भारतीय टीम ने एशिया कप जीत लिया है। पाकिस्तान को फाइनल में हराने के बाद ट्रॉफी देने पर अड़े मोहसिन से उन्होंने ट्रॉफी नहीं ली। इसके बाद होटल लेकर मोहसिन चला गया।
कर्नाटक के धर्मस्थल में सामूहिक दफन मामले का शिकायतकर्ता और गवाह सीएन चिन्नैया ने कोर्ट में अपना बयान पलट दिया। चिन्नैया ने स्वीकार किया कि उसका दावे झूठे थे।
ममता बनर्जी एक दुर्गा पंडाल में TMC नेता के 'काबा-मदीना' गाने पर ताली बजाती दिखी हैं। इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। देश में बार-बार हिंदू आस्था पर हमले किए जा रहे हैं।