Homeफ़ैक्ट चेकराजनीति फ़ैक्ट चेकतस्वीर बेली डांसर की, चेहरा स्मृति ईरानी का: कॉन्ग्रेस नेता ने शेयर की केंद्रीय...

तस्वीर बेली डांसर की, चेहरा स्मृति ईरानी का: कॉन्ग्रेस नेता ने शेयर की केंद्रीय मंत्री की एडिटेड फोटो, शिकायत होने पर डिलीट किया पोस्ट

अरुणेश कुमार की आईडी से स्मृति ईरानी की एडिटेड फोटो शेयर करते हुए लिखा गया- "फोटो पुरानी है, लेकिन इस अपसरा को पहचानो, जो पहचानकर सही जवाब देगा उसकी आईडी को प्रमोट किया जाएगा।"

कॉन्ग्रेस नेता अरुणेश कुमार यादव ने 9 मार्च 2024 को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की एक एडिटेड फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करके उसपर घिनौनी टिप्पणी की। फोटो में अरुणेश कुमार ने स्मृति ईरानी को बेली डांसर दिखाने का प्रयास किया। साथ ही लोगों से कहा कि जो इस अपसरा को पहचानेगा उसकी आईडी प्रमोट की जाएगी।

रियल फोटो और एडिटिड फोटो

अरुणेश कुमार की आईडी से ये फोटो शेयर करते हुए लिखा गया- “फोटो पुरानी है, लेकिन इस अपसरा को पहचानो, जो पहचानकर सही जवाब देगा उसकी आईडी को प्रमोट किया जाएगा।” इस फोटो में एक बेली डांसर के तौर पर स्मृति ईरानी को दिखाने का प्रयास हुआ है। फोटो में कॉन्ग्रेस नेता ने एक तुर्की की बेली डांसर की फोटो की जगह स्मृति ईरानी का चेहरा लगाया है।

इस घटिया हरकत के बाद कॉन्ग्रेस नेता अरुणेश यादव के खिलाफ शिकायत दायर हुई जिसके बाद कॉन्ग्रेस नेता ने अपना पोस्ट भी डिलीट कर दिया। लेकिन पोस्ट डिलीट करने से उनकी थू-थू होना बंद नहीं हो रही है। इस पर कॉन्ग्रेस नेता ने कहा कि उनसे यह पोस्ट गलती से हो गया था।

अपने ताजा पोस्ट में उन्होंने कहा, “मेरी ट्विटर आईडी से 2 दिन पहले त्रुटि वश एक Morphed फोटो पोस्ट की गई थी, जो कि इंटरनेट पे पड़ी थी, जिसकी जानकारी मुझे मिलते ही मैंने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया था। यदि मेरे उस ट्वीट से किसी की भावनाएँ आहत हुई है तो उसके लिए मुझे खेद है।”

बता दें कि स्मृति ईरानी की छवि को इस प्रकार धूमिल करने का प्रयास कोई नया नहीं है। अमेठी में जब से उन्होंने राहुल गाँधी को हराया है उसके बाद से उनपर पर्सनल अटैक होते रहे हैं। 2023 में कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी ने स्मृति ईरानी को फ्लाइंग किस पास की थी। 2022 में कॉन्ग्रेस नेता अजय राय ने कहा था कि स्मृति ईरानी सिर्फ अपने लटके झटके दिखाने आती हैं। 2021 में यूपी कॉन्ग्रेस ने 20 सेकेंड की वीडियो शेयर करते हुए ईरानी के लिए अपशब्द कहे थे।

2020 में विदिशा से कॉन्ग्रेस विधायक शशांक भारगव के खिलाफ एफआईआर हुई थी। शशांक भारगव ने स्मृति ईरानी के लिए कहा था- “हमारी एक केन्द्र सरकार में मंत्री हैं, पहले भी जब मूल्य वृद्धि होती थी तो वह चूड़ियाँ लेकर घूमा करती थीं। वह प्रधानमंत्री मोदी जी की बेहद करीबी हैं और उनकी प्रिय हैं। चूड़ी तो क्या वे सब कुछ दे सकती हैं। उन्हें वे चूड़ियों के साथ कुछ भी भेंट कर जनता के हित में मोदी जी से निवेदन करें कि तुरंत मूल्य वृद्धि वापस लें।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -