यह पहली बार नहीं है जब AAP और उनके प्रोपेगेंडा फैलाने वाले समर्थकों ने अडानी के खिलाफ अपने झूठे दावों के कारण अपने ट्वीट को हटाने के लिए मजबूर हुए हों।
रणबीर गंगवा को लेकर मीडिया में खबरें हैं कि भाजपा उनको हिसार लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बना सकती है। गंगवा आईएनएलडी के प्रमुख नेताओं में से एक हैं और वह राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।
पित्रोदा को पुलवामा हमले के बारे में पूरी जानकारी नहीं है, बावजूद इसके उनका कहना है कि हमले के बाद हमने जो रिएक्ट किया और कुछ जहाज़ भेज दिए वो सही तरीक़ा नहीं था।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले से शुरू हुई मुठभेड़ चार अलग-अलग जगहों पर पिछले 24 घंटों से जारी है। बांदीपोरा में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी मारे गए हैं, जिसमें लश्कर का टॉप कमांडर अली भाई भी शामिल है।
प्रधानमंत्री मोदी जहाँ बनारस से चुनाव लड़ेंगे, वहीं अमित शाह को गाँधीनगर की ज़िम्मेदारी दी गई है। गाँधीनगर में भाजपा ने 1989 से आजतक चुनाव नहीं हारा है।