Home Blog Page 5323

‘कश्मीर में सैटेलाइट से भेजूँगा इंटरनेट’ – बेस्ट सुसाइड बम बनाने वाले Pak मंत्री फवाद का उड़ा मजाक

जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 निष्प्रभावी हो चुका है। इससे पाकिस्तान लगभग पागलपन की कगार पर है। ऐसे में बौखलाए पाकिस्तान ने कश्मीरियों के प्रति अपनी ‘सहानुभूति’ दिखाने के लिए हर दिन कुछ नया खेल खेलता है। इस बार पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने कहा है कि वो कश्मीरियों को सैटेलाइट या फिर किसी और माध्यम से इंटरनेट की सेवा पहुँचाएँगे।

फवाद चौधरी चूँकि विज्ञान मंत्री हैं, तो दावे भी बेचारे वैज्ञानिक ढंग से ही कर रहे हैं लेकिन एकदम अवैज्ञानिक तरीके से। उन्होंने दावा किया है कि वे इसके लिए SUPARCO (Space and Upper Atmosphere Research Commission) को पत्र भी लिख चुके है। बता दें कि पाकिस्तान के अंतरिक्ष एजेंसी का नाम SUPARCO है लेकिन मंत्री ने अपने ट्वीट में इसे SPRACO लिखा है और वीडियो में भी वह स्पारको ही बोलते नजर आ रहे हैं। इस बात को लेकर यूजर्स उनकी जमकर खिंचाई कर रहे हैं। यह गलत है। फवाद चौधरी बोल रहा है, यही काफी है… अंग्रेजी तो खैर! 

पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत द्वारा पाकिस्तानी मंत्री के इस बयान वाली वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया। जिस पर उन्होंने फवाद चौधरी पर तंज कसते हुए लिखा है, “पाकिस्तान के लोगों को सफलतापूर्वक 55 रुपए प्रति किलोमीटर हवाई यात्रा देने के बाद फवाद चौधरी कश्मीरियों को सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट देने वाले हैं।”

बता दें कि इस वीडियो में फवाद चौधरी को कहते सुना जा सकता है कि उन्होंने ‘स्पारको’ (हालाँकि, पाकिस्तान की स्पेस एजेंसी का नाम SUPARCO है, लेकिन फवाद वीडियो में हर जगह इसे स्पारको बोलते हैं) को खत लिखा है और कहा है कि 100 दिन से ज्यादा हो गए, जब कश्मीरी को इंटरनेट की सेवा नहीं दी जा रही है। इसलिए हमें इस बात का पता लगाना है कि क्या ‘स्पारको’ सैटेलाइट के जरिए ये या किसी और जरिए से हम कश्मीर में लोगों को इंटरनेट सुविधा दे सकते हैं। और अगर ऐसा किया जा सकता है तो उसकी तकनीकी संभावनाएँ क्या हैं?”

यहाँ बता दें कि इस वीडियो में वो ये कहते नजर आए, “इंटरनेट को आज दुनिया मौलिक अधिकार समझती है। लेकिन आज कश्मीर के लोग इससे महरूम हैं। इसलिए ये जरूरी है कि हम कुछ ऐसा करें कि कश्मीर में इंटरनेट बहाल हो सके।” उनके अनुसार ऐसा करने के लिए जो भी तकनीकी जरूरतें होंगी जरूरी, उसे भी वह विज्ञान एवं तकनीक मंत्रालय से देंगे।

ऊपर के वीडियो में खुद फवाद को सैटेलाइट पर बैठ कर अंतरिक्ष में जाते आप देख सकते हैं। यह यूजर्स के द्वारा बताया जा रहा है तंज के रूप में। यूजर हैं वहीं नायला इनायत।

अब ऐसे में अक्सर अपने अटपटे बयानों के कारण पहचाने जाने वाले फवाद चौधरी, इस बयान के बाद भी यूजर्स के निशाने पर आ गए। लोग उन पर तरह-तरह के तंज कसने लगे और कहने लगे कि कश्मीर के लिए चिंता व्यक्त करने वाले क्या बलूचिस्तान में इंटरनेट देना भूल गए हैं?

कुछ यूजर्स उन्हें महान बताने लगे। लोगों ने कहा कि अगर वे पूरे भारत में पाकिस्तान से इंटरनेट देने का ऑफर देंगे तो उन्हें महाराष्ट्र का सीएम भी बनवा देंगे। क्योंकि हमारे यहाँ ये सीट खाली है।

वहीं, एक ने इस बयान को सुनने के बाद पूछा कि टेकनॉलजी मंत्री ही है न, जिसका जवाब देते हुए दूसरे यूजर ने कहा, “नहीं ये नो-टेक-नो-लॉजिक मंत्री साहब हैं।”

बता दें कि अभी हाल ही में पानीपत का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फवाद चौधरी ने भारतीय फिल्मी जगत पर निशाना साधा था और कहा था कि ये फिल्म एतिहासित तथ्यों के साथ छेड़-छाड़ है जिसमें मुस्लिम शासक अहमद शाह को क्रूर दर्शाया गया है।

सरकारी बंगलों पर कब्जा जमाए पूर्व MP/MLA/अधिकारियों पर मोदी सरकार के बाद अब दिल्ली HC सख्त

सरकारी बंगलों पर कब्जा जमाए बैठे पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने एक सप्ताह के भीतर केंद्र सरकार से इनका विवरण माँगा है। इसके लिए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि जो पूर्व विधायक, पूर्व सांसद या फिर कोई अन्य सरकारी अधिकारी, जो अवैध तरीके से सरकारी बंगले पर कब्जा करके बैठे हुए हैं, केंद्र सरकार उनके नाम और पता बताते हुए एक हलफनामा दायर करे।

बता दें कि जो अधिकारी अभी तक सरकारी बंगले पर कब्जा जमाए बैठे हैं, उनसे अनधिकृत तरीके से रहने के पैसे भी वसूले जाएँगे। चीफ जस्टिस डीएन पटेल और जस्टिस हरि शंकर की डिवीजन बेंच ने केंद्र सरकार से अपने हलफनामा में इस बात का भी जिक्र करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि इसमें सरकार उस बकाया राशि का भी जिक्र करे, जिन्हें सरकारी बंगलों में अनधिकृत तरीके से रहने वाले अधिकारियों से वसूल करना है।

जानकारी के मुताबिक 100 से अधिक ऐसे पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और अन्य सरकारी कर्मचारी हैं, जो अपनी सरकारी सेवा समाप्त होने के बाद भी सरकारी बंगलों पर कब्जा जमाए बैठे हैं। हालाँकि अब वो इसके हकदार नहीं हैं, लेकिन फिर भी बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद भी वो बंगला खाली नहीं कर रहे हैं।

इसकी वजह से वर्तमान सांसदों को सरकारी आवास नहीं मिल पा रहा है। सरकारी बंगलों और फ्लैटों की अनुपलब्धता के कारण वो बाहर रह रहे हैं। इसको लेकर अदालत के समक्ष एंटी करप्शन काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा एक जनहित याचिका दायर की गई, जिसमें कहा गया कि वर्तमान सांसद, जो फिलहाल बाहर रह रहे हैं, उनकी वर्तमान आवासीय सुविधाओं पर होने वाले विस्तृत खर्च का विवरण देने के लिए सरकार को निर्देश दिए जाएँ।

गौरतलब है कि इससे पहले हाउसिंग कमिटी ने सभी पूर्व सांसदों को सरकारी आवास खाली करने के लिए 7 दिनों की समय-सीमा दी गई थी। सोमवार (19 अगस्त) को संसदीय पैनल ने चेतावनी दी थी कि जो पूर्व सासंद सरकारी आवास खाली करने में आनाकानी कर रहे हैं, उनके आवास में बिजली-पानी की सप्लाई काट दी जाएगी। जिसके बाद पानी और बिजली के कनेक्शन काट दिए जाने के निर्देश के कारण, या यूँ कहें कि डर के कारण सरकारी बंगलों में रहने वाले 50% से अधिक पूर्व सांसदों ने अपना-अपना सरकारी आवास खाली कर दिया था। जिसके बाद उस समय बंगला खाली न करने वाले पूर्व सांसदों की संख्या 109 रह गई थी।

SC ने सबरीमाला मामले में 2018 के फ़ैसले को प्रभावी रूप से ख़ारिज कर दिया: एडवोकेट जे साई दीपक

सुर्ख़ियों में रहने वाले सबरीमाला मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (14 नवंबर) को अपना फ़ैसला सुनाया। 2018 में, 28 सितंबर को केरल के सबरीमाला मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई दीपक मिश्रा की अगुआई में फ़ैसला सुनाते हुए सभी महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी थी। कोर्ट ने 10 से 50 वर्ष की महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी को लिंग आधारित भेदभाव बताते हुए निरस्त कर दिया था। यह सबरीमाला की परंपराओं के ख़िलाफ़ है क्योंकि भगवान अयप्पा को ‘नैष्टिक ब्रह्मचारी’ माना जाता है। ‘5-जजों की बेंच ने रिव्यू पेटिशन को 7-जजों की बेंच के पास भेज दिया और एक साथ कई मुद्दों पर चर्चा की।

बहुमत के फ़ैसले को पढ़ते हुए, CJI गोगोई ने उल्लेख किया कि दाऊदी बोहरा समुदाय में महिला यौन विकृति (Female Genital Mutilation), मुस्लिम महिलाओं के मस्जिद में प्रवेश, पारसी महिलाओं का अधिकार, जिन्होंने समुदाय के बाहर शादी की उन्हें फायर टेम्पल और टावर ऑफ़ साइलेंस में प्रवेश की अनुमति, जैसे मुद्दों को बड़ी बेंच को सौंप दिया गया। सबरीमाला मुद्दे को इन अन्य मुद्दों के साथ टैग किया गया है और एक बड़ी बेंच को भेजा गया है। सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसला किया है कि सबरीमाला की याचिका तब तक लंबित रहेगी जब तक कि बड़ी बेंच द्वारा इस मुद्दे पर फ़ैसला नहीं किया जाता।

जस्टिस रोहिंटन नरीमन और चंद्रचूड़ ने असहमति जताई और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों का अनुपालन वैकल्पिक नहीं है।

न्यायमूर्ति नरीमन, जिन्होंने असहमतिपूर्ण राय पढ़ी, उन्होंने कहा कि पारसी महिलाओं और मुस्लिम महिलाओं के मुद्दे सबरीमाला पीठ के समक्ष नहीं थे और इसलिए इस मामले को उनके साथ टैग नहीं किया जा सकता था। जस्टिस नरीमन ने कहा कि मूल फ़ैसला एक जनहित याचिका पर आधारित था, जिसमें महिलाओं की शारीरिक विशेषताओं के आधार पर प्रवेश से इनकार किया गया था।

OpIndia.com ने पांडालम रॉयल फैमिली और धर्म के लिए लोगों के समूह का प्रतिनिधित्व करने वाले एडवोकेट जे साई दीपक से बात की। उन्होंने 5-जजों वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच द्वारा दिए गए फ़ैसले पर अधिक स्पष्टता पाने के लिए ‘रेडी टू वेट’ अभियान शुरू किया था, जिससे सबरीमाला की परम्पराओं के बारे में स्पष्ट पता चल सके।

नीचे उल्लेख किए प्रश्नों पर ऑपइंडिया ने जे साई दीपक की प्रतिक्रियाएँ जानने का प्रयास किया है: 

सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला मुद्दे को अन्य मुद्दों जैसे कि महिला यौन विकृति (FGM) और महिलाओं के मस्जिदों में प्रवेश के साथ जोड़ा है। चूँकि, सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि सबरीमाला मामला तब तक लंबित रहेगा जब तक कि एक बड़ी पीठ आवश्यक धार्मिक प्रथाओं से संबंधित प्रश्नों का निर्धारण नहीं करती है? क्या आप सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट प्रक्रिया, खासतौर से अब्राहमिक और हिन्दू धर्म से संबंधित प्रथाओं को लेकर चिंतित हैं?

यह कोई बड़ी बात नहीं है कि इस मामले को मुस्लिम महिलाओं के मस्जिदों में प्रवेश के मुद्दे और FGM के मुद्दे के साथ जोड़ा गया है। मुझे लगता है कि न्यायालय इन विभिन्न मुद्दों के बीच समानताएँ निकालना चाहता है। मुझे लगता है कि न्यायालय मोटे तौर पर यह समझना चाहता है कि धर्म और धर्मशास्त्र के मुद्दों पर धर्मनिरपेक्ष न्यायालय किस हद तक जा सकता है और किसी भी समुदाय के लिए निर्णय लें कि समुदाय की आवश्यक धार्मिक प्रथा क्या है।

मुझे विश्वास है कि पंडालम शाही परिवार, धर्म और चेतना के लिए दायर की गई समीक्षा याचिकाओं में उठाए गए विशिष्ट आधार के प्रश्नोंं में, जिसमें कि 28 सितंबर, 2018 को दिया गया जजमेंट, हिन्दू Abrahamising (जिज्ञासाओं) को ख़त्म करता है, सर्वोच्च न्यायालय की बड़ी बेंच इस आधार के प्रति सचेत रहेगी और एक आस्था को दूसरे पर लागू नहीं करेगी।

कोर्ट ने कहा है कि सबरीमाला मामला तब तक क़ायम रहेगा जब तक 7 जजों की बेंच ‘धर्म के लिए आवश्यक अभ्यास’ के सवाल पर फ़ैसला नहीं ले लेती। वर्तमान स्थिति में इसका क्या मतलब है? क्या 2018 का फ़ैसला सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश को प्रभावी बनाने की अनुमति देता है या उस फ़ैसले को भी रोक दिया गया है?

पैराग्राफ़ 4-8 से बहुमत की एक स्पष्ट रीडिंग और हमारे अनुसार, यह बहुतायत से स्पष्ट करता है कि बहुमत के दृष्टिकोण से पहचाने जाने वाले प्रश्न सीधे प्रभावित करते हैं और 28 सितंबर, 2018 के फ़ैसले के मौलिक तथ्य, क़ानूनी बुनियाद और मान्यताओं को दूर ले जाते हैं। इस तथ्य के साथ कि अदालत ने सभी समीक्षा याचिकाओं और रिट याचिकाओं को एक बड़ी बेंच को भेज दिया है, जिससे स्पष्ट और उचित निष्कर्ष निकलता है कि 28 सितंबर, 2018 के निर्णय को एक बड़ी बेंच द्वारा सभी मुद्दों के लंबित निर्णयों को लागू नहीं किया जा सकता है। नतीजतन, इस मुद्दे पर वर्तमान में निर्णय लेने वाला निर्णय एस महेंद्रन बनाम सचिव, त्रावणकोर में केरल उच्च न्यायालय की खंडपीठ का 1991 का निर्णय है, जिसमें यह कहा गया था कि सबरीमाला अयप्पा मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं देने की प्रथा एक प्रसूता आयु वर्ग की महिलाओं का प्रवेश संवैधानिक और सीधे तौर पर पीठासीन देवता के स्वभाव से संबंधित था। केरल उच्च न्यायालय के ऑपरेटिव निष्कर्षों का ज़िक्र नीचे किया गया है, जो हमारे अनुसार, केरल राज्य सरकार को बाध्य करते हैं:

44. निष्कर्ष इस प्रकार हैं:

(1) सबरीमाला की पवित्र पहाड़ियों पर ट्रैकिंग करने और सबरीमाला तीर्थ में पूजा करने से 10 वर्ष से कम आयु की महिलाओं पर लगाया गया प्रतिबंध अनादिकाल से प्रचलित उपयोग के अनुसार है।

(2) देवास्वोम बोर्ड द्वारा लगाया गया ऐसा प्रतिबंध भारत के संविधान के अनुच्छेद 15, 25 और 26 का उल्लंघन नहीं है।

(3) इस तरह का प्रतिबंध हिन्दू प्लेस ऑफ़ पब्लिक पूजा (प्रवेश का अधिकार) अधिनियम, 1965 के प्रावधानों का भी उल्लंघन नहीं है क्योंकि इस मामले में एक वर्ग और दूसरे वर्ग के बीच या एक वर्ग और दूसरे वर्ग के बीच हिन्दुओं के बीच कोई प्रतिबंध नहीं है। मंदिर में प्रवेश करने पर निषेध केवल एक विशेष आयु वर्ग की महिलाओं के संबंध में है न कि महिला वर्ग के रूप में।

45. उपर्युक्त निष्कर्षों के आलोक में, हम पहली प्रतिवादी, त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड को निर्देशित करते हैं, जिसमें कि सबरीमाला की तीर्थयात्रा के सिलसिले में सबरीमाला की पवित्र पहाड़ियों को ट्रेक करने के लिए 10 वर्ष से कम उम्र और 50वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को मंदिर और साल की किसी भी अवधि के दौरान सबरीमाला तीर्थ में पूजा करने की अनुमति न दी जाए। पुलिस को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए, हम केरल के तीसरे प्रतिवादी को निर्देशित करते हैं। साथ ही इस पर ध्यान दिया जाता है कि हमने देवस्वोम बोर्ड को जो निर्देश जारी किया है, उसे लागू किया गया कि नहीं।

सबरीमाला मुद्दे को अब 7-बेंच के पास भेजा गया है। आपको क्या लगता है कि अब समय-सीमा क्या होगी?

इस बारे में मुझे नहीं पता कि अगले CJI को सात जजों की बेंच गठित करने में कितना समय लगेगा। इन बातों की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। हालाँकि, यह बात तो सामने है ही कि इस तरह के कई मुद्दे सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष हैं। लोगों की उम्मीद को तरजीह देते हुए ऐसा हो सकता है कि इस मामले पर फ़ैसला जल्दी आ जाए, जिससे धार्मिक समुदायों और उनकी परम्पराओं को संविधान द्वारा दी गई सुरक्षा की गारंटी दी जा सके।

एक दिलचस्प असंतोष नोट प्रस्तुत किया गया था। जस्टिस चंद्रचूड़ और नरीमन ने कहा, “हर व्यक्ति यह याद रखे” कि “पवित्र पुस्तक” भारत का संविधान है। “यह इस पुस्तक के साथ है कि भारत के नागरिक एक राष्ट्र के रूप में एक साथ मार्च करें, ताकि वे इस “मैग्ना कार्टा” या भारत के महान चार्टर द्वारा निर्धारित महान लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ सकें।” इस पर आपके क्या विचार हैं?

मेरे विचार से, 14 नवंबर 2019 के फ़ैसले में अल्पसंख्यक असहमतिपूर्ण राय हमारे समीक्षा बैठकों में बताए गए किसी भी प्रकार के उल्लंघन को दूर करने में विफल हैं। इससे संबंधित बात यह है कि अल्पसंख्यक असहमति की राय कम से कम वैसी ही दिखाई पड़ती है, जितनी शायद यह होनी चाहिए थी और विशेष रूप से समीक्षा याचिका में उठाए गए तर्कों और आधारों को पूरा करने का प्रयास किया जा सकता है। और विशेष रूप से अयप्पा भक्तों की वैध चिंताओं, अधिकारों और सामान्य तौर पर धार्मिक प्रथाओं के अधिकारों को खारिज किए जाने के विरोध के रूप में समीक्षा याचिका में आधार यह हो सकता है कि अल्पसंख्यक दृश्य हमें यह समझने में मदद करता है कि जब हम एक बड़ी बेंच के समक्ष बहस को संबोधित करते हैं तो क्या उम्मीद की जाए।

सभी ने कहा और किया, हम धार्मिक, न्यायिक, विभिन्न प्रकार के मतों का सम्मान करते हैं। हम सभी संविधान से इनकार नहीं करते हैं, हम सभी को मानना चाहिए और हम मानते हैं कि हमारे द्वारा प्रस्तुत विचार संविधान के चारों कोनों के भीतर हैं, जिससे हमें विश्वास है कि 28 सितंबर, 2018 का फ़ैसला संविधान द्वारा संविधान के अनुसार न्याय नहीं किया गया था। संक्षेप में, हमारी स्थिति असंवैधानिक या अतिरिक्त-संवैधानिक नहीं है। हम संविधान द्वारा संरक्षित हैं, अल्पसंख्यक असंतोष जनमत को “पवित्र पुस्तक” कहा गया है।

आपकी भविष्य की कार्रवाई क्या है?

इस मामले पर आगे की कार्रवाई का भविष्य केरल राज्य सरकार के आचरण पर निर्भर करेगा। यदि राज्य सरकार कल (14 नवंबर) के फ़ैसले की ग़लत व्याख्या करती है और इसके मूल और आत्मा के अनुपालन के बजाय किसी भी कारण का हवाला देकर इसे रोकने की कोशिश करती है, तो हम क़ानून के तहत उपलब्ध सभी उपायों का पता लगाएँगे और यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कि आज के फ़ैसले के शब्द और भाव में सम्मान निहित है।

2018 में, पीपल फ़ार धर्म का प्रतिनिधित्व करते हुए, जे साई दीपक ने पीठ के समक्ष तर्क दिया था कि अगर सबरीमाला मंदिर के देवता पर एक न्यायिक व्यक्ति के रूप में कर लगाया जा सकता है, तो उनके पास अनुच्छेद 21, 25 और 26 के तहत अधिकार भी हैं। उन्होंने कहा कि देवता का अधिकार ‘Naishthika Bramhachari’ आर्टिकल 25 के अंतर्गत आता है। दीपक ने आगे कहा कि यह मामला पुरुषों बनाम महिलाओं का नहीं है, बल्कि पुरुषों बनाम पुरुष और महिलाओं बनाम महिलाओं का है। साई दीपक ने कहा कि यदि वे महिलाओं के लिए उम्र-प्रतिबंध को ख़ारिज करने की अनुमति देते हैं, तो आने वाले समय में पुरुष 41 दिन के अनुष्ठान में छूट प्राप्त करने की माँग कर सकते हैं।

यह मूल ख़बर OpIndia English की एडिटर नुपुर जे शर्मा की है, जिसका अनुवाद प्रीति कमल ने किया है।

‘धन हो या 5 एकड़ जमीन… मस्जिद के ‘विकल्प’ के रूप में स्वीकार्य नहीं, SC का फैसला समझ से परे’

सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार (नवंबर 9, 2019) को अयोध्या भूमि विवाद का फैसला सुनाया। कोर्ट ने अयोध्या को भगवान राम का जन्मस्थान मानते हुए पूरी विवादित जमीन रामलला विराजमान को सौंपकर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया। वहीं मुस्लिम पक्षकारों को मस्जिद बनाने के लिए अलग से 5 एकड़ जमीन देने का निर्णय सुनाया गया।

जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष और अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्षकार अरशद मदनी ने अयोध्या मसले पर फैसला आने से पहले कहा था कि अयोध्या में जमीन के मालिकाना हक को लेकर सर्वोच्च अदालत जो भी फैसला देगी, वह उन्हें स्वीकार होगा। यह अलग बात है कि फैसला आने के पाँच दिन बाद उन्हें ‘खलिश’ सी हुई है।

अरशद मदनी ने गुरुवार (नवंबर 14, 2019) को अपनी वर्किंग कमिटी के साथ मीटिंग के बाद मस्जिद बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन नहीं लेने का फैसला किया। जमीयत उलमा-ए-हिंद ने कहा कि दुनिया का कोई भी चीज मस्जिद के “विकल्प” के रूप में स्वीकार्य नहीं होगा, चाहे वह धन हो या फिर जमीन। मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि जमीयत ने कहा था कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान किया जाएगा। मगर कोर्ट का यह फैसला “समझ से परे” है। मदनी का कहना है कि जिन लोगों ने मस्जिद तोड़ी थी, उन्हीं के हक में फैसला सुना दिया गया।

मदनी ने कहा, “फैसले में एक तरफ कहा जा रहा है कि मस्जिद, मंदिर तोड़कर नहीं बनाई गई। ये भी कहा गया कि मूर्ति रखने वाले अपराधी हैं और मस्जिद तोड़ने वाले भी अपराधी हैं। लेकिन जिन लोगों ने मस्जिद तोड़ी थी, उन्हीं के हक में फैसला सुना दिया गया।”

वहीं जब फैसले पर पुनर्विचार याचिका के बारे में पूछा गया तो मौलाना रशीदी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, “कुछ दिनों में अरशद मदनी की अध्यक्षता में पाँच सदस्यों की एक समिति की बैठक होगी। जिसमें अदालती दस्तावेजों के साथ ही जमीयत उलेमा ए हिंद के वकीलों और सुप्रीम कोर्ट के अन्य वकीलों से कानूनी राय ली जाएगी। इसके बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा।” 

इस बीच एक अन्य मुस्लिम पक्षकार मोहम्मद उमर ने पहले ही घोषणा कर दी है कि अगर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) उन्हें इसकी मंजूरी देता है और केस लड़ने के लिए आवश्यक कानूनी सहायता प्रदान करता है, तो वह पुनर्विचार याचिका दायर करने के लिए तैयार है। ऑल इंडिया बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी (AIBMAC) के संयोजक और सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के वकील जफरयाब जिलानी भी पहले ही कह चुके हैं कि वह अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ‘संतुष्ट नहीं हैं।’

वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए 51,000 रुपए के दान की घोषणा की है। रिजवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि शिया वक्फ बोर्ड अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के पक्ष में है। उनका कहना है कि इस मामले में जो संभव हो सकता था उसमें सुप्रीम कोर्ट ने बेहतरीन फैसला सुनाया है।

कुशीनगर मस्जिद धमाका: विस्फोट का मास्टरमाइंड हाजी कुतुबुद्दीन गिरफ्तार, आतंकियों से जुड़े हैं तार!

कुशीनगर के बैरागीपट्टी गाँव में मस्जिद में हुए बम ब्लास्ट के मास्टर माइंड हाजी कुतुबुद्दीन को पुलिस ने गुरुवार (नवंबर 15, 2019) को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया। मस्जिद में हुए विस्फोट के लगभग 66 घंटे बाद मास्टर माइंड हाजी कुतुबुद्दीन पुलिस के हत्थे चढ़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुतुबुद्दीन ने पुलिस के सामने विस्फोट से जुड़े कई राज खोले हैं। जिन्हें जानने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की चिंता काफी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना के तार आतंकियों से जुड़े हैं। जिसके कारण अब एजेंसियाँ मामले की आखिरी सिरे तक पहुँचने के लिए आगे की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है।

दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर

हालाँकि, इस मामले में पुलिस अफसर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। लेकिन मीडिया खबरों के अनुसार
आइजी रेंज गोरखपुर जय नारायण सिंह ने भी मस्जिद में हुए विस्फोट के तार राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त संगठनों से जुड़े होने का अंदेशा जताया है।

नई दुनिया की खबर के अनुसार, उन्होंने कहा, “विस्फोट मामले का जल्द ही पर्दाफाश हो जाएगा। आरोपी कुतुबुद्दीन से पूछताछ के लिए एटीएस लखनऊ की टीम डिप्टी एसपी दिनेश सिंह और आईबी वाराणसी की टीम पवन यादव के नेतृत्व में कुशीनगर पहुँच गई है।”

यहाँ बता दें कि इस घटना में मुख्य आरोपित के अलावा उसके पोते अशफाक आलम की भी भूमिका सामने आई है। क्योंकि घटना वाले दिन दोनों ही गाँव छोड़कर फरार हो गए थे। फिलहाल, अशफाख भी एटीएस की हिरासत में है, उसने घटना के बाद से हैदराबाद में शरण ले रखी थी। बता दें मस्जिद में ब्लास्ट के बाद 4 मौलानाओं को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें मस्जिद के मौलाना अजीमुद्दीन ने कुतुबुद्दीन को मास्टर माइंड बताया था।

जानकारी के अनुसार अजीमुद्दीन मस्जिद कमिटी का अध्यक्ष था और उसे बच्चों को नमाज पढ़ाने के लिए भी नियुक्त किया गया था। जहाँ वह उन्हें उर्दू की तालीम भी देता था।

पूरा मामला

दरअसल, 11 नवंबर को कुशीनगर के मस्जिद में विस्फोट हुआ था। ये विस्फोट इतना जोरदार था कि वहाँ कि ख़िड़की-दरवाजे सब चकनाचूर हो गए थे। दीवारों पर दरारें आ गई थी और चीजें टूटकर बिखर गईं थी। हालांकि पहले इस मामले को एक इन्वर्टर बैट्री में धमाका बताया गया था, जिस कारण से मामले ने मीडिया में अधिक तूल नहीं पकड़ा। लेकिन पुलिस ने धमाके की साइट से फोरेंसिक सैम्पलों को जाँच के लिए भेजा तो साफ हो गया कि धमाका मस्जिद में रखे गए विस्फोटकों से ही हुआ।

इसके बाद गोरखपुर एटीएस, लोकल इंटेलिजेंस यूनिट और अन्य इंटेलिजेंस एजेंसियों ने मामले की गंभीर पड़ताल शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में इमाम अज़्मुद्दीन को साथियों इज़हार, आशिक और जावेद समेत हिरासत में ले लिया। कुशीनगर के एसपी विनोद कुमार मिश्रा के हवाले से टाइम्स नाउ ने दावा किया है कि यह सभी बैरागीपट्टी के ही रहने वाले हैं।

सबरीमाला में घुसने वाली 10 से 50 वर्ष की महिलाओं कोई सहायता नहीं दे पाएँगे: केरल की वामपंथी सरकार

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गुरुवार (नवंबर 12, 2019) को सबरीमाला मामले पर स्पष्ट फैसला न आने के बाद केरल के कानून मंत्री एके बालन का एक बयान आया। उन्होंने कहा कि राज्य अभी इस फैसले पर विचार कर रहा है कि अगर 10-50 उम्र तक की औरतें सबरीमाला मंदिर में घुसने का प्रयास करती हैं, तो उन्हें सहायता मुहैया करवाई जाए या नहीं। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश बहुत उलझा हुआ है और इस पर अध्य्यन की जरूरत है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कहा, “सबरीमाला में घुसने का प्रयास करने वाली 10 से 50 वर्ष तक की उम्र की महिलाओं को राज्य सरकार कोई सहायता मुहैया नहीं कराएगी। हमें अभी इस बात पर विचार करना है कि आगे क्या किया जा सकता है अगर किसी ने मंदिर में घुसने की इच्छा व्यक्त की तो। कोर्ट का आदेश बेहद उलझा हुआ है और उस पर अध्य्यन की आवश्यकता है।” राज्य के कानून मंत्री (वो भी वामपंथी सरकार) का इस तरह का बयान वामपंथियों को खटक सकता है। हालाँकि सबरीमाला मामले पर इससे पहले भी केरल की वामपंथी सरकार कभी घोड़ा-कभी चतुर का खेल खेल चुकी है।

गौरतलब है कि गुरुवार को सबरीमाला मामले पर सुप्रीम कोर्ट से निर्णायक फैसला नहीं आया है। क्योंकि 5 जजों की पीठ में से 3 जज इस मामले को बड़ी पीठ के पास भेजे जाने के पक्ष में रहे जबकि 2 जजों ने इससे संबंधित याचिका पर ही सवाल उठा दिए। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के अलावा जस्टिस खानविलकर और जस्टिस इंदू मल्होत्रा ने इस मामले को बड़ी बेंच के पास भेजने के पक्ष में अपना मत सुनाया। जबकि पीठ में मौजूद जस्टिस चंद्रचूड़ और जस्टिस नरीमन ने सबरीमाला समीक्षा याचिका पर असंतोष व्यक्त किया। अंततः पीठ ने सबरीमाला मामले में फैसला सुनाने के लिए बड़ी पीठ (7 जजों की बेंच) को प्रेषित कर दिया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है। लेकिन साथ ही ये भी कहा कि केरल मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध का लैंगिक भेद-भाव से कोई लेना देना नहीं है।

संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने संगठन के ट्विटर हैंडल पर लिखा, “हम मामले को बड़ी संविधान पीठ को भेजने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। निश्चित आयु वर्ग की महिलाओं के सबरीमाला मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध का लैंगिक भेदभाव या असमानता से कोई लेना-देना नहीं है। यह विशुद्ध रूप से देवता की विशेषता पर आधारित है।”

उन्होंने कहा, “हमारी पुरजोर राय है कि मामले में किसी भी आधार पर न्यायिक समीक्षा करना हमारे संविधान में पूजा करने की आजादी की भावना का उल्लंघन होगा और संबंधित अधिकारियों की राय को ऐसे मामलों में सर्वोच्च तरजीह दी जानी चाहिए।”

यहाँ बता दें कि सबरीमाला मंदिर के ट्रस्टियों (त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड) ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसे आंशिक जीत बताया है। वहीं केरल की सरकार ने भी कहा है कि वो कानून विशेषज्ञों से इस पर सलाह लेंगे। जबकि मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा है कि वे तो हमेशा ही कोर्ट को कार्यान्वित करने के लिए तैयार थे, चाहे वो जो भी हो।

इजरायल ने 34 आतंकियों को मार डाला… 200 रॉकेट दागने वाला फिलिस्तीनी अब माँग रहा ‘संघर्ष विराम’ की भीख

12 नवंबर को इजरायल ने फिलिस्तीन के सबसे बड़े जिहादी को मार गिराया। आतंकी सरगना बहा अबू अल-अता अपने घर में था, जब उसे निशाना बना इजरायल ने मिसाइल दागी। हमले में वह अपनी बीवी सहित मारा गया। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अबू-अल अता एक ‘Ticking Bomb’ था, जो पूरे इजरायल को तबाह करने का सपना लिए कई आतंकी हमले की साजिश रच रहा था। 

इसके बाद आतंकी संगठन ‘फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद’ ने इजरायल की ओर कम से कम 200 रॉकेट दागे और बदला लेने की धमकी दी। ये रॉकेट इजरायल के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरे, जिसमें कई लोग घायल हो गए और कई गाड़ियाँ बर्बाद हो गईं।

इसके बाद इजरायल ने भी जवाबी कारर्वाई करते हुए रॉकेट दागने शुरू कर दिए। दो दिनों की गोलाबारी में तकरीबन 34 फिलीस्तीनी मारे गए और कई घायल हुए। मरने वालों में अबू मलिक के एक ही परिवार के आठ लोग भी शामिल हैं, जो दक्षिण गाजापट्टी के रिहाइशी इलाके में रहते थे।

इतनी मौतों के बाद गुरुवार (नंवबर 14, 2019) को फिलीस्तीन प्रशासित गाजा के इस्लामिक जिहादी समूह इजरायल के साथ संघर्ष विराम पर सहमत हो गया। हालाँकि इजरायल के विदेश मंत्री का कहना है कि आतंकवादियों को चुन-चुन कर मारने का काम जारी रहेगा।

इस्लामिक जिहाद के प्रवक्ता मुसब अल बरीम का दावा है कि संगठन ने अपने नेताओं को इजरायली सेना की ओर से निशाना नहीं बनाए जाने सहित कई माँगें की थी, जिसे स्वीकार किए जाने के बाद सघंर्ष विराम पर सहमति बनी। मगर इजरायली सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एविचे एडराई ने कहा है कि ऐसे किसी समझौते की पुष्टि नहीं हुई है।

एक तरफ जहाँ फिलीस्तीनी, इजरायल से दया की भीख माँग रहा है, वहीं दूसरी तरफ गुरुवार को संघर्ष विराम लागू होने के बाद भी अपनी कायराना हरकत दिखा रहा है। जानकारी के मुतबाकि, फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद आतंकी संगठन ने संघर्ष विराम के बावजूद इजरायल पर हमले किए। जिसके बाद इजरायल ने भी जवाबी हमले किए।

इजराइल की सेना ने शुक्रवार (नवंबर 15, 2019) को तड़के कहा कि उसने गाजा में इस्लामिक जिहाद से जुड़े ठिकानों पर नए सिरे से हमले शुरू किए, क्योंकि उसने गुरुवार सुबह युद्धविराम लागू होने के बावजूद इजरायल में कई रॉकेट दागे। इजरायली सेना ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए एक ट्वीट में कहा, “आईडीएफ (इजरायली रक्षा बल) इस समय गाजा पट्टी में इस्लामिक जिहाद के आतंकी ठिकानों पर हमला कर रहा है।”

शिवसेना-NCP-कॉन्ग्रेस का कॉमन मिनिमम प्रोग्राम का ड्राफ्ट तैयार… लेकिन हिंदुत्व पर फँस गया है पेंच

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर जारी सियासी खींचतान अभी भी जारी है। शिवसेना, कॉन्ग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने की फिराक में है। मगर शिवसेना के साथ समर्थन करने को लेकर एनसीपी और कॉन्ग्रेस की शर्तें भी सामने आ रही हैं। पहले शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कॉन्ग्रेस पार्टी (NCP) ने शर्त रखी थी कि यदि शिवसेना एनडीए का साथ छोड़ देती है तो महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए उसे समर्थन देने पर विचार हो सकता है।

पढ़ें : गडकरी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के दिए संकेत, कहा- क्रिकेट और राजनीति में कुछ भी संभव

और अब कॉन्ग्रेस ने समर्थन देने के लिए शिवसेना के सामने अपनी कट्टर हिंदुत्व वाली छवि को बदलने की शर्त रखी है। इस छवि के बदलने पर ही कॉन्ग्रेस महाराष्ट्र में शिवसेना का समर्थन करने के बारे में सोचेगी। बता दें कि 17 नवंबर को कॉन्ग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी और राष्ट्रवादी कॉन्ग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के बीच दिल्ली में महाराष्ट्र को लेकर बैठक होगी और उस बैठक में शिवसेना को समर्थन देने के बारे में विचार किया जाएगा।

कॉन्ग्रेस-एनसीपी की शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने पर बनी सैद्धांतिक सहमति के बाद भी हिन्दुत्व और सत्ता के बँटवारे के स्वरूप पर अभी रस्साकशी जारी है। बताया जा रहा है कि कॉन्ग्रेस और राष्ट्रवादी कॉन्ग्रेस पार्टी द्वारा शिवसेना को समर्थन देने के बारे में फाइनल फैसला 17 नवंबर को शरद पवार और सोनिया गाँधी के बीच होने वाली बैठक के बाद ही किया जाएगा। दोनों नेताओं के बीच इस बात पर भी चर्चा होगी कि अगर तीन दल मिलकर सरकार बनाते हैं तो पावर शेयरिंग कैसे की जाएगी और मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री तथा मंत्री किस पार्टी के होंगे।

पढ़ें : शिवसेना विधायकों ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ खोला मोर्चा, पूछा- सीएम पद के लिए क्यों लगाया दाँव पर

इसके साथ ही ये खबर भी आ रही है कि सरकार गठन को लेकर गुरुवार (नवंबर 14, 2019) को तीनों पार्टियों ने मीटिंग की। इस मीटिंग में शिवसेना की तरफ से एकनाथ शिंदे, कॉन्ग्रेस की ओर से पृथ्वीराज चव्हाण और एनसीपी की ओर से छगन भुजबल शामिल हुए। मीटिंग के बाद शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने बताया कि तीनों पार्टियों के बीच कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर चर्चा हुई और इसका एक ड्राफ्ट भी तैयार किया गया है। इस ड्राफ्ट को तीनों पार्टियों के हाईकमान को भेजा जाएगा। पार्टियों के हाई कमान ही मिलकर आपस में तय करेंगे कि आखिरी निर्णय क्या होगा। फिलहाल राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है।

गडकरी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के दिए संकेत, कहा- क्रिकेट और राजनीति में कुछ भी संभव

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जलमार्ग विकास मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र की राजनीति पर इशारों में बड़ा बयान दिया है। एक समारोह में उन्होंने कहा कि राजनीति और क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। कई बार आपको लगता है कि आप मैच हार रहे हैं लेकिन नतीजा उसके ठीक उलट होता है।

इस बात को और विस्तार देने से कन्नी काटते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि वे अभी-अभी दिल्ली से आए हैं, और उनका दखल दिल्ली की राजनीति में ही अधिक रहता है, इसलिए वे यह नहीं बना सकते कि महाराष्ट्र में सरकार किसकी बनेगी। लेकिन उन्होंने साथ में यह भी आश्वासन दिया कि सरकार चाहे चारों बड़े दलों भाजपा, शिव सेना, कॉन्ग्रेस या एनसीपी में से किसी की भी बने, विकास कार्य बदस्तूर जारी रहेंगे। यह उन्होंने उस सवाल के जवाब में कहा जिसमें पूछा गया था कि अगर गैर-भाजपा सरकार राज्य की सत्ता में आई तो बड़े प्रोजेक्ट्स का क्या होगा।

गौरतलब है कि शिवसेना ने विधानसभा का चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था। 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा को 105 और शिवसेना को 56 सीटें मिली। युति सरकार बननी तय थी, लेकिन भाजपा के पास अपने दम पर बहुमत नहीं होने के कारण शिवसेना ढाई साल के लिए सीएम पद मॉंग रही थी। इसके बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवसेना को सरकार गठन न्योता दिया था, लेकिन वह समर्थन पत्र पेश नहीं कर पाई। अब शिवसेना, कॉन्ग्रेस और एनसीपी मिलकर सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं

इस बीच, शिवसेना विधायक दल के नेता एकनाथ शिंदे ने बताया कि गुरुवार को शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी नेताओं की संयुक्त बैठक हुई। इस दौरान कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर चर्चा की गई। इसका ड्राफ्ट तैयार हो गया है। ड्राफ्ट तीनों पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेजा जाएगा और वे आखिरी फैसला लेंगे। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक जो कॉमन मिनिमम प्रोग्राम तैयार किया गया है, इसके अनुसार शिवसेना अपने हिंदुत्व के एजेंडे से पीछे हटते हुए समुदाय विशेष  को 5 फीसदी आरक्षण देने पर राजी है। साथ ही वह वीर सावरकर को भारत रत्न देने की अपनी मॉंग से भी पीछे हट गई है।

सियासी उठा-पठक के बीच शिवसेना विधायक दल में बगावत की खबरें भी सामने आ रही है। कुछ विधायकों ने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के फैसले पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि केवल मुख्यमंत्री पद के लिए उनके और पूरे पार्टी के भविष्य को क्यों दॉंव पर लगा दिया गया? मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मंगलवार और बुधवार की रात होटल में शिवसेना विधायकों के बीच गाली-गलौच तक हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर मंगलवार की रात उद्धव के बेटे विधायक आदित्य ठाकरे को होटल आना पड़ा। दोबारा से वैसे ही हालात पैदा होने पर बुधवार की रात खुद उद्धव होटल आने को मजबूर हो गए।

सपा के भू-माफिया सांसद आज़म खान पर कसा शिंकजा, अदालत ने जारी किया वारंट

प्रशासन द्वारा भू-माफिया घोषित किए जा चुके सपा सांसद आज़म खान के खिलाफ रामपुर की जिला अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। चुनाव अचार संहिता उल्लंघन मामले में पेश नहीं होने पर वारंट जारी किया गया है। अदालत में 13 नवम्बर को इस मामले की सुनवाई होनी थी। लेकिन आजम नहीं पहुॅंचे। सुनवाई की अगली तारीख 26 नवम्बर तय की गई है।

यह मामला 2019 के लोकसभा चुनाव से जुड़ा है। आजम और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 4 अप्रैल को रामपुर के स्वार टांडा में रोड शो कर रहे थे। आरोप है कि प्रचार की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी रोड शो किया गया था।

इस घटना के बाद रामपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और आज़म खान के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की जिसपर सुनवाई के दौरान दोनों नेताओं को जिला अदालत में उपस्थित होना था मगर दोनों ही नेता अदालत नहीं पहुँचे।

इस पर कोर्ट ने दोनों के खिलाफ वारंट जारी कर दिया। अखिलेश यादव को जमानत दे दी गई मगर आज़म खान को अदालत से जमानत नहीं मिली। आज़म खान इन दिनों कई मामलों और विवादों से घिरे हुए हैं। एक मामले में आज़म 5 अक्टूबर को एसआईटी के सामने भी पेश हो चुके हैं। इस दौरान एसआईटी ने आज़म से तकरीबन ढाई घंटे तक पूछताछ की थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज़म खान पर तकरीबन 80 मुक़दमे दर्ज हैं जिनमें से 27 पर हाईकोर्ट ने फिलहाल स्टे लगा दिया है।

आज़म खान पर अपनी यूनिवर्सिटी के लिए गरीब किसानों की जमीन हड़पने से लेकर भारतीय दंड संहिता के कई संगीन धाराओं के गंभीर आरोप शामिल हैं। आज़म पर 323, 342, 447, 389 तथा 506 जैसी धाराओं के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। आज़म खान सपा के वरिष्ठ नेता हैं और अखिलेश यादव की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। बीजेपी की जयाप्रदा को हराकर वे लोकसभा के लिए चुने गए थे।