Homeविविध विषयमनोरंजननग्न पैर... घुटनों के बल बैठ कर जाह्नवी कपूर ने चढ़ी एक-एक सीढियाँ, फिर...

नग्न पैर… घुटनों के बल बैठ कर जाह्नवी कपूर ने चढ़ी एक-एक सीढियाँ, फिर तिरुपति बालाजी के किए दर्शन: ऑरी ने शेयर किया Video, कहा- भगवान के दर्शन के लिए हक कमाना जरूरी

जाह्नवी ने बताया कि वो 50वीं बार तिरुपति बालाजी गईं जबकि शिखर ने बताया कि वो नौंवी बार दर्शन के लिए जा रहे हैं। वहीं ऑरी ने पहली बार मंदिर में भगवान के दर्शन किए। इस यात्रा के दौरान सभी लोग भारतीय परिधान में नजर आए।

बॉलीवुड अभिनेत्री व श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने हाल में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और दोस्त ऑरी के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन किए। इस पूरी यात्रा का एक छोटा सा व्लॉग ऑरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर डाला है।

इस व्लॉग में ऑरी ने दिखाया है कि वो, जाह्नवी कपूर, शिखर पहाड़िया बालाजी जाते हैं। इस दौरान जाह्नवी तिरुपति बालाजी की चढ़ाई पैदल करती हैं और अंतिम पड़ाव में मंदिर की सीढ़ियाँ घुटनों पर बैठकर चढ़ती हैं। उनकी यह वीडियो देखने के बाद लोग उनकी आस्था और श्रद्धा को नमन कर रहे हैं।

वीडियो के बीच में जाह्नवी अपने फैंस से कहती हैं- सबको इस मंदिर में आकर वाइब्स महसूस करनी चाहिए। इसके साथ ही वो कहती है- “भगवान से मिलने का हक कमाना जरूरी है। हम इसे कमाने की कोशिश कर रहे हैं।”

जाह्नवी ने बताया कि वो 50वीं बार तिरुपति बालाजी गईं जबकि शिखर ने बताया कि वो नौंवी बार दर्शन के लिए जा रहे हैं। वहीं ऑरी ने पहली बार मंदिर में भगवान के दर्शन किए। इस यात्रा के दौरान सभी लोग भारतीय परिधान में नजर आए।

पूरे व्लॉग में जाह्नवी ने सूट पहना हुआ था और आखिर में वो साउथ की ड्रेस में दिखीं। वहीं ऑरी ने साउथ वाली लुंगी पहने दिखे लेकिन उसके पारदर्शी होने के कारण उनके शॉर्ट्स साफ नजर आ रहे थे जिसके कारण शिखर ने उनका फ्लाइट में बहुत मजाक बनाया।

गौरतलब है कि जाह्नवी 6 मार्च को 27 साल की हो गई हैं। इस मौके को खास बनाने के लिए वह शिखर और ऑरी के साथ तिरुपति बालाजी गई थीं। वहीं उन्होंने घुटनों पर बैठकर सीढ़ियाँ चढ़ीं। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि इससे वह वह आध्यात्मिक रूप से मंदिर के करीब महसूस करती हैं। इसी ट्रिप के दौरान जाह्नवी भगवान वेंकटेश के दर्शन के लिए भी गईं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी जल्द ही बड़े मियाँ और छोटे मियाँ फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म आगामी 11 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी। इसके अलावा वह ‘देवरा’ में दिखाई देंगी। उनकी राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज भी आने वाली है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -