शेखर गुप्ता ईमानदारी से कहते हैं कि पत्रकारों ने मोदी सरकार द्वारा चालू की गई कल्याणकारी योजनाओं की अनदेखी की, और जब उन्हें योजनाओं के कारण प्रगति दिखी तो उन्होंने उसे भी नजरअंदाज करने की कोशिश की।
नवनिर्वाचित लोकसभा का पहला सत्र 17 जून से शुरू होकर 26 जुलाई तक चलेगा। इस बीच 5 जुलाई को प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली नई सरकार अपना बजट पेश करेगी। 40 दिन तक चलने वाले इस सत्र में 30 बैठकें होंगी।
मोदी 2.0 कैबिनेट ने घोषणा की है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब सभी किसानों को सालाना ₹6,000 रुपए मिलेंगे। साथ ही, योजना से 5 हेक्टयर वाली शर्त को भी हटा दिया गया है। इसके अतिरिक्त किसानों के लिए पेंशन योजना का ऐलान किया गया है।
30 मई को जिन मंत्रियों ने शपथ ली, उनकी जाति-धर्म पर शोध हुए और खबरें बना दी गईं। जाति और धर्म का एंगल देकर निष्कर्ष ये निकाला गया कि मोदी सरकार ने भले ही ‘सबका साथ-सबका विकास’ करने की कितनी ही कोशिश क्यों न की हो, लेकिन उनकी मंत्रिपरिषद में ऊँची जाति वालों का ही आधिपत्य है।
देश की पहली रक्षा मंत्री बनकर इतिहास रचने वाली निर्मला सीतारमण ने एक बार फिर से पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनने का गौरव अपने नाम कर लिया है। हालाँकि, इससे पहले प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गाँधी ने 1970 से 1971 के बीच वित्त मंत्री का अतिरिक्त कार्यभाल संभाला था।
अर्जुन मुंडा को आदिवासी मामलों का मंत्री बनाया गया है। नरेंद्र सिंह तोमर को कृषि और किसान कल्याण मंत्री बनाया गया है इसके अलावा, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय का भी ये काम देखेंगे।
मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी की आलीशान एडनॉक ग्रुप टॉवर बिल्डिंग भारत और अबु धाबी के झंडे में रंगी नजर आई।
पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल के लिए कैबिनेट में रविशंकर प्रसाद, सदानंद गौड़ा, पीयूष गोयल, प्रकाश जावेड़कर, जी किशन रेड्डी, साध्वी निरंजन ज्योति, पुरुषोत्तम रुपाला, राम विलास पासवान, रमेश पोखरियाल और मुख्तार अब्बास नकवी मंत्री बनेंगे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पद की शपथ दिलवाई। नरेंद्र मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी आदि मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।