तक बैठा रहता था। चंदन ने आगे बताया कि 1 साल पहले शकील को उसके पिता अशोक यादव ने चले जाने को कहा था तब से वो नहीं आया था। मृतका के भाई कैलाश यादव ने शकील को आपराधिक छवि वाला बताते हुए कहा कि वो पहले से कई महिलाओं से छेड़खानी करता रहा है। कैलाश ने मृतका के परिजनों के लिए सुरक्षा की माँग भी की।

प्रयास न्यूज़ नाम के एक यूट्यूब चैनल पर घटना के चश्मदीदों ने शकील की करतूत की जानकारी दी। मृतका के भाई कैलाश ने बताया कि पहला वार नीलम पर पीछे से किया गया था और अगला वार सिर पर हुआ था। इसके बाद पीड़िता के स्तनों और हाथों को भी काट दिया गया था। घटनास्थल पर फूटी हुई चूड़ियाँ भी दिख रहीं थी। फल, चादर और चप्पल वहीं छूट गए थे। महिला की चीख पर सबसे पहले आस-पास के भट्ठे पर काम करने वाले दौड़े थे।

मुंबई की सड़क पर विदेशी लड़की को चाँद मोहम्मद और नकीब अंसारी ने जबर्दस्ती चूमा, कोर्ट से मिली जमानत: YouTube पर Live हुआ था सब कुछ

मुंबई के खार में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान दक्षिण कोरियाई ब्लॉगर और यूट्यूबर से छेड़छाड़ करने वाले आरोपितों को जमानत मिल गई है। आरोपित मोबीन चाँद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी ने ब्लॉगर को जबरन चूमने की कोशिश की थी। दोनों आरोपितों को अदालत ने मंगलवार (6 दिसंबर 2022) को जमानत दे दी।

आरोपितों के वकील जमीर खान ने बताया कि बांद्रा महानगरीय अदालत ने दोनों को 15,000 रुपए के नकद मुचलके पर जमानत देते हुए जाँच में सहयोग करने का निर्देश दिया है। आरोपितों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वीडियो सामने आने के बाद खार पुलिस ने दोनों आरोपितों को गुरुवार (1 दिसंबर 2022) को गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक छेड़छाड़ के वक्त युवती लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। इस दौरान 1000 से ज्यादा लोग लाइव जुड़े हुए थे।

पीड़ित महिला नाम म्योची (Mhyochi) है। महिला फ़िलहाल मुंबई में रह रही है। उसने अपने ट्विटर हैंडल पर भी इस वीडियो को शेयर था। लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान एक शख्स विदेशी लड़की के पास आता है और उसकी उम्र पूछता है। मना करने के बाद भी वह जबरदस्ती उसका हाथ पकड़कर उसे अपने साथ गाड़ी में बैठने को कहता है।

वह पूछती है, “मुझे कहाँ ले जा रहे हो।” इसके बाद वह शख्स उसे स्कूटी पर बैठने के लिए कहता है। महिला उसे मना करती है। इसके बावजूद वह उसे बार-बार परेशान करता है। फिर महिला आगे चली जाती है। कुछ दूर जाने के बाद भी वह उसकी पीछा नहीं छोड़ता। आरोपित अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर उसके पीछे आता है और उसे उसके घर छोड़ने के लिए कहता है। लेकिन यूट्यूबर उन्हें मना करती है। वह कहती है, “मेरा घर पास में ही है। मैं अपने आप चली जाऊँगी।”

म्योची ने घटना के बारे में बुधवार (30 नवंबर 2022) को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था, ”कल रात स्ट्रीमिंग के दौरान एक आदमी ने मुझे परेशान किया। मैंने पूरी कोशिश कि मैं बिना बात बढ़ाए, वहाँ से निकल जाऊँ, क्योंकि वह अपने दोस्त के साथ था। इस घटना ने मुझे स्ट्रीमिंग के बारे में फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया।”

हालाँकि पीड़ित महिला ने मुंबई पुलिस द्वारा तेजी से कार्रवाई के लिए उनकी सराहना भी की थी। महिला ने एक इंटरव्यू में कहा था, “मेरे साथ दूसरे देशों में भी ऐसी घटना हुई। लेकिन, उस समय मैं पुलिस को बुलाने के लिए कुछ नहीं कर सकी। भारत में बहुत तेजी से कार्रवाई की जा रही है। मैं 3 हफ्तों से मुंबई में हूँ। मैं नहीं चाहती कि यह एक घटना मेरी यात्रा और दुनिया को इंक्रेडिबल इंडिया दिखाने के मेरे जुनून को बर्बाद कर दे।”

बजरंगियों के हत्थे चढ़ा तो खुद को ‘हिंदू’ बताने लगा लव जिहादी इरफान शेख, मोबाइल में नाबालिग हिंदू लड़की की तस्वीर मिली तो बताया ‘बहन’; फिर ‘निकाह’ कबूली

मध्य प्रदेश के इंदौर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद के आरोप में एक युवक को पकड़ा है। पकड़े गए युवक का नाम इरफ़ान शेख है। पकड़े जाने पर इरफ़ान ने खुद को हिन्दू बताया, लेकिन कुछ ही देर में उसकी पोल खुल गई। आरोप है कि इरफ़ान एक स्कूल के बाहर आने-जाने वाली हिन्दू लड़कियों पर गंदी नजर रखता था और उनके साथ छेड़खानी करता था। इरफ़ान के फोन में उसके साथ नाबालिग हिन्दू लड़की की फोटो भी मिली है। इस लड़की को पहले तो इरफ़ान ने अपनी बहन बताया, लेकिन बाद में उससे निकाह करने की जानकारी दी। इरफ़ान को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला राजनगर क्षेत्र का है। बजरंग दल के लोगों ने इरफ़ान की धुनाई भी की। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में पिटाई के दौरान बजरंग दल वाले ‘फिर लव जिहाद करेगा’, का सवाल पूछ रहे हैं। बाद में कैप और नीली टी शर्ट में खड़े इरफ़ान शेख सिटी कान्वेंट स्कूल के पास घूमना कबूल करता दिख रहा है। इस दौरान इरफ़ान ने एक लड़की का भी नाम बताया जिससे वो मिलने आया था। इरफ़ान ने बताया कि वो 1 साल से उस लड़की से मिल रहा है।

जब बजरंग दल वालों ने इरफ़ान से लड़की की उम्र पूछी तो उसने 17 साल बताते हुए उसके रहीम नगर इलाके की रहने की जानकारी दी। इरफ़ान ने बताया कि वो लड़की से 6 माह पहले निकाह कर चुका है। वो लड़की के घर भी एक बार जा चुका है। इरफ़ान के मुताबिक वो बजरंग दल वालों को देख कर डर गया और भागने लगा। उसने बताया कि इस दौरान वो सरक कर गिर गया और चोटें आ गईं।

इसी वीडियो में बजरंग दल वालों ने इरफ़ान के मोबाइल में 8 से 10 अलग-अलग लड़कियों की तस्वीरें होने पर सवाल किया। उस पर शेख ने उन्हें अपनी बहन की दोस्त होने की जानकारी दी। हालाँकि वो इस बात की जानकारी नहीं दे पाया कि बहन की दोस्तों ने उसके साथ फोटो क्यों खिंचवाई।

MCD में कड़ी टक्कर, पर भारतीय अर्थव्यवस्था सरपट: वर्ल्ड बैंक ने GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया, कहा- 10 साल में सबसे मजबूत स्थिति

दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। एग्जिट पोल के उलट रूझानों में बीजेपी और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। कभी बीजेपी तो कभी आप आगे दिख रही है। लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था प्रतिकूल वैश्विक हालातों में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। विश्व बैंक (World Bank) ने भी इसे माना है।

विश्व बैंक ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए भारत के जीडीपी (GDP) ग्रोथ अनुमान को बढ़ाकर 6.9 फीसदी कर दिया है। कुछ दिन पहले यह अनुमान 6.5 फीसदी था।

विश्व बैंक का यह भी कहना है कि भारत सरकार 6.4 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे (Fiscal Deficit) के लक्ष्य को हासिल करने की ओर है। विश्व बैंक के वरिष्ठ अर्थशास्त्री ध्रुव शर्मा (Dhruv Sharma) ने मंगलवार (6 दिसंबर 2022) को कहा है कि भारत 10 साल पहले की तुलना में अब अधिक मजबूत है। पिछले 10 सालों में उठाए गए सभी कदम भारत को वैश्विक विपरीत दिशा में नेविगेट करने में मदद कर रहे हैं।

वहीं भारत में विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर अगस्टे तानो कोउमे ने कहा कि भारत बहुत महत्वाकांक्षी है। सरकार ने अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई काम किए हैं और अर्थव्यवस्था को गतिशील बनाने के लिए बहुत प्रयास कर रही है। हालाँकि, प्रतिकूल वैश्विक विकास जारी रहने के कारण निरंतर सतर्कता की आवश्यकता है।

इससे पहले अक्टूबर में विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के वृद्धि दर अनुमान को 7.5 प्रतिशत से घटाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया था। विश्व बैंक ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है और दूसरी तिमाही के जीडीपी के आँकड़े उम्मीद से बेहतर रहे हैं। इस वजह से पूरे वित्त वर्ष के लिए वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाया जा रहा है।

विश्व बैंक ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था न केवल अपने उभरते बाजार समकक्षों की तुलना में वैश्विक विपरीत परिस्थितियों को सँभालने के लिए बेहतर स्थिति में है, बल्कि यह पिछले संकटों की तुलना में तेजी से कोविड-19 महामारी के झटकों से भी उबरी है। वैश्विक उथल-पुथल के बीच पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ने भारत का विकास दर अनुमान बढ़ाया है। उल्लेखनीय है कि 2021-22 में वृद्धि दर 8.7 प्रतिशत रही थी। हालाँकि, 2022-23 की दूसरी तिमाही में यह 6.3 प्रतिशत और पहली तिमाही में 13.5 फीसदी रही थी।

मार-मार कर तोड़ दिया जबड़ा… श्रद्धा की तरह प्यार में एक हिरोइन ने भी छोड़ा घर, अब बताया- बॉयफ्रेंड ने लगभग मार ही डाला था

श्रद्धा वाकर की निर्मम हत्या ने अभिनेत्री फ्लोरा सैनी (Flora Saini) को उन यातनाओं की याद दिला दी है जिससे कुछ साल पहले वे गुजरीं थी। श्रद्धा को उसके ‘प्रेमी’ आफताब पूनावाला ने टुकड़ों टुकड़ों में काट डाला था। परिवार की आपत्तियों के बावजूद घर छोड़कर वह आफताब के साथ लिव इन में थी। इसी तरह सैनी ने भी प्यार के लिए घर छोड़ दिया था। लेकिन प्रेमी ने उन्हें लगभग मार ही डाला था।

‘गंदी बात’ जैसी वेब सीरीज और स्त्री जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं फ्लोरा ने 2018 में ‘मी टू मूवमेंट’ के दौरान भी बॉयफ्रेंड रहे गौरांग दोषी की हिंसा के बारे में बताया था। अब श्रद्धा का केस सामने आने के बाद उन्होंने बताया है कि कैसे शुरुआत में उनका लिव इन पाटर्नर गौरांग भी अच्छा था। लेकिन बाद में वो बदल गया। एक बार उसने पीट पीटकर उनका जबड़ा ही तोड़ दिया था। उनके परिजनों की हत्या करने की भी धमकी देता था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ़्लोरा ने खुलासा किया है कि उन्होंने गौरांग के साथ रहने के लिए अपना घर तक छोड़ दिया था। उसने उनसे अपना प्यार साबित करने को कहा था। शुरुआत में वह इतना अच्छा था कि उन्हें लगा कि उनके घर वाले उसे ठीक से परख न सके। लेकिन केवल एक सप्ताह साथ रहने के बाद ही गौरांग का असली चेहरा उनके सामने आ गया।

फ़्लोरा ने बताया कि प्रेमी ने हफ्ते भर के ही अंदर उनकी कई बार पिटाई की गई। उन्हें कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि उनकी गलती क्या है। एक बार पिटाई के दौरान उसने मेरा जबड़ा तक तोड़ दिया। यह घटना 2007 की है। अभिनेत्री का कहना है कि कुछ समय बाद ये रिश्ता ऐसी राह पर चल दिया जहाँ उन्हें अपनी जान बचाने के लिए सोचने पर मजबूर होना पड़ा।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि गौरांग ने छोड़ कर जाने पर उनके पूरे परिवार को मार डालने की धमकी दी थी। इस से पहले मीटू मूवमेंट के दौरान भी फ़्लोरा ने बताया था कि उनके लिव इन पार्टनर ने उन्हें सेक्सुअली एब्यूज किया था। अभिनेत्री का कहना है कि पिटाई के दौरान उन्होंने अपनी माँ की दी गई सलाह पर गौर किया। वह सलाह थी कि संकट काल में फँसे व्यक्ति को बिना कुछ देखे अपनी जान बचानी चाहिए। फ्लोरा ने यही सोच कर पुलिस स्टेशन का रुख किया था, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं की गई। आखिरकार बाद में फ़्लोरा ने काफी प्रयास के बाद अपने प्रेमी के खिलाफ कंप्लेंट दर्ज करवाई थी।

कारोबारी के साथ होटल में रात गुजारी, फिर वीडियो बना कर करने लगी ब्लैकमेल: यूट्यूबर नामरा कादिर गिरफ्तार, अब शौहर की है तलाश

दिल्ली पुलिस ने यूट्यूबर नामरा कादिर को गिरफ्तार कर लिया है। नमरा पर एक कारोबारी को हनीट्रैप में फँसाकर उससे 80 लाख रुपए की वसूली करने का आरोप है। नामरा कादिर ने कारोबारी को रेप के झूठे केस में फँसाने की धमकी दी थी। दिल्ली पुलिस ने कादिर को सोमवार (05 दिसंबर, 2022) को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने कादिर को 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। पुलिस अब कादिर के शौहर और मामले में साथी आरोपित मनीष उर्फ विराट बेनीवाल की तलाश कर रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कादिर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसे रिमांड में ले लिया गया है। उसने कारोबारी से जो रुपए और सामान ऐंठे थे, उसे रिकवर करने की कोशिश की जा रही है।

क्या है पूरा मामला ?

हरियाणा के गुरुग्राम के बादशाहपुर निवासी बिजनेसमैन विज्ञापन एजेंसी चलाता है। उसने बताया कि कुछ समय पहले दिल्ली के शालीमार बाग की रहने वाली नामरा कादिर नाम की महिला के संपर्क में आया था। इसके बाद काम पर चर्चा को लेकर वह गुरुग्राम के सोहना स्थित एक होटल में कुछ महीने पहले महिला से मिला था।

बिजनेसमैन का कहना है कि नामरा कादिर के साथ एक और व्यक्ति साथ आया था, जिसका नाम विराट उर्फ मनीष बेनीवाल था। बिजनेसमैन ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसने कादिर को 2.50 लाख रुपए बिजनेस शुरू करने के लिए दिए थे। जब उस पैसे के आउटपुट के बारे में पूछा तो नामरा कादिर ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया और वे दोनों दोस्त बन गए।

उसके बाद दोनों काफी करीब आ गए। कुछ दिनों बाद बिजनेसमैन और नामरा कादिर ने एक साथ रात गुजारी। उस दौरान नामरा कादिर के दोस्त मनीष बेनीवाल ने वीडियो बना लिया। बाद में दोनों मिलकर बिजनेसमैन को ब्लैकमेल करने लगे और उसे रेप केस में फँसाने की धमकी दी।

बिजनेसमैन का आरोप है कि वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर नामरा कादिर और उसके दोस्त ने उससे 80 लाख रुपए वसूल लिए। हालाँकि, उनकी माँगे बढ़ती ही गई। उनकी माँगों से तंग आकर बिजनेसमैन ने गुरुग्राम पुलिस में इसकी शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को 10 अक्टूबर को नोटिस भेजा। हालाँकि, थाने में आने के बजाए दोनों ने गुरुग्राम कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल कर दी। कोर्ट ने मामले को देखते हुए उस याचिका को 18 नवंबर 2022 को खारिज कर दिया था।

आरोपित कपल के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 388, 328, 406, 506, 34 के तहत सेक्टर 50 स्थित पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया है।