Homeविविध विषयमनोरंजन'2 साल से हर महीने ₹10 लाख दे रहा, मेडिकल-स्कूल फीस का खर्च अलग...

‘2 साल से हर महीने ₹10 लाख दे रहा, मेडिकल-स्कूल फीस का खर्च अलग से’: बीवी के आरोपों पर बोले नवाजुद्दीन सिद्दीकी – मेरा करियर बर्बाद करना उसकी मंशा

"सबसे पहले मैं और आलिया कई सालों से एक साथ नहीं रह रहे हैं। हम पहले से तलाकशुदा हैं, लेकिन हमारे बीच अंडरस्टेंडिंग सिर्फ हमारे बच्चों के लिए थी।"

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) ने सोमवार (6 मार्च 2023) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर बीवी आलिया सिद्दीकी उर्फ अंजना किशोर पांडे के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि वह कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं, बल्कि अपनी भावनाओं को व्यक्त कर रहे हैं।

तीन पन्नों के नोट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी सफाई देते हुए लिखा, “मेरी खामोशी की वजह से मुझे हर जगह बुरा आदमी कहा जाता है। मैं अपने बच्चों के कारण चुप हूँ, क्योंकि यह सारा तमाशा कहीं न कहीं मेरे छोटे-छोटे बच्चे पढ़ लेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, प्रेस और लोगों का एक समूह एकतरफा और हेरफेर करके बनाए गए वीडियो के आधार पर मेरे चरित्र हनन का आनंद ले रहे हैं।” उन्होंने कहा कि वह कुछ प्वॉइंट्स को साफ करना चाहते हैं।

अभिनेता ने लिखा, “सबसे पहले मैं और आलिया कई सालों से एक साथ नहीं रह रहे हैं। हम पहले से तलाकशुदा हैं, लेकिन हमारे बीच अंडरस्टेंडिंग सिर्फ हमारे बच्चों के लिए थी। दूसरा क्या कोई जानता है, मेरे बच्चे भारत में क्यों हैं और स्कूल क्यों नहीं जा रहे हैं, 45 दिन से। स्कूल वाले मुझे हर दिन लेटर भेज रहे हैं कि यह बहुत लंबी अनुपस्थिति है। मेरे बच्चों को पिछले 45 दिनों से बंधक बना लिया गया है और दुबई में उनकी स्कूली शिक्षा प्रभावित हो रही है।”

‘पिछले 2 सालों से हर महीने 10 लाख रुपए दिए जा रहे’

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी पोस्ट में यह भी दावा किया आलिया को पिछले 2 सालों से हर महीने 10 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। वहीं, बच्चों के साथ दुबई शिफ्ट होने से पहले आलिया को 5 से 7 लाख रुपए महीने के दिए जा रहे थे। बच्चों के स्कूल की फीस, मेडिकल और ट्रैवल का खर्चा अलग से दिया जाता है। नवाजुद्दीन ने आगे दावा किया, “पैसे माँगने के बहाने आलिया ने मेरे बच्चों शोरा और यानी को मुंबई बुलाने से पहले पिछले 4 महीनों के लिए दुबई में छोड़ दिया। मैंने उनकी 3 फिल्मों को भी फाइनेंस किया है, जिसमें मुझे करोड़ों रुपए का खर्चा आया। यह सब सिर्फ इसलिए किया, ताकि उनकी आय का स्रोत बन सके, क्योंकि वह मेरे बच्चों की अम्मी है। उसे मेरे बच्चों के लिए शानदार कारें दी गई थीं, लेकिन उसने उन्हें बेच दिया और वो पैसे खुद पर खर्च कर दिए। मैंने अपने बच्चों के लिए मुंबई के वर्सोवा में सी फेसिंग एक अपार्टमेंट भी खरीदा है। आलिया को उस अपार्टमेंट का मालिक बनाया गया, क्योंकि अभी मेरे बच्चे छोटे हैं। मैंने अपने बच्चों के लिए दुबई में एक अपार्टमेंट खरीदा है, जहां वो भी लग्जरी लाइफ जीती है।”

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फिल्म के अभिनेता ने आलिया पर आरोप लगाया कि वह यह सब केवल पैसों के लिए कर रही है। वह और पैसे चाहती है और इसलिए उसने उन पर और उनकी अम्मी पर कई मुकदमे दायर किए हैं। यह उसकी दिनचर्या है, उसने पहले भी ऐसा ही किया है और अपनी माँग के अनुसार भुगतान किए जाने पर केस वापस ले लेती है।

‘मेरा करियर बर्बाद करने के लिए ये सब कर रही’

बीवी के घर से निकालने वाले आरोप पर एक्टर ने कहा, “मेरे बच्चे जब भी छुट्टियों में भारत आते हैं, तो वो अपनी दादी के पास ही रहते हैं। कोई उन्हें घर से कैसे निकाल सकता है। मैं खुद उस वक्त घर में नहीं था। वह घर से निकालने वाला वीडियो क्यों नहीं बनाती, जबकि वह हर चीज का वीडियो बना लेती है। उसने इस नाटक में बच्चों को घसीटा है और वह यह सब सिर्फ मुझे ब्लैकमेल करने, मेरी छवि को खराब करने, मेरा करियर बर्बाद करने और अपनी नाजायज माँगों को पूरा करने के लिए कर रही है।”

नवाज यहीं नहीं रुके उन्होंने अंत में एक और बात लिखी है। उन्होंने कहा, “अंतिम लेकिन जरूरी बात। कोई भी माता-पिता कभी भी ये नहीं चाहेंगे कि उनके बच्चे अपनी पढ़ाई छोड़ दें या अपने भविष्य को खराब करें। वे हमेशा उनके लिए बेस्ट चाहते हैं। आज मैं जो कुछ भी कमा रहा हूँ, वह मेरे दोनों बच्चों के लिए है और इसे कोई नहीं बदल सकता। मुझे शोरा और यानी से प्यार है और मैं उनकी भलाई और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता हूँ। मैंने अब तक सभी केस जीते हैं और न्यायपालिका में मेरा विश्वास बना रहेगा।”

बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बीवी आलिया ने बीते दिनों एक वीडियो शेयर कर बच्चों और उन्हें घर में ना घुसने देने का आरोप लगाया था। आलिया ने कहा था कि नवाज ने उन्हें सड़क पर छोड़ दिया है। वीडियो में वह अपने बच्चों के साथ रोते हुए नजर आई थीं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

26 साल से जेल में बंद दारा सिंह होंगे रिहा: वकील का दावा, बताया- सुप्रीम कोर्ट ने 15 अगस्त तक जेल से छोड़ने का...

दारा सिंह के वकील एपी सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा सरकार को 15 अगस्त 2026 तक उन्हें जेल से रिहा करने का आदेश दिया है।

‘मुस्लिम होने के कारण फँसा ताहिर हुसैन’ : दिल्ली के हिंदू विरोधी दंगों के बाद बचाव में उतर गया था पूरा वामपंथी गैंग, पूछ...

आईबी के अंकित शर्मा की हत्या कभी भी कट्टरपंथियों और वामपंथियों के लिए चर्चा करने का विषय नहीं रही, उन्हें चिंता हमेशा ताहिर हुसैन की थी।
- विज्ञापन -