Homeविविध विषयमनोरंजनजावेद अख्तर को टीम Animal ने रगड़ा, फिल्म में हिरोइन के जूता चाटने पर...

जावेद अख्तर को टीम Animal ने रगड़ा, फिल्म में हिरोइन के जूता चाटने पर उठाए थे सवाल, कहा था- ऐसी फिल्म का हिट होना खतरनाक

लेखक और गीतकार जावेद अख्तर को हाल ही में रिलीज हुई एनिमल फिल्म की टीम से करारा जवाब मिला है। जावेद अख्तर ने एक फिल्म फेस्टिवल के दौरान एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की कबीर सिंह और एनिमल फिल्मों के दो सीन की आलोचना की थी।

लेखक और गीतकार जावेद अख्तर को हाल ही में रिलीज हुई एनिमल (Animal) फिल्म की टीम से करारा जवाब मिला है। जावेद अख्तर ने एक फिल्म फेस्टिवल के दौरान एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की कबीर सिंह और एनिमल फिल्मों के दो सीन की आलोचना की थी।

जावेद अख्तर को एनिमल फिल्म के एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर करारा जवाब मिला है। एक्स पर एनिमल द फिल्म (Animal The Film) ने लिखा, “अगर आपके जैसा लेखक एक प्रेमी के धोखे को (जोया और रणविजय के बीच) को नहीं समझ सका तो आपकी सारी आर्ट झूठी है।”

आगे लिखा “यहीं अगर प्यार में धोखा खाई और मूर्ख बनाई गई एक महिला ने अपने प्रेमी से उसका जूता चाटने को कह दिया होता तो तुम लोग उसे फेमिनिज्म कह कर इसकी प्रशंसा कर रहे होते। प्रेम को लिंग और राजनीति से अलग रखते हैं। उन्हें सिर्फ प्रेमी कहते हैं। एक प्रेमी ने धोखा दिया और झूठ बोला। प्रेमी ने बोला- मेरा जूता चाटो। बस यही है।”

जावेद अख्तर को यह जवाब उनके औरंगाबाद में अजन्ता एलोरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिए गए एक बयान पर मिला। यहाँ उन्होंने कहा था, “मुझे लगता है कि यह नए फिल्म निर्माताओं के लिए बड़ा ही कठिन समय है क्योंकि ना जाने वो कैसे पात्र अपनी फिल्मों में दिखाना चाहते हैं जिनकी समाज प्रशंसा करेगा। उदहारण के लिए, अगर एक ऐसी फिल्म है जिसमें एक पुरुष एक महिला से उसका जूता चाटने को कहता है और एक महिला को थप्पड़ मारना सही है और फिल्म भी सुपरडुपर हिट है तो यह बड़ा खतरनाक है।”

यहाँ जावेद अख्तर एनिमल फिल्म के उस सीन की बात कर रहे थे जिसमें रणबीर कपूर (फिल्म में विजय सिंह) तृप्ति डिमरी (फिल्म में जोया) से उनका जूता चाटने को कहते हैं। वहीं थप्पड़ मारने की बात उन्होंने 2019 में आई कबीर सिंह फिल्म से सम्बंधित थी। इसमें शाहिद कपूर (कबीर सिंह) कियारा अडवानी (प्रीती) के थप्पड़ मारते हैं।

एनिमल और कबीर सिंह दोनों ही फिल्मों को संदीप रेड्डी वांगा ने निर्देशित किया है। संदीप रेड्डी वांगा की यह दोनों फ़िल्में सुपर हिट रही हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -