Homeविविध विषयमनोरंजनकंगना रनौत की ट्विटर पर शानदार वापसी: 20 महीने बाद वापस मिला हैंडल, लोग...

कंगना रनौत की ट्विटर पर शानदार वापसी: 20 महीने बाद वापस मिला हैंडल, लोग बोले – अब वामपंथियों की लगेगी क्लास

इसके साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग समाप्त होने के बारे में जानकारी दी है और इस संबंध में एक वीडियो भी पोस्ट किया है।

चर्चित अभिनेत्री और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की ट्विटर पर वापसी हो चुकी है। मई 2021 में उनका ट्विटर ने उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। उन्होंने खुद मंगलवार (24 जनवरी, 2023) को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। कई ट्विटर यूजर्स ने कंगना की वापसी पर खुशी जताई है। इसके बाद उनके फैंस ने कहा कि ट्विटर पर कंगना की वापसी राष्ट्रवादियों के लिए बड़ी खबर है, वहीं हिंदू-विरोधी और देश विरोधियों के लिए एक झटका है।

कंगना ने ट्वीट कर कहा, “सभी को हैलो। यहाँ वापस आना अच्छा है।” उनकी वापसी से नेटीजंस ने खुशी जताई है और उनकी इस ट्वीट पर जबरदस्त प्रतिक्रिया और लाइक्स मिल रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “आपका स्वागत है। लेकिन, उन्होंने आपका ब्लू टिक ले लिया है।”

एक यूजर ने कंगना की फोटो के साथ ‘अभी तो हमें और जलील होना है’ का मीम शेयर किया। उन्होंने ट्वीट में कहा, “इस बीच, वामपंथी ‘उदारवादी’, तथाकथित ‘बुद्धिजीवी’, और दलाल मीडिया/पत्रकार/समीक्षक/बॉलीवुड ड्रग माफिया और नेपोटिज्म इंडस्ट्री का हाल कुछ ऐसा हो गया है।”

वहीं एक यूजर ने कहा, “वेलकम बैक, कंगना। ट्विटर पर आपकी वापसी राष्ट्रवादियों के लिए एक बड़ी खबर है और राष्ट्र-विरोधी और हिंदू-विरोधियों के लिए एक झटका है।”

इसके साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग समाप्त होने के बारे में जानकारी दी है और इस संबंध में एक वीडियो भी पोस्ट किया है। फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को रिलीज होगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “और यह (शूटिंग) समाप्त हो गया। ‘इमरजेंसी’ फिल्म का फिल्मांकन समाप्त हो गया है। आपसे सिनेमाघरों में 20 अक्टूबर, 2023 को मिलते हैं।”

उल्लेखनीय है की मई 2021 में उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। दरअसल, उन्होंने बंगाल चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर ट्वीट किया था, जिसके बाद उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। कंगना अपनी बेबाकी और राष्ट्रवादी बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। ट्विटर पर भी वह अपने पोस्ट के लिए विरोधियों के निशाने पर रहती थीं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -