Home Blog Page 2653

आधा चेहरा पैरालाइज, आँख झपका नहीं सकते… वायरस ने जस्टिन बीबर का ये कैसा हाल किया: Video शेयर कर कहा- यह नसों पर अटैक कर रहा

फेमस पॉप सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) को रामसे हंट सिंड्रोम ( Ramsay Hunt Syndrome) नाम की एक दुर्लभ बीमारी हो गई है। इसके चलते उनका आधा चेहरा पैरालाइज हो गया है। बीबर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। बताया है कि वे अपने कॉन्सर्ट के शो कैंसिल कर रहे हैं। कुछ दिनों की छुट्टी ले रहे हैं, ताकि खुद को आराम दे सकें।

वीडियो में जस्टिन बीबर ने बताया है कि एक वायरस की वजह से उन्हें यह खतरनाक बीमारी हुई है। यह वायरस बेहद खतरनाक है और उनके चेहरे की नसों पर लगातार अटैक कर रहा है। इसकी वजह से उनका आधा चेहरा पैरालाइज हो गया है।

जस्टिन बीबर ने इस वीडियो में बताया है वे एक तरफ की आँख झपका नहीं सकते हैं। एक साइड से स्माइल भी नहीं कर पा रहे हैं और उनकी नाक भी नहीं हिल रही है। बताया जा रहा है कि शो कैंसिल की वजह बीबर के फैंस नाराज थे। इसके कारण उन्हें यह वीडियो जारी करना पड़ा है।

इस वीडियो में वह कहते हैं, “इस समय मैं स्टेज पर परफॉर्म नहीं कर सकता, क्योंकि मेरा शरीर काम नहीं कर रहा है। यह वायरस बेहद गंभीर है, जैसा कि आप मेरे शरीर को देख सकते हैं। डॉक्टर्स ने भी मुझे पूरी तरह से आराम करने के लिए कहा है। मैं उम्मीद कर रहा हूँ कि आप लोग समझेंगे और मैं यह समय आराम करने और रिलैक्स करने में लगाने वाला हूँ, ताकि मैं 100 प्रतिशत ठीक होकर वापस लौटूँ और वो करूँ, जो करने के लिए मैं पैदा हुआ हूँ।” बीबर एल्बम ‘जस्टिस’ के प्रमोशन के लिए दुनिया के कई देशों का दौरा करने निकलने वाले थे। इस बार वे भारत भी आने वाले थे।

जस्टिन बीबर के इस वीडियो के सामने आते ही फैंस सोशल मीडिया पर यूजर्स कमेंट कर उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि इस साल मार्च में, जस्टिन बीबर की पत्नी, हैली को उनके मस्तिष्क में रक्त के थक्के जमने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

क्या है रामसे हंट सिंड्रोम ? 

रामसे हंट सिंड्रोम एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें कान के चारों ओर त्वचा पर चकते के साथ ही चेहरे की पैरालिसिस, कान दर्द और अन्य लक्षण दिखाई देते हैं। यह वैरिकाला-ज़ोस्टर वायरस द्वारा चेहरे की तंत्रिका के एक क्षेत्र के संक्रमण से जुड़ा हुआ है। रामसे हंट सिंड्रोम वैरिकाला जोस्टर वायरस (वीजेडवी) के कारण होता है। यह वही वायरस है, जो बच्चों में चिकनपॉक्स और वयस्कों में दाद का कारण बनता है। रामसे हंट सिंड्रोम उन लोगों में होता है जिन्हें चिकनपॉक्स हुआ हो। एक बार जब आप चिकनपॉक्स से ठीक हो जाते हैं, तो वायरस आपके शरीर में रहता है और कभी-कभी बाद के कई वर्षों के बाद फिर से सक्रिय होकर दाद, द्रव से भरे फफोले के साथ एक दर्दनाक दाने का कारण बनता है।

कौन हैं जस्टिन बीबर?

जस्टिन बीबर कनाडा के पॉप सिंगर हैं। उनका जन्म 1 मार्च, 1994 को हुआ था। 28 साल के जस्टिन सिंगर होने के साथ ही गाना भी लिखते हैं। बता दें कि जस्टिन ने महज 12 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। बेटे का टैलेंट देखकर उनकी माँ ने वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर दिए। धीरे-धीरे लोग उन्हें पसंद करने लगे और वो देखते ही देखते इंटरनेशनल स्टार बन गए।

मछली के पेट से निकला 6 इंच का सेक्स टॉय और बॉल: हैरान रह गया पकड़ने वाला शख्स, कहा- देखकर हँसने लगी पत्नी

अमेरिका (America) के इंडियाना प्रांत से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने एक बड़ी सी नीली कैटफिश को पकड़ा और उसके उठे हुए पेट को जब फाड़कर देखा तो उसमें से एक बड़ा सा सेक्स टॉय (Sex Toy) निकला। इस शख्स के मन में ये सवाल उठा के मछली के पेट में आखिर सेक्स टॉय आया कैसे।

बात इंडियाना प्रांत के शेल्बीविले (Shelbyville, Indiana) की है। रिचर्ड केसर (Richard Kesar) पिछले सप्ताह अपने दोस्त जोन हूप (Jon Hoop) के साथ ब्लू कैशफिश पकड़ने के इरादे से ओहियो नदी गए। वहाँ उन लोगों ने झींगा को चारा के रूप में उपयोग करते हुए के कैटफिश को फँसा लिया।

ब्लू कैटफिश के साथ रिचर्ड केसर के दोस्त जोन हूप (फोटो साभार: fox59)

केसर ने देखा कि इस मछली के साथ गड़बड़ है, क्योंकि इसका पेट सामान्य रूप से बहुत ज्यादा ही उभरा हुआ है। यहां तक कि सबसे पेटू कैटफ़िश के लिए भी। यह किसी भी कैशफिश के लिए बिल्कुल असामान्य बात थी। दोनों दोस्त इस पर विचार करने लगे।

केसर को लगा कि मछली गर्भवती है और उसके पेट में अंडे हैं। इसकी वजह से ये ज्यादा उभरा हुआ लग रहा है। केसर के अनुसार, जब उन्होंने मछली के पेट को छूकर से ध्यान से टटोला तो उसमें उन्हें गाँठ जैसा महसूस हुआ। उन्हें लगा कि इसमें कुछ और चीज होंगी, क्योंकि यह कई प्रकार के जलीय जीवों को भोजन के रूप में इस्तेमाल करती है।

इसके बाद केसर उसे अपने घर लाए और दोस्त तथा परिवार के सदस्यों के सामने उसे काटने लगे। चाकू से मछली के काटने के बाद उन्हें आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा, जब देखा कि उसकी पेट में एक बड़ा सा सेक्स टॉय है। 6 इंच से बड़े सेक्स टॉय के साथ उसमें से एक बॉल भी मिला।

केसर ने कहा, “जब यह बाहर आया तो हम सब हँसने लगे। मेरी पत्नी ने मेरी 3 साल की बेटी की आँखों को बंद करने की कोशिश की। हालाँकि, वह इसके बारे में लगातार पूछती रही।”

हालाँकि, केसर ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि कैटफिश के पेट में इतना बड़ा डिल्डो (Dildo) कहाँ से आया। उनका मानना है कि नदी के किनारे यह कहीं बिखरा पड़ा होगा और मछली ने इसे निगल लिया होगा।

हिंसा वाली जुमे के बाद UP में 227 गिरफ्तार, लगेगा गैंगस्टर एक्ट: बोले CM योगी- अराजकता बर्दाश्त नहीं करेंगे

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार (10 जून 2022) को जुमे की नमाज़ के बाद कई जिलों में प्रदर्शन की आड़ में हिंसा और पत्थरबाजी की गई। सहारनपुर, फिरोजाबाद, मुरादाबाद और अम्बेडकनरनगर जिलों में हालत को समय रहते सख्ती से काबू कर लिया गया, वहीं प्रयागराज में दंगाइयों ने भारी उपद्रव किया। हिंसक घटनाओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब तक विभिन्न जिलों से 227 उपद्रवी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे अधिक 70 गिरफ्तारियाँ गिरफ्तारी प्रयागराज में हुई है। हाथरस में 50, अंबेडकरनगर से 28, मुरादाबाद में 25, सहारनपुर में 48 और फिरोजाबाद में 8 की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस CCTV फुटेज और इलेक्ट्रानिक्स सबूतों के आधार पर धर-पकड़ में लगी हुई है। ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के मुताबिक उपद्रवियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा। हिंसा में हुए नुकसान की वसूली भी दंगाइयों से की जाएगी।

UP पुलिस विभिन्न हैंडलों से अफवाह न उड़ाने और उस पर विश्वास न करने की भी अपील की है।

मुख्यमंत्री के आदेश पर गृह विभाग ने सभी जिलों से हालात पर रिपोर्ट तलब की है। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अराजकता किसी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। UP के गृह विभाग ने युवाओं को सड़कों पर बेवजह घूमने से मना किया है।

जानकारी के मुताबिक हिंसा से सबसे अधिक प्रभवित प्रयागराज रहा। यहाँ पथराव में ADG का गनर घायल हो गया। खुद जिलाधिकारी को चोटें आईं। हिंसा मुस्लिम बहुल कहे जाने वाले करेली क्षेत्र में हुई। यहाँ PAC का ट्रक जला दिया गया। यहाँ पथराव के लिए नाबालिग लड़कों को आगे किया गया था। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही थी कि छतों से पत्थरबाजी शुरू हो गई थी।

वहीं UP के अम्बेडकरनगर जिले में अलीगंज थानाक्षेत्र की तलवापार मस्जिद के आगे पुलिस पर पथराव हुआ। पथराव के बाद पत्थरबाज भाग निकले। अम्बेडकरनगर के एडिशनल SP के मुताबिक पथराव के लिए नवयुवकों को आगे किया गया था। यहाँ पुलिस द्वारा AIMIM के जिलाध्यक्ष को हिरासत में लेने की खबर है।

इसके साथ सहारनपुर, फ़िरोज़ाबाद, मुरादाबाद और हाथरस में प्रदर्शन के लिए जमा हो रहे प्रदर्शनकारियों को किसी हंगामे से पहले ही पुलिस ने बल प्रयोग कर तितर-बितर कर दिया।

राज्यसभा चुनाव: हरियाणा में अजय माकन पर भारी पड़े निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा, महाराष्ट्र में शिवसेना का दूसरा उम्मीदवार जीत नहीं पाया

चार राज्यों की जिन 16 राज्यसभा सीटों के लिए शुक्रवार (10 जून 2022) को मतदान हुआ था, उनके नतीजे आ गए हैं। कर्नाटक में भाजपा को तीन और कॉन्ग्रेस को एक सीट मिली है। राजस्थान में कॉन्ग्रेस ने तीन और भाजपा ने एक सीट जीती है। यहाँ बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा अपने दावों के अनुकूल नतीजों को नहीं बदल पाए और उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

हरियाणा में राज्‍यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा के कृष्‍णलाल पंवार और भाजपा-जेजेपी समर्थित उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को जीत मिली है। जैसी आशंका जताई जा रही थी कॉन्ग्रेस के अजय माकन हार गए हैं। महाराष्ट्र में भी बीजेपी इसी तरह एक अतिरिक्त सीट जीतने में कामयाब रही है। पार्टी के तीनों कैंडिडेट जीतने में सफल रहे हैं। शिवसेना, कॉन्ग्रेस और एनसीपी ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की। लेकिन शिवसेना के संजय पवार चुनाव हार गए हैं।

महाराष्ट्र: शिवसेना का दूसरा कैंडिडेट हारा

राज्य में 6 सीटों के लिए 7 उम्मीदवार मैदान में थे। केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल 48 वोट हासिल करने में कामयाब रहे। इसके अलावा बीजेपी के एक और उम्मीदवार अनिल बोंडे ने 48 वोट के साथ जीत दर्ज की। इसके साथ ही भाजपा के धनंजय महादिक को 41.58 वोट मिले। एनसीपी के उम्मीदवार प्रफुल्ल पटेल को 43 वोट मिले। वहीं शिवसेना उम्मीदवार संजय राउत ने 41 वोटों के साथ जीत दर्ज की। हालाँकि शिवसेना के संजय पवार को 39.26 वोट मिले और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। कॉन्ग्रेस उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी 44 वोट हासिल कर जीत गए।

महाराष्ट्र में चुनाव का परिणाम सामने के बाद शिवसेना के संजय राउत ने कहा कि चुनाव आयोग ने उनका एक वोट अमान्य कर दिया। उन्होंने दो वोट को लेकर आपत्ति जताई थी, परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया है। वहीं एनसीपी के मुखिया शरद पवार का कहना है कि उनके लिए ये नतीजे चौंकाने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवारों को कोटे के हिसाब से वोट मिले। लेकिन बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस निर्दलीयों को अपने साथ लाने में कामयाब रहे जिसकी वजह से ये नतीजे आए हैं।

हरियाणा में बड़ा उलटफेर

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में जैसे कयास लगाए जा रहे थे, उससे विपरीत नतीजे आए। कॉन्ग्रेस के अजय माकन हार गए हैं। भाजपा के कृष्ण लाल पंवार और  भाजपा-जेजेपी समर्थित उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा जीत गए हैं। कॉन्ग्रेस के पोलिंग एजेंट बीबी बत्रा का कहला है कि कुलदीप बिश्नोई ने माकन को वोट नहीं दिया जिसकी वजह से उनकी हार हुई। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद राज्य के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने लिखा, “हरियाणा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार और कार्तिकेय शर्मा को मेरी हार्दिक बधाई। उम्मीदवारों की सफलता लोकतंत्र की जीत है। हमारे महान राष्ट्र के विकास में उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए मेरी शुभकामनाएँ।”

कर्नाटक: 3 पर बीजेपी की जीत

कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों में से एक पर कॉन्ग्रेस को जीत मिली है, जबकि बाकी तीनों सीटें भाजपा की झोली में गईं। यहाँ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, अभिनेता से नेता बने जागेश और एमएलसी लहर सिंह सिरोया को जीत हासिल हुई।

राजस्थान: सुभाष चंद्रा की हार

राजस्थान में बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा ने मैदान में उतरकर इन चुनावों को रोचक बना दिया था। लेकिन वे नतीजे बदल नहीं पाए। बीजेपी विधायक शोभारानी कुशवाहा ने क्रॉस वोटिंग की और कॉन्ग्रेस के उम्मीदवार प्रमोद तिवारी की जीत का रास्ता साफ कर दिया। मतदान के बाद भाजपा ने कुशवाहा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है।

अमित शाह के मंत्रालय ने सभी राज्यों+UT को किया अलर्ट, पुलिस पर भी हमलों की जताई आशंका: जुमे पर नूपुर शर्मा के खिलाफ कई राज्यों में हुआ था हिंसक प्रदर्शन

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा इस्लाम के पैगंबर मुहम्मद के कथित अपमान के नाम पर देश भर में किए जा रहे दंगे को लेकर केेंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की पुलिस को सतर्क रहने को कहा है। मंत्रालय ने कहा कि हिंसा के दौरान उन्हें निशाना बनाया जा सकता है।

बता दें कि शुक्रवार (10 जून 2022) को विरोध प्रदर्शन के नाम पर देश के कई शहरों में दंगे किए गए। इस दौरान दंगाइयों ने पुलिस पर हमला किया। इस दौरान तोड़फोड़, आगजनी और पथराव की कई गंभीर एवं चिंताजनक घटनाएँ सामने आईं।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों से उचित दंगा गियर में रहने के लिए कहा गया है। देश में शांति-व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए जानबूझकर प्रयास किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ-साथ आवश्यकता होने पर अर्धसैनिक बलों को भी मुकाबला करने के लिए तैयार रहने की जरूरत है।

अधिकारी ने यह भी कहा कि पुलिस को भड़काऊ भाषण देने वाले लोगों पर पैनी नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, राज्य पुलिस से अपने भाषणों में हिंसा और भड़काऊ बयान देने वालों और उसे लाइव पोस्ट करने वालों की पहचान करने को कहा है, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से आवश्यक कदम उठाने, सीमाओं पर नजर रखने और संवेदनशील इलाकों की पहचान करने के लिए कहा है। उत्तर प्रदेश और झारखंड सहित कई राज्यों में हिंसा और पुलिस पर हमले को ध्यान में रखते हुए यह निर्देश जारी किए गए हैं।

बता दें कि पैगंबर के कथित अपमान के नाम पर देश भर में हिंसा और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। शुक्रवार (10 जून 2022) को जूमे की नमाज के बाद हुई हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुँचाने के अलावा मीडिया और सोशल मीडिया पर हिंसा के लिए उकसाने वाले भड़काऊ बयान दिए गए।

हिंसा को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। कई जगहों पर आँसू गैस को गोले छोड़े गए। वहीं, झारखंड में पुलिस पर हमले के बाद फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई है।

3 बच्चों की माँ निकाह को नहीं हुई तैयार तो अहमद ने एसिड फेंका, एक ही फैक्ट्री में काम करते थे दोनों: बेंगलुरु की घटना

कर्नाटक के बेंगलुरु में सहकर्मी महिला के चेहरे पर एसिड फेंकने के आरोप में अहमद नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि अहमद ने महिला द्वारा निकाह का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद ये कदम उठाया। महिला तलाकशुदा और 3 बच्चों की माँ है। अहमद की गिरफ़्तारी शुक्रवार (10 जून 2022) को हुई।

पुलिस के मुताबिक आरोपित अहमद ने महिला के चेहरे पर बाथरूम साफ़ करने वाला केमिकल फेंका है। इस हमले से पीड़िता की आँखों को नुकसान पहुँचा है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। आरोपित अहमद 36 साल और पीड़िता की उम्र 32 साल बताई जा रही है। घटना बेंगलुरु के सरककी इलाके की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोरीपाल्या क्षेत्र का रहने वाला अहमद और पीड़िता एक साथ ही फैक्ट्री में काम करते थे। पीड़िता पर अहमद निकाह का दबाव बना रहा था, जबकि पीड़िता लगातर मना कर रही थी। आरोपित ने ये हरकत तब की जब पीड़िता कुमारस्वामी लेआउट से जेपी नगर जा रही थी। इस दौरान सरककी स्टेशन के पास छिपा अहमद एसिड फेंक कर भाग गया। मौके पर पहुँच कर बेंगलुरु पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल भेजा और आरोपित को खोज निकाला।

गौरतलब है कि अप्रैल 2022 में भी इसी प्रकार की घटना बेंगलुरु में घटी थी। तब पश्चिम बेंगलुरु के सुनकादाकट्टे इलाके में एक अन्य व्यक्ति ने शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने पर 24 साल की एक लड़की पर तेज़ाब फेंक दिया था। कुछ महीने पहले कर्नाटक के गृहमंत्री लड़कियों पर तेजाब फेंकने की घटनाओं को बेहद गंभीर बताते हुए प्रदेश में तेजाब की बिक्री पर बैन लगाने की बात कही थी।

कुल्हाड़ी से नूपुर शर्मा का सिर धड़ से अलग किया, फिर कटा सिर भी हाथ में लेकर दिखाया: कश्मीर के यूट्यूबर फैसल वानी का VFX वीडियो वायरल

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के एक यूट्यूबर ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) का सिर कलम करते हुए एक ग्राफिक वीडियो डाला है। इस यूट्यूबर का नाम फैसल वानी (Faisal Wani) है। हालाँकि, चारों तरफ से आलोचना और पुलिस से कार्रवाई की माँग के बाद उसने माफी माँग ली है।

नूपुर शर्मा के सिर कलम करने से संबंधित ग्राफिक्स वीडियो में कहता है, “नो ऐक्शन, नो वॉरंट… सिर्फ और सिर्फ गुस्ताख-ए-रसूल की एक सजा… सर कलम।” इसके बाद वीडियो में ग्राफिक्स के जरिए बनाई गई नूपुर शर्मा की तस्वीर में वह कुल्हाड़ी से गर्दन काट देता है। इसके बाद घृणा के साथ उस कटे गर्दन को उठाता है और दूर फेंक देता है।

इस पूरे वीडियो में वानी ने तुर्की की इस्लामिक प्रोपेगेंडा सीरीज ‘एर्तुगरुल गाजी’ का म्यूजिक बैकग्राउंड में इस्तेमाल करता है। गाजी के बारे में सीरीज में कहा गया है कि उसने ईसाइयों और अन्य काफिरों को हराकर ऑटोमन साम्राज्य (इस्लामी उस्मानिया सल्तनत) की नींव रखी थी। यह सीरीज पाकिस्तान में खूब प्रचलित हुआ था।

पत्रकार आदित्यराज कौल ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर कर कश्मीर पुलिस से कार्रवाई की माँग करते हुए लिखा, “डीप पेन फिटनेस के यूट्यूब अकाउंट के साथ कश्मीर के यूट्यूबर फैसल वानी ने सबसे हिंसक ग्राफिक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसे नूपुर शर्मा का सिर कलम करते हुए दिखाया गया है। आशा है कि @KashmirPolice आगे हिंसा और दंगा भड़काने से पहले समय पर कार्रवाई करे। ब्रेनवॉश किया हुआ बेवकूफ। यह डरावना है।”

तालिबान और इस्लामिक स्टेट (ISIS) की तरह वानी ने सिर कलम करने का जो वीडियो साझा किया, उसकी हर तरफ आलोचना हुई और उसे गिरफ्तार करने की माँग उठने लगी। इसके बाद उसने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर करते हुए इसके लिए माफी माँगी।

अपने माफीनामा वीडियो में फैसल वानी ने कहा, “कल रात को मैंने एक वीडियो अपलोड किया था, जो नूपुर शर्मा के बारे में था और VFX से बनाया था। वो वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो गया। इसकी वजह से मैं ‘बेगुनाह’ फँस गया। मेरा कोई भी इंटेंशन (इरादा) नहीं होता है कि मुझे किसी दूसरे धर्म को हर्ट (ठेस पहुँचाऊँ) करूँ, क्योंकि हमारा इस्लाम हमें सिखाता है कि दूसरे धर्म की रेस्पेक्ट (आदर) करो।”

अपने माफीनामे वाली वीडियो में वानी आगे कहता है, “हाँ, मैंने वो बना लिया था, लेकिन ऐसा कोई इरादा नहीं था कि किसी तरह की हिंसा हो। उस वीडियो को मैंने कल रात को ही डिलीट भी कर दिया था। उसके लिए मैं आप लोगों से सॉरी बोलता हूँ, क्योंकि अगर मेरी वजह से कोई हर्ट हो गया होगा तो उसके एक्सट्रीमली सॉरी फॉर डैट। इस वीडियो को लोगों ने गलत समझ लिया था। मैं एक सिंपल लड़का हूँ। मैं नहीं चाहता हूँ मैं बेगुनाह फँस जाऊँ। मेरी माँ है, मेरे पापा हैं तो मैं नहीं चाहता कि किसी तरह प्रॉब्लम हो जाए।”

‘नूपुर शर्मा को फाँसी मिलनी चाहिए’: बोले AIMIM सांसद इम्तियाज जलील – इस्लाम अमन का मजहब, लोग गुस्सा हैं

महाराष्ट्र के AIMIM सांसद इम्तियाज जलील ने खुलेआम कहा है कि नूपुर शर्मा को फाँसी के फंदे से लटका दिया जाना चाहिए। भाजपा पहले ही नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी के आरोप लगने के बाद निलंबित कर चुकी है। इम्तियाज जलील ने साथ-साथ इस्लाम को एक शांतिपूर्ण मजहब भी करार दिया। उन्होंने कहा कि अगर नूपुर शर्मा को आसानी से जाने दिया गया तो ऐसी चीजें कभी नहीं रुकेंगी।

इम्तियाज जलील ने ये भी कहा कि लोग आक्रोशित हैं और कानून को उन सबके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, जो किसी बी धर्म/मजहब के विरुद्ध ऐसी टिप्पणी करते हैं। हालाँकि, इस दौरान उन्होंने कई हफ़्तों तक सोशल मीडिया में शिवलिंग का लगातार मजाक बनाने वालों के खिलाफ कुछ भी नहीं कहा। उन्होंने कहा, “इस्लाम अमन और शांति का मजहब है, यकीनन लोगों के बीच गुस्सा है। किसी भी जाति-धर्म, गुरु या नबी के खिलाफ कोई कुछ बोलता है तो कार्रवाई होनी चाहिए।”

उन्होंने दावा किया कि तजा मामले में कार्रवाई नहीं हो रही है और सिर्फ पार्टी से निकाल दिया जाना कार्रवाई नहीं है। इम्तियाज जलील महाराष्ट्र के औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। उससे पहले वो औरंगाबाद सेन्ट्रल विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रहे हैं। AIMIM ने उन्हें महाराष्ट्र में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष भी बना रखा है। कभी ‘लोकमत’ और ‘NDTV’ के पत्रकार रहे सैयद इम्तियाज जलील के नेतृत्व में AIMIM को 2015 औरंगाबाद स्थानीय निकाय के चुनावों में 25 सीटें मिली थीं।

नूपुर शर्मा के विरोध में जुमे के दिन भारी हिंसा हुई और खासकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और पश्चिम बंगाल के हावड़ा के अलावा राँची में मुस्लिम भीड़ ने जम कर तांडव मचाया। झारखंड हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी के सिर को फोड़ दिया तो बिहार के मंत्री नितिन नवीन की गाड़ी पर भी हमले किए गए। राँची सदर के एसडीओ के आदेश के बाद कुछ इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है। कई जगह राँची में हर तरह की इंटरनेट सेवा को बंद करने की तैयारी है।

आतंकी संगठन अल कायदा की फिदायीन हमले की धमकी के बाद देश में हाई अलर्ट, राज्यों की पुलिस को आपस में जुड़े रहने को कहा गया: रिपोर्ट

कुख्यात इस्लामी आतंकी संगठन अल कायदा (Al Qaeda) देश में लोगों को भड़काने के बाद अब अपने खतरनाक मंसूबे को पूरा करने के फिराक में लग गया है। आतंकी संगठन द्वारा भारत के कई शहरों में फिदायीन हमला (Suicide Attack) करने की धमकी देने के बाद देश को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

कर्नाटक में बुर्का-हिजाब के विवाद के बीच मौका देखकर अल कायदा कट्टरपंथियों के समर्थन में कूद गया था। अब उसने इस्लाम के पैगंबर मुहम्मद के कथित अपमान को लेकर देश भर में लोगों को भड़काने के बाद आत्मघाती हमले करने की चेतावनी दी है।

दरअसल, कर्नाटक के स्कूलों में हिजाब और यूपी में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध के बाद देश में मंदिरों को गिराकर अवैध रूप से बनाए मस्जिदों को लेकर कोर्ट में मामले बढ़े तो पैगंबर को लेकर मुद्दा बनाया गया। कट्टरपंंथियों को लगता है कि इस तरह उपद्रव करने से लोग और अदालतें डर जाएँगी और उनके दबाव में काम करेंगी।

अपने पक्ष में महौल बनाने के चक्कर में कट्टरपंथियों ने देश का माहौल खराब कर दिया और इस्लामिक स्टेट (ISIS) और अल कायदा जैसे इस्लामिक आतंकी संगठन इसी के इंतजार में बैठे थे। 6 जून को अल कायदा ने धमकी पत्र जारी करते हुए कहा था कि वह ‘पैगंबर के सम्मान के लिए लड़ने’ के लिए दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और गुजरात में आत्मघाती हमले शुरू करेगा।

अल कायदा की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा गया है, “भगवा आतंकवादियों को अब दिल्ली, बॉम्बे, यूपी और गुजरात में अपने अंत का इंतजार करना चाहिए। उन्हें न तो अपने घरों में और न ही अपनी गढ़वाली सेना की छावनियों में शरण लेना है।”

CNN News18 ने खुफिया सूत्रों के हवाले से अपने रिपोर्ट में कहा है कि इस धमकी को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। इसलिए सभी राज्यों की पुलिस को आपस में जोड़ने के लिए कहा गया है। यह पहली बार है जब अल कायदा ने स्पष्ट रूप से जगहों का नाम लिया है।

उसी दिन बांग्लादेश को भी अल कायदा को धमकी मिला। खुफिया सूत्रों का कहना है कि उसकी वेबसाइट के स्थान के बारे में पता लगाया जा रहा है। फिलहाल इसके बारे में कुछ कहना मुश्किल है। यह अफ्रीका, ईरान या अफगानिस्तान में स्थित हो सकता हैं। पाकिस्तान को भी इससे खारिज नहीं किया जा सकता।

अल कायदा के कैडर भारत में मौजूद हैं। आतंकी संगठन चाहता है कि वर्तमान हालात को देखकर कुछ असामाजिक तत्व उसके बहकावे में आकर लोन-वुल्फ अटैक को अंजाम दें। सूत्रों का कहना है कि इसके लिए इसके कैडर मिलकर धन का इंतजाम कर सकते हैं।

बता दें कि भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा पर कट्टरपंथियों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पैगंबर मुहम्मद का अपमान किया है। उनके खिलाफ शुक्रवार (10 जून 2022) को देश के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन के नाम पर आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया गया।

पंजाब के मंत्री का नेशनल हाइवे पर SUV स्टंट, वायरल वीडियो के बाद घिरे AAP नेता: कहा – अच्छे कामों को पचा नहीं पा रहे विपक्षी

पंजाब (Punjab) में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार में परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) ने एक अलग ही स्वैग दिखाने की कोशिश की है। वो हाईवे पर तेज रफ्तार से चल रही अपनी एसयूवी कार के सनरूफ से बाहर निकलकर हाथ हिलाते हैं। वहीं उनकी सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों को कार की दोनों तरफ की खड़कियों पर बैठे देखा गया है।

लालजीत सिंह भुल्लर के इस स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो नेशनल हाईवे का है। आप के मंत्री का वीडियो शेयर करते हुए मानिक गोयल नाम के ट्विटर यूजर ने कहा कि पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर इस तरह के स्टंट करके खुद कानून को तो तोड़ ही रहे हैं। अपने साथ ही इन्होंने दो सुरक्षाकर्मियों की जान को भी दाँव पर लगा दिया है।

भुल्लर ने की भटकाने की कोशिश

इस बीच स्टंट वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लालजीत भुल्लर ने दावा किया कि ये वीडियो 3 महीने पुराना है। उन्होंने कहा कि ये उस वक्त का वीडियो है जब वो चुनाव जीतकर आए थे। वो कुतर्क देते हैं कि विपक्षी पार्टियाँ उनके अच्छे काम को पचा नहीं पा रही हैं। इसी कारण इस वीडियो को वायरल कर दिया।

हालाँकि, भुल्लर का वीडियो को 3 महीने पुराना नहीं प्रतीत होता। इसकी वजह ये है कि उनकी कार के आगे पीछे पुलिस की कार उन्हें एस्कॉर्ट कर रही हैं और ऐसा पद मिलने के बाद ही होता है।

हो सकती है एक साल की जेल

इस बीच मंत्री के स्टंट को लेकर नेशनल रोड सेफ्टी काउंसिल के सदस्य डॉ कमलजीत सोई ने मंत्री के वीडियो को मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह का स्टंट मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्सन 184F के तहत आता है। इसके तहत मंत्री और उनके गनमैनों को एक साल की सजा हो सकती है।