Friday, June 20, 2025
Homeविविध विषयमनोरंजनजनेऊ काटा, बच्चियों का रेप, पूजा के बर्तन में थूका… 'रजाकार' के टीजर में...

जनेऊ काटा, बच्चियों का रेप, पूजा के बर्तन में थूका… ‘रजाकार’ के टीजर में निजाम की बर्बरता: दिखाया कैसे पेड़ पर लटकाई हिन्दुओं की लाशें

एक दृश्य में एक इस्लामी कट्टरपंथी को एक पुजारी के पूजा के लोटे में थूकते हुए दिखाया गया है। हिन्दुओं को बाँध कर उन्हें घसीटा जा रहा है। एक दृश्य में दिखाया गया है कि सैकड़ों हिन्दुओं की हत्या कर के उन्हें पेड़ पर लटका दिया गया है।

तेलुगू फिल्म ‘रज़ाकार’ का टीजर रिलीज हो गया है। ये फिल्म भारत के इतिहास की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इसमें बताया गया है कि कैसे 15 अगस्त, 1947 को जब भारत को स्वतंत्रता मिली तब हैदराबाद आज़ाद नहीं हो पाया था। वहाँ निज़ाम का शासन था, इस्लामी शासन। बता दें कि आतंकी संगठन रज़ाकार की स्थापना कासिम रिजवी ने की थी। उसने मजलिस-ए-इत्तहादुल मुसलमीन (MIM) नामक पार्टी बनाई थी। वो एक फौजी की वेशभूषा में रहता था और हिन्दुओं पर अत्याचार करता था।

फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे निज़ाम के शासन को बनाए रखने के लिए कासिम रिजवी ने हर घर पर इस्लामी झंडा लगाने का आदेश दिया। उसे ब्राह्मणों का यज्ञोपवीत काट डालते हुए भी दिखाया गया है। साथ ही वो निज़ाम से कहता है कि हैदराबाद इस्लामी राज्य है। उसे कहते हुए दिखाया गया है कि भारत पहले से ही कई समस्याओं से जूझ रहा है, ऐसे में हैदराबाद इस्लामी राज्य बना रहेगा। वो कहता है, “चारों तरफ मस्जिदें बनाई जानी चाहिए। हिन्दुओं का जनेऊ काट कर आग लगा दिया जाना चाहिए।”

टीजर में ये भी दिखाया गया है कि कैसे घोड़ों पर बैठ कर रज़ाकार आतंकी हिन्दुओं का कत्लेआम कर रहे हैं, तलवार से उन्हें काट रहे हैं, बंदूक से गोली मार रहे हैं। हिन्दुओं की मूँछें शेव कर के उन्हें इस्लामी टोपी पहनाई जा रही है। रज़ाकार फौजी कह रहे हैं कि जो ‘काफिर’ इस्लाम अपनाने से मना करे, उसे खत्म कर डालो। साथ ही किताबों से संस्कृत, तेलुगू, कन्नड़ और मराठी जैसी भाषाओं को हटा कर अरबी पढ़ाने का आदेश दिया गया। ब्राह्मणों की शिखा जबरन काटे जाने की घटनाएँ भी दिखाई गई हैं।

एक दृश्य में एक इस्लामी कट्टरपंथी को एक पुजारी के पूजा के लोटे में थूकते हुए दिखाया गया है। हिन्दुओं को बाँध कर उन्हें घसीटा जा रहा है। एक दृश्य में दिखाया गया है कि सैकड़ों हिन्दुओं की हत्या कर के उन्हें पेड़ पर लटका दिया गया है। एक दृश्य में दिखाया गया है कि जहाँ हिन्दू घरों की महिलाएँ रो रही हैं, उनके सामने ही मर्दों को पानी में फेंका जा रहा है। ‘अल्लाहु अकबर’ नारे के साथ हत्याएँ की जा रही हैं। साथ ही लिखा है कि ये फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

जैसे जम्मू कश्मीर में हिन्दू महिलाओं के साथ क्रूरता की गई, वैसे ही दिखाया गया है कि हैदराबाद में भी रज़ाकारों ने हिन्दू महिलाओं और लड़कियों के साथ अत्याचार किया, उनका बलात्कार किया। एक ब्राह्मण को धारदार हथियार के ऊपर डाल कर उसका शरीर चीर डाला गया। इस तेलुगू फिल्म का निर्माण ‘समरवीर क्रिएशन्स’ द्वारा किया जा रहा है। टीजर लॉन्च के अवसर पर हैदराबाद के गोशमहल से भाजपा विधायक T राजा सिंह भी मौजूद रहे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हैदराबाद में पकड़ा गया चाइल्ड पोर्न वाला गैंग, IIT इंजीनियर था मेम्बर: मानव तस्करी में भी शामिल होने का शक, पीड़िता ने बताया- ₹1.10...

हैदराबाद में ऑनलाइन चाइल्ड पोर्न अपलोड करने वाले 1 आईआईटी इंजीनियर समेत 15 लोग गिरफ्तार। एसटी महिलाओं की तस्करी का भी आरोप

चार साल की बच्ची का किया रेप, मरा समझ कर फेंका… MP हाई कोर्ट ने रेपिस्ट की मौत की सजा बदली: कहा- कम उम्र...

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने 4 साल की बच्ची से रेप के दोषी 20 साल के एक जनजातीय युवक की फाँसी की सजा को उम्रकैद में बदल दी है।
- विज्ञापन -