Friday, April 19, 2024
Homeविविध विषयमनोरंजनइस्लाम ने ‘पठान’ के खरीदे 120 टिकट, गले में माला जैसे लटका हिंदू संगठनों...

इस्लाम ने ‘पठान’ के खरीदे 120 टिकट, गले में माला जैसे लटका हिंदू संगठनों पर उगला जहर: Video से आया असम पुलिस की रडार पर

यशराज फिल्म्स की बैनर तले बनी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर स्पाई-एक्शन फिल्म 'पठान' 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई। फिल्म कई कारणों से विवादों में रही है। फिल्म के 'बेशरम रंग' गाने से धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है। इसमें दीपिका भगवा बिकनी पहनकर शाहरुख के साथ रोमांस करते हुए नजर आई थीं।

असम पुलिस (Assam Police) ने दारंग जिले में 25 जनवरी 2023 को मोफिदुल इस्लाम को भड़काऊ बयान देने के आरोप में हिरासत में ले लिया। उसने हिंदू संगठनों को चुनौती देते हुए शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) फिल्म के 120 टिकट खरीदे थे। हालाँकि, बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया, लेकिन उस नजर रख रही है।

इस्लाम दरांग के धुला इलाके का रहने वाला है। वह नॉर्थ-ईस्ट माइनॉरिटी स्टूडेंट्स यूनियन (NEMSU) का नेता है। धुला थाना की पुलिस ने बताया कि इस्लाम ने बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों को चुनौती दी थी। इन संगठनों ने ‘पठान’ की रिलीज को लेकर विरोध किया था। उन्होंने इसके विवादित गाने बेशरम रंग और दीपिका पादुकोण द्वारा भगवा बिकिनी पहनने पर आपत्ति जताई थी।

दरांग जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत सैकिया ने आईएएनएस को बताया, “इस्लाम ने ‘पठान’ फिल्म के करीब 120 टिकट खरीदे थे। इसके बाद वह आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगा और लोगों को चुनौती देने लगा। इससे इलाके में सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगड़ सकता है। इसलिए हमने उसे हिरासत में ले लिया गया।”

एसपी सैकिया के मुताबिक, NEMSU नेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 107 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे कहा, “इस्लाम को बाद में छोड़ दिया गया, क्योंकि उसके खिलाफ कोई गंभीर आरोप नहीं थे। हालाँकि, हम उस पर अभी भी कड़ी नजर रख रहे हैं।”

सोशल मीडिया पर इस्लाम का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें वह टिकट की माला बनाकर उसे अपने गले में पहने हुए दिखाई दे रहा है। यही नहीं, वह अलग-अलग एंगल से पोज देकर अपनी फोटो भी क्लिक करवा रहा है। इसी तरह एक और व्यक्ति ने कथित तौर पर फिल्म ‘पठान’ की 192 टिकट खरीदे थे। शख्स की पहचान रंगिया के केंदुकोना इलाके के रहने वाले फारूक खान के रूप में हुई है।

फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेता शाहरुख खान ने हाल ही में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sarma) को फोन किया था। उन्होंने पठान फिल्म को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर चिंता व्यक्त की थी। इसके बाद सीएम सरमा ने उन्हें भरोसा दिलाया था।

क्यों हो रहा ‘पठान’ का विरोध

यशराज फिल्म्स की बैनर तले बनी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर स्पाई-एक्शन फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई। फिल्म कई कारणों से विवादों में रही है। फिल्म के ‘बेशरम रंग’ गाने से धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है। इसमें दीपिका भगवा बिकनी पहनकर शाहरुख के साथ रोमांस करते हुए नजर आई थीं।

इसके बाद फिल्म के दूसरे गाने ‘झूमे जो पठान’ ने विवाद खड़ा कर दिया, क्योंकि यह म्यूजिक डायरेक्टर विशाल-शेखर के पुराने गाने का कॉपी था। इसके अलावा, नेटिज़न्स ने भी आरोप लगाया था कि फिल्म के कई दृश्य हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों से कॉपी किए गए हैं।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत विरोधी और इस्लामी प्रोपगेंडा से भरी है पाकिस्तानी ‘पत्रकार’ की डॉक्यूमेंट्री… मोहम्मद जुबैर और कॉन्ग्रेसी इकोसिस्टम प्रचार में जुटा

फेसबुक पर शहजाद हमीद अहमद भारतीय क्रिकेट टीम को 'Pussy Cat) कहते हुए देखा जा चुका है, तो साल 2022 में ब्रिटेन के लीचेस्टर में हुए हिंदू विरोधी दंगों को ये इस्लामिक नजरिए से आगे बढ़ाते हुए भी दिख चुका है।

EVM से भाजपा को अतिरिक्त वोट: मीडिया ने इस झूठ को फैलाया, प्रशांत भूषण ने SC में दोहराया, चुनाव आयोग ने नकारा… मशीन बनाने...

लोकसभा चुनाव से पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) को बदनाम करने और मतदाताओं में शंका पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe