Homeविविध विषयमनोरंजनकंगना रनौत पहुँचीं मुंबई: एयरपोर्ट पर शिवसेना और करणी सेना आमने-सामने, मिल रहा है...

कंगना रनौत पहुँचीं मुंबई: एयरपोर्ट पर शिवसेना और करणी सेना आमने-सामने, मिल रहा है तगड़ा समर्थन

मुंबई एयरपोर्ट पर पहले से ही करणी सेना के लोग डटे हुए थे, जिनका कहना है कि वो कंगना के काफिले के साथ ही रहेंगे क्योंकि उन्हें महाराष्ट्र की सरकार पर भरोसा नहीं है। कंगना रनौत के घर के बाहर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और एयरपोर्ट पर भी भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई पहुँच चुकी हैं। Y-कैटेगरी सुरक्षा प्राप्त कंगना रनौत के मुंबई पहुँचते ही उनके पक्ष में जबरदस्त नारेबाजी हुई। मुंबई एयरपोर्ट पर पहले से ही करणी सेना के लोग डटे हुए थे, जिनका कहना है कि वो कंगना के काफिले के साथ ही रहेंगे क्योंकि उन्हें महाराष्ट्र की सरकार पर भरोसा नहीं है। कंगना रनौत के घर के बाहर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और एयरपोर्ट पर भी भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

उधर कंगना रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा है कि बीएमसी द्वारा दिया गया नोटिस अवैध है और उनलोगों ने अवैध रूप से परिसर में घुस कर संपत्ति को नुकसान पहुँचाया। हालाँकि, बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस कार्रवाई को रोक दी है लेकिन फिर भी उद्धव ठाकरे की सरकार ने अपनी हनक दिखाने के लिए ये कार्रवाई की, ऐसा लोगों का कहना है। मुंबई एयरपोर्ट पर कंगना रनौत के विरोध के लिए भारी संख्या में शिवसैनिक भी पहुँचे हुए हैं।

इससे पहले कंगना रनौत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार और उसके गुंडे अवैध रूप से उनकी संपत्ति को ध्वस्त करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ये सब जारी रखो, इससे उनके आत्मबल में और वृद्धि ही होती जाएगी। कंगना ने भावुक होकर ट्विटर पर लिखा कि ‘मणिकर्णिका फिल्म्स’ में पहली फ़िल्म ‘अपराजित अयोध्या’ की घोषणा हुई थी। कंगना रनौत ने कहा कि यह उनके लिए एक इमारत नहीं बल्कि राम मंदिर ही है, आज वहाँ बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा।

कंगना रनौत ने आगे कहा कि राम मंदिर फिर टूटेगा मगर बाबर को ये याद रखना चाहिए कि यह मंदिर फिर बनेगा। साथ ही उन्होंने बीएमसी और मुंबई पुलिस की वो तस्वीरें भी शेयर की, जो उनके दफ्तर के हिस्सों को तोड़ने की प्रक्रिया में लगी हुई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राष्ट्रीय हितों की अनदेखी, मुस्लिम तुष्टिकरण पर जोर: गाँधी परिवार की चाहत- इजरायल को छोड़ फिलिस्तीन का समर्थन करे मोदी सरकार, अखबारी लेख में...

भाजपा का आरोप है कि कॉन्ग्रेस विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी वोट-बैंक की राजनीति कर भारत की वैश्विक छवि कमजोर करती है।

जब भगवान पड़ते हैं बीमार… पुरी की जगन्नाथ परंपरा में 15 दिनों तक बंद हो जाते हैं मंदिर के द्वार: जानें भक्त-भगवान के इस...

पुरी में देव स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान जगन्नाथ के बीमार होने, अनसर गृह में विश्राम, गुप्त सेवा और रथयात्रा से जुड़ी अनोखी सनातन परंपरा।
- विज्ञापन -