Homeविविध विषयमनोरंजन'गां# बताऊँ तेरे को... बहन%*#' - आरोपित ड्रग तस्कर जैद के पिता ने आजतक...

‘गां# बताऊँ तेरे को… बहन%*#’ – आरोपित ड्रग तस्कर जैद के पिता ने आजतक पत्रकार से की बदसलूकी

“तेरी माँ की #& जाता है क्या गां# कि अभी बताऊँ तेरे को बॉक्सिंग का बहन%*#... आगे हम वीडियो में देख सकते हैं कि जैद के पिता पत्रकार पर हाथ भी उठाते हैं। मगर, इस बीच यह सब कैमरामैन अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लेता है।

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती की व्हॉट्सएप चैट से जिस ड्रग पेडलर का नाम सामने आया था, आज नारकोटिक विंग की कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी के बाद आजतक के पत्रकार उसके पिता से इस संबंध में बात करने उनके घर पहुँचे। लेकिन बात करने की जगह या बात करने से मना करने की जगह जैद के पिता ने पत्रकार पर हमला बोल दिया। उनके साथ गाली-गलौच किया और उन पर हाथ भी उठाया।

आजतक की एक्सक्लूसिव वीडियो में हम पत्रकार अरविंद ओझा के साथ हुई बदसलूकी देख सकते हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि जैद के बांद्रा वाले घर में रिपोर्ट करने गए पत्रकार से पहले बात करने से मना कर दिया जाता है। लेकिन फिर, दोबारा कोशिश करने पर जैद के पिता घर से बाहर निकलते हैं और धमकी के अंदाज में धक्का-मुक्की करते हुए कहते हैं, “मैं आपसे एक बात कहना चाहता हूँ, इज्जत में समझ जाना… प्लीज गेट आउट, गेट आउट बास्टर्ड्स।”

इसके बाद पत्रकार पूछता है कि वो धक्का क्यों दे रहे है? जिस पर जैद के पिता सीढ़ियों से नीचे उतरते हैं और अरविंद ओझा से गाली-गलौच करने लग जाते हैं। वीडियो में वह कहते सुने जा सकते हैं, “तेरी माँ की #& जाता है क्या गां# कि अभी बताऊँ तेरे को बॉक्सिंग का बहन%*#… आगे हम वीडियो में देख सकते हैं कि जैद के पिता पत्रकार पर हाथ भी उठाते हैं। मगर, इस बीच यह सब कैमरामैन अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लेता है।

गौरतलब है कि सुशांत मामले में जैद की गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि वह लगातार रिया के भाई शौविक के संपर्क में था। शौविक ने ही जैद का नंबर सैम्यूल मिरांडा को दिया था। बता दें कि नारकोटक विंग की इस कार्रवाई के बाद माना जा रहा है कि कई और ड्रग पेडलर भी अब गिरफ्तार हो सकते हैं। 

इसके अतिरिक्त एनसीबी जल्द शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा से भी पूछताछ कर सकती है। कहा जा रहा है कि इस केस की पड़ताल के दौरान मुंबई के अंधेरी इलाके से देर रात एक व्यक्ति हिरासत में लिया गया है। एनसीबी अपने दफ्तर में उससे भी पूछताछ कर रही है। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चेहरे चमक गए, पर मुद्दे धुंधले पड़े: CJP की अंदरूनी लड़ाई ने आंदोलन की साख पर उठाए सवाल, छात्रों के टूटते भरोसे की कहानी

CJP के भीतर विवाद, नेताओं की सक्रियता और छात्रों की नाराजगी ने आंदोलन की विश्वसनीयता पर बहस छेड़ दी है। समझें कैसे असली मुद्दे पीछे छूट गए?

CJP प्रोपेगेंडा आपकी टाइमलाइन तक कैसे पहुँच रहा? समझिए Meta का एल्गोरिदम और मॉडरेशन कैसे साध रहे ग्लोबल लेफ्ट का नैरेटिव

CJP के प्रदर्शन से जुड़े Videos और पोस्ट Meta का एल्गोरिदम कैसे लोगों के फीड तक पहुँचा रहा है, जिन्होंने फॉलो नहीं किया, वो भी इनको देख रहे।
- विज्ञापन -