Homeविविध विषयमनोरंजनMeToo: तनुश्री दत्ता को बड़ा झटका, मुंबई पुलिस को नहीं मिले सबूत, नाना को...

MeToo: तनुश्री दत्ता को बड़ा झटका, मुंबई पुलिस को नहीं मिले सबूत, नाना को राहत

अब मुंबई पुलिस द्वारा क्लीन चिट दिए जाने के बाद तनुश्री ने पुलिस को ही अपने निशाने पर ले लिया। तनुश्री ने कहा कि मुंबई पुलिस और न्यायिक व्यवस्था भ्रष्ट है। अभिनेत्री ने आगे कहा कि नाना पाटेकर उससे भी ज्यादा भ्रष्ट हैं।

तनुश्री दत्ता द्वारा मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों पर मुंबई पुलिस ने अपनी रिपोर्ट दाखिल कर दी है। बता दें कि 2018 में तनुश्री दत्ता ने ‘मी टू’ अभियान के आलोक में नाना पाटेकर पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। अब मुंबई पुलिस ने नाना को क्लीन चिट देते हुए उनके ख़िलाफ़ फाइल बंद कर दी है। पुलिस का कहना है कि पाटेकर के ख़िलाफ़ कोई सबूत नहीं मिले।

हिंदी व मराठी सिनेमा इंडस्ट्री के अनुभवी अभिनेताओं में से एक नाना पाटेकर के बारे में मुंबई पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उनके ख़िलाफ़ इस मामले में किसी भी प्रकार का सबूत न मिलने के कारण जाँच आगे नहीं बढ़ाई जा सकती और पुलिस इस केस को बंद किया जाता है।

ख़बरों के अनुसार, पुलिस उपायुक्त परमजीत सिंह दहिया ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उपनगरीय ओशीवारा पुलिस ने बुधवार को अंधेरी में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष एक ‘बी समरी’ रिपोर्ट दाखिल की। बता दें कि यह रिपोर्ट उस वक्त दाखिल की जाती है जब पुलिस आरोपपत्र दाखिल करने के लिए और मुकदमा चलाने का अनुरोध करने के लिए आरोपी के खिलाफ कोई सबूत नहीं पाती है। तनुश्री दत्ता ने जिस घटना को ले कर आरोप लगाए थे, उनके अनुसार वह घटना 2008 में फ़िल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ की शूटिंग के दौरान हुई थी।

इससे पहले अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने बयान दिया था कि नाना पाटेकर की टीम झूठी खबरें फैला रही है कि उन्हें क्लीन चिट मिल गई है या मिल जाएगीl अभिनेत्री का आरोप है कि नाना पाटेकर और उनके लोग गवाहों के बयान रिकॉर्ड करने से उन्हें रोक रहे हैं, धमका रहे हैं, जिसकी वजह से गवाह अपना बयान दर्ज नहीं करा पा रहे हैंl तनुश्री ने बयान दिया था कि नाना पाटेकर की टीम इस तरह की झूठी खबरें फैला रही हैl नाना पाटेकर और उनके लोग गवाहों के बयान रिकॉर्ड करने से उन्हें रोक रहे हैं, धमका रहे हैं, जिसकी वजह से गवाह अपना बयान दर्ज नहीं करा पा रहे हैंl

अब मुंबई पुलिस द्वारा क्लीन चिट दिए जाने के बाद तनुश्री ने पुलिस को ही अपने निशाने पर ले लिया। तनुश्री ने कहा कि मुंबई पुलिस और न्यायिक व्यवस्था भ्रष्ट है। अभिनेत्री ने आगे कहा कि नाना पाटेकर उससे भी ज्यादा भ्रष्ट हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।
- विज्ञापन -