Homeविविध विषयमनोरंजननवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बीवी अंजना ने लगाया रेप का इल्जाम, शिकायत दर्ज: Video शेयर...

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बीवी अंजना ने लगाया रेप का इल्जाम, शिकायत दर्ज: Video शेयर कर कहा- ‘ये मेरे बच्चों को मुझसे छीनना चाहता है’

नवाजुद्दीन और उनकी बीवी आलिया का पिछले लम्बे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। आलिया ने नवाजुद्दीन और उनकी माँ पर उन्हें टॉर्चर करने का आरोप भी लगाया था। वहीं दूसरी ओर नवाजुद्दीन की माँ ने भी आलिया के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। आलिया का निकाह से पहले नाम अंजना किशोर पांडे उर्फ अंजली था। उन्होंने नवाज से निकाह के लिए धर्मांतरण किया था।

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Bollywood Actor Nawazuddin Siddiqui) और उनकी बीवी आलिया सिद्दीकी उर्फ अंजना किशोर पांडे के बीच ​विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddiqui) ने अभिनेता पर बलात्कार का आरोप लगाया है और पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एक्टर की बीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक महान एक्टर, जो महान इंसान बनने की कोशिश किया करता है अक्सर। उसकी बेरहम माँ, जो मेरे मासूम बच्चे को नाजायज बोलती है और ये घटिया आदमी चुप रहता है। मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में कल (23 फरवरी 2023) ही इसके खिलाफ रेप की शिकायत (प्रूफ के साथ) दर्ज कराई है। कुछ भी हो जाए, इन बेरहम हाथों में अपने मासूम बच्चों को नहीं जाने दूँगी।”

आलिया वीडियो में रो-रोकर अपना हाल बयाँ कर रही हैं। उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर आरोप लगाया है कि वह उनसे बच्चों को छीनना चाहते हैं। आलिया ने कहा, “नवाज ने कल कोर्ट में एक केस डाला है, जिसमें वो बच्चों की कस्टडी चाहते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं सिर्फ आप लोगों से ये जानना चाहती हूँ कि जिस शख्स ने बच्चों को कभी महसूस ही नहीं किया, ना पेट में महसूस किया, ना बड़े होने तक, उसको पता ही नहीं कि डायपर कितने का आता है, डायपर पहनाते कैसे हैं। उसको ये नहीं पता चला कि बच्चे कैसे बड़े हो गए। 12 साल के कैसे हो गए। किस बच्चे का कपड़ा कब, किस एज में चेंज होता है, उसको कुछ नहीं पता।”

नवाजुद्दीन पर आरोप लगाते हुए आलिया ने कहा, “वो बच्चे मुझसे छीन के अपनी पावर से ये दिखाना चाहता है कि वो बहुत अच्छा बाप है, अच्छा बाप नहीं, वो बुजदिल बाप है, जो एक माँ से उसका बच्चा छीन रहा है। वह अपनी पावर का गलत इस्तेमाल कर रहा है। तुम पैसों से कितने भी लोगों को खरीद लो, पर मेरे बच्चों को कभी नहीं छीन सकते मुझसे।”

नवाज की बीवी ने आगे कहा, “तुमने मुझे कभी अपनी पत्नी नहीं माना, जबकि मैंने तुम्हें हमेशा अपना पति माना है। मैं हमेशा इस धोखे में रही कि तुम भी मुझे अपनी पत्नी मानते हो। मैं ये सब बर्दाश्त नहीं कर सकती। मैंने तुम्हे अपनी जवानी के दिन से लेकर अब तक कई महत्वपूर्ण वर्ष दिए।”

उन्होंने कहा, “अभी मैं 40 साल की हूँ। मैं पहले से ही आर्थिक नुकसान झेल रही हूँ। हर तरफ से तुमने मुझे कमजोर करके रखा हुआ है। ये आदमी कितना गिर चुका है। ये अपनी पावर के चलते बौखला गया है। मेरे बेटे को पिता के प्यार का पता भी नहीं है, लेकिन मुझे कानून और अदालत पर पूरा भरोसा है कि फैसला मेरे पक्ष में आएगा।”

गौरतलब है कि नवाजुद्दीन और उनकी बीवी आलिया का पिछले लम्बे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। आलिया ने नवाजुद्दीन और उनकी माँ पर उन्हें टॉर्चर करने का आरोप भी लगाया था। वहीं दूसरी ओर नवाजुद्दीन की माँ ने भी आलिया के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। आलिया का निकाह से पहले नाम अंजना किशोर पांडे उर्फ अंजली था। उन्होंने नवाज से निकाह के लिए धर्मांतरण किया था। बाद में वह फिर अपना पुराना नाम इस्तेमाल करने लगीं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -