Thursday, March 28, 2024
Homeविविध विषयमनोरंजनमुंबई पुलिस ने राखी सावंत (अब फातिमा) को हिरासत में लिया: कहा- आदिल खान...

मुंबई पुलिस ने राखी सावंत (अब फातिमा) को हिरासत में लिया: कहा- आदिल खान को मुझसे अलग करना चाहते हैं उसके परिवार वाले

राखी ने कहा, "आदिल मुझसे बहुत प्यार करते हैं, लेकिन मैसूर में कुछ लोग उन्हें वापस बुला लेना चाहते हैं। पैसों का लालच देकर वो आदिल को मुझसे अलग कर देना चाहते हैं। लेकिन, आदिल को पैसों का कोई लालच नहीं है।"

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत (Rakhi Sawant) को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस बात की जानकारी मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने दी दी है। शर्लिन ने राखी सावंत के खिलाफ कुछ दिन पहले शिकायत दर्ज करवाई थी।

शर्लिन चोपड़ा ने गुरुवार (19 जनवरी 2023) को ट्वीट कर कहा, “ब्रेकिंग न्यूज अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल राखी सावंत की ABA 1870/2022 को मुंबई की सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया था।”

यह मामला बॉलीवुड के ऐक्टर-डायरेक्टर साजिद खान द्वारा किए गए कई लड़कियों के यौन शोषण और उनके खिलाफ MeToo के आरोपों से जुड़ा है। बिग बॉस-16 में साजिद खान को लेने पर पीड़िताओं ने मोर्चा खोल दिया था। उनका कहना था कि जिन व्यक्ति ने कई लड़कियों का शोषण किया उसे इतने बड़े शो में मौका नहीं दिया जाना चाहिए।

शर्लिन चोपड़ा ने भी उन लड़कियों के पक्ष में आवाज उठाई और अपने हाथ साजिद खान द्वारा किए गए अपमानजनक व्यवहार को भी साझा किया। शर्लिन चोपड़ा साजिद खान के लिए शिकायत भी पहुँची थी। उधर, राखी सावंत ने साजिद खान का बचाव किया था।

राखी ने कहा था कि वह साजिद खान को भाई मानती हैं। उन्होंने कहा था कि साजिद खान के खिलाफ लगाए गए सारे आरोप गलत है। इतना ही नहीं, साजिद के खिलाफ शिकायत देने पर राखी ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ भी भद्दी-भद्दी टिप्पणी की थी। इसके बाद शर्लिन चोपड़ा ने राखी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई थी।

शर्लिन ने राखी सावंत पर आरोप लगाते हुए कहा था, “राखी सावंत क्या करती है कि वो लग्जरी होटल्स में जाकर प्राइवेट इवेंट्स करती है और करवाती है। वो सब्सक्रिप्शन पर बॉयफ्रेंड और हस्बैंड बनाती है। एक या दो साल में वो उन भाड़े के बॉयफ्रेंड और हस्बैंड को इतना चूस-चूस के कंगाल करती है कि बेचारे भाग जाते हैं। ये है राखी सावंत की असलियत।”

बता दें कि राखी सावंत पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर रोज नए बयान देकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। हाल में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पति बने आदिल खान दुर्रानी के परिजन यानी उनके ससुराल वाले आदिल को पैसों का लालच देकर उनसे अलग करना चाहते हैं।

राखी ने कहा, “आदिल मुझसे बहुत प्यार करते हैं, लेकिन मैसूर में कुछ लोग उन्हें वापस बुला लेना चाहते हैं। पैसों का लालच देकर वो आदिल को मुझसे अलग कर देना चाहते हैं। लेकिन, आदिल को पैसों का कोई लालच नहीं है।”

बता दें कि अपनी शादी को ड्रामा बना चुकी राखी ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने आदिल से निकाह करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया है और अपना नाम फातिमा रख लिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि घर में शांति के लिए वे दोनों अब मक्का में उमरा करने जाएँगे।

दरअसल, राखी ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि आदिल ने उससे शादी की है, लेकिन अब इस शादी से इनकार कर रहे हैं। इसके बाद आदिल ने स्वीकार किया था कि उन्होंने राखी सावंत से शादी की थी। 

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘न्यायपालिका पर दबाव बना रहा एक खास गुट, सोशल मीडिया पर करता है बदनाम’: हरीश साल्वे समेत सुप्रीम कोर्ट के 600+ वकीलों की CJI...

देशभर के 600 से ज्यादा वकीलों ने मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर चिंता जाहिर की है। वकीलों का कहना है कि न्यायपालिका पर उठते सवाल और अखंडता को कमजोर करने के प्रयासों को देखते हुए वो चिंतित हैं।

महुआ कांड में आया नाम, मोइत्रा के लिए गए कोर्ट… अब पुरी से पिनाकी मिश्रा को BJD ने किया बेटिकट: 4 बार के थे...

पिनाकी मिश्रा का टिकट पुरी से काट दिया गया है, BJD ने उनकी जगह अरूप पटनायक को उतारा है। महुआ मोइत्रा से उनकी नजदीकी इसका कारण हो सकता है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
418,000SubscribersSubscribe