Homeविविध विषयमनोरंजन'हमारे बच्चों को इनसे दूर रखो': बेटे जेह के साथ करीना कपूर ने शेयर...

‘हमारे बच्चों को इनसे दूर रखो’: बेटे जेह के साथ करीना कपूर ने शेयर की गणेश पूजा की तस्वीर तो भड़के कट्टरपंथी, कहा – इस्लाम में सिर्फ अल्लाह की इबादत

पिछले साल भी 10 सितंबर को करीना कपूर खान ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने शौहर सैफ अली खान व बेटे तैमूर अली खान के साथ पूजा करते हुए कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (kKareena Kapoor Khan) ने शुक्रवार (10 सितंबर, 2022) को अपने छोटे बेटे जेह के साथ गणपति बप्पा की पूजा करते हुए कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इस पोस्ट को लेकर उन्हें मुस्लिम कट्टरपंथियों ट्रॉल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर ट्रॉल्स उन्हें अल्लाह के अलावा किसी और की इबादत ना करने की सलाह दे रहे हैं।

फोटो साभार: करीना का इन्स्टाग्राम

जारू मलिक नाम के यूजर ने एक्ट्रेस की पोस्ट पर लिखा, “अब भी आप समझ नहीं रही हैं कि अल्लाह एक है और उसके सिवा कोई नहीं। बुरा मत मानिएगा। मैं आपको एक अभिनेत्री के रूप में प्यार करता हूँ, लेकिन तैमूर और आप दोनों को इस्लाम सीखना चाहिए और यह समझने की कोशिश करनी चाहिए कि कोई भी इसके लिए मजबूर नहीं कर रहा है।”

एक और यूजर ने लिखा, “मेरा मानना है कि मुहम्मद ही खुदा के पैगंबर हैं।”

सबा सिकंदर ने लिखा, “इसका बच्चा मुस्लिम होना चाहिए… सैफ अली खान के अनुसार।”

रोहा बैग नाम की यूजर ने लिखा, “हमारे मुस्लिम बच्चों को तो कम से कम इन सबसे दूर रखो। आपकी जो मर्जी हो वो करो।”

गौरतलब है कि इससे पिछले साल भी 10 सितंबर को करीना कपूर खान ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने शौहर सैफ अली खान व बेटे तैमूर अली खान के साथ पूजा करते हुए कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इस पोस्ट को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रॉल किया गया था। ट्रॉल्स ने उन्हें काफिर तक कह दिया था। वहीं, कुछ यूजर्स ने उनकी पोस्ट पर ‘लानत है ऐसे मुस्लिमों पर’ लिखा था।

मोहम्मद अफताब आलम नाम के यूजर ने लिखा था, ”लानत है, उस बच्चे का कोई कसूर नहीं है, उसे तो जैसी तालीम देंगे वो वैसा ही करेगा। लेकिन सैफ पर लानत है अल्लाह इन्हें हिदायत अता फरमाए आमीन सुम्मा आमीन।” इस पर रिप्लाई देते हुए एक यूजर ने लिखा था, “उसको अच्छा तालीम देकर तालिबान बना देना चाहिए?”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM की सुरक्षा के लिए खाली कराई गई 100 एकड़ जमीन, सिर्फ़ एक मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल?

नई दिल्ली में PM आवास के पास रेसकोर्स रोड के आसपास लगभग 100 एकड़ भूमि को खाली करवाया जा रहा है। Evacuation की इस कार्रवाई में हिंदू-मुस्लिम सभी के घर तोड़े जा रहे हैं। जिन लोगों के घर टूट रहे हैं उन्हें सरकार फ़्लैट बनाकर दे रही है।

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।
- विज्ञापन -