राजनीति

विदेश से आए थे ब्राह्मण…इस देश को हिंदुस्तान की जगह भारत कहें मुस्लिम: उद्धव ठाकरे के कॉन्ग्रेसी मंत्री

राउत ने NPR लागू नहीं होने देने की चेतावनी दी। कहा कि इसे तभी लागू होने दिया जाएगा जब वही प्रावधान बने रहेंगे जो कॉन्ग्रेस पार्टी 2010 में लेकर आई थी।

राजस्थान कॉन्ग्रेस का भी संकट गहराया: CM गहलोत के करीबी को राज्यसभा टिकट का विरोध

उम्मीदवार बनाए गए डांगी सीएम गहलोत के बेहद करीबी बताए जाते हैं। उनकी उम्मीदवारी से पायलट भी सहमत नहीं थे। हालॉंकि आलाकमान के हस्तक्षेप पर वे मान गए। लेकिन, डांगी की उम्मीदवारी को लेकर अब भी पार्टी में एक राय नहीं है।

हम दो-हमारे दो: कॉन्ग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी पेश करेंगे बिल, ज्यादा बच्चे पर नौकरी जाने का प्रावधान

विधेयक में कहा गया है कि दो बच्चा नीति को मानने वालों को प्रोत्साहित और नहीं मानने वालों को सुविधाओं से वंचित किया जाना चाहिए। एक ही बच्चे पर नसबंदी कराने वालों को सरकार की ओर से विशेष प्रोत्साहन देने की पैरवी की गई है।

ममता बनर्जी के MLA ने खुद की बनाई 2 आदमकद प्रतिमाएँ, हर सुबह घंटों करते हैं साफ-सफाई

5 बच्चों के पिता नास्कर का कहना है कि खुद की पार्टी TMC के भीतर ही उनके कई दुश्मन हैं। अगर उनकी हत्या होती है तो प्रतिमाएँ लोगों को उनकी याद दिलाती रहेगी।

‘फारूख अब्दुल्ला ने कब हमारी परवाह की, जो हम उसकी रिहाई पर खुश हों’ – J&K के स्थानीय लोग

फारुख अब्दुल्ला की सात महीने बाद हुई रिहाई के बाद भी अधिकांश स्थानीय लोग उत्साहित नहीं दिखे। पास में खड़े एक रिक्शा चालक ने कहा कि ये कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि फारुख अब्दुल्ला ने स्थानीय निवासियों की कभी कोई परवाह ही नहीं की है।

मेरी सरकार से हाथ जोड़ के विनती है कि NRC-NPR वापस ले लें, मेरे पूरे परिवार के पास नहीं है जन्म प्रमाण पत्र: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने प्रस्ताव पर बहस के दौरान कहा कि उनके परिवार और पूरी कैबिनेट के पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं हैं तो क्या सभी को NPR के तहत डिटेंशन सेंटर भेज दिया जाएगा? उन्होंने कहा कि ये डर सबको सता रहा है।

उत्तर प्रदेश में दंगाइयों से हर्जाना वसूलने के लिए अध्यादेश लाएगी योगी सरकार, कैबिनेट ने लगाई मुहर

यूपी सरकार ने कैबिनेट की बैठक में 'उत्तर प्रदेश रिकवरी फ़ॉर डैमेज टू पब्लिक एंड प्राइवेट अध्यादेश-2020' अध्यादेश के मसौदे को मंजूरी दे दी।

कमलनाथ की सलाह पर मध्य प्रदेश गवर्नर ने 6 सिंधिया समर्थक मंत्रियों को किया बर्खास्त, बेंगलुरु से वापस भोपाल लौट रहे हैं बागी विधायक

इन बर्खास्त किए गए मंत्रियों में इमरती देवी, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युमन सिंह तोमर और डॉ. प्रभुराम चौधरी शामिल हैं।

बढ़ती आबादी से चिंतित BJP सांसद ने राज्यसभा में उठाई जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कानून बनाने की माँग

राकेश सिन्हा ने जुलाई 2019 में जनसंख्या विनियमन विधेयक को एक निजी विधेयक के रूप में पेश किया था। वहीं वर्ष 2018 सितंबर माह में कॉन्ग्रेस के राजनेता जितिन प्रसाद ने भी जनसंख्या वृद्धि की जाँच के लिए एक कानून बनाने की माँग की थी।

ओवैसी, वारिस पठान, कपिल मिश्रा पर भड़काऊ बयान देने के मामले में तेलंगाना पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

पिछले तीन महीनों के उपद्रवों और फसादों के पीछे विपक्षी दलों की भड़काऊ बयानबाजी का सबसे महत्त्वपूर्ण रोल रहा है। पहले कॉन्ग्रेस की सोनिया गाँधी आदि का "आर-पार" की लड़ाई जैसे बयान आए, जिसमें उन्होंने सीएएए का विरोध करने के लिए सड़क पर उतरने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि कॉन्ग्रेस इस तरह का विरोध करने वाले लोगों के साथ खड़ी है।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें