Friday, April 26, 2024
Homeविविध विषयमनोरंजनसलमान खान को साँप ने काटा, 1 दिन बाद ही है बर्थडे... गए थे...

सलमान खान को साँप ने काटा, 1 दिन बाद ही है बर्थडे… गए थे क्रिसमस की पार्टी मनाने

सलमान खान क्रिसमस की पार्टी मनाने के लिए परिवार और अपने दोस्तों के साथ पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस पहुँचे थे। इस दौरान उन्हें फार्म हाउस पर साँप ने काट लिया है। इसके बाद उन्हें...

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को शनिवार (25 दिसंबर 2021) रात को साँप ने काट लिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सलमान खान की हालत अब ठीक है। सांप के काटने और उसके इलाज के बाद अब वो अस्पताल से फार्म हाउस वापस लौट आए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान क्रिसमस की पार्टी मनाने के लिए परिवार और अपने दोस्तों के साथ पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस पहुँचे थे। इस दौरान उन्हें फार्म हाउस पर साँप ने काट लिया है। इसके बाद उन्हें कामोथे अस्पताल में रात 3 बजे भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। सलमान रविवार (26 दिसंबर 2021) सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौटे।

27 दिसंबर को सलमान खान (Salman Khan Birthday) का 56वाँ जन्मदिन भी है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। वह तेजी से रीकवर कर रहे हैं और अपने फार्म हाउस पर ही हैं। जानकारी के मुताबिक, जहाँ पर अभिनेता का फॉर्म हाउस है, वह इलाका पहाड़ियों और वन क्षेत्र से घिरा हुआ है। यहाँ अक्सर साँप और अजगर दिखाई देते हैं।

बता दें कि बीते दिनों सलमान खान NCP नेता प्रफुल्ल पटेल के बेटे की शादी में ‘जुम्मे की रात’ गाने पर जम कर नाचते हुए नजर आए थे। इस मौके पर उनके साथ अनिल कपूर और शिल्पा शेट्टी भी थे। सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें सलमान खान नाले रंग का सूट पहने हुए दिखाई दे रहे थे।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बंगाल के मेदिनीपुर में भाजपा कार्यकर्ता के बेटे की लाश लटकी हुई, TMC कार्यकर्ताओं-BJP प्रदेश अध्यक्ष के बीच तनातनी: मर चुकी है राज्य सरकार...

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच बंगाल भाजपा ने आरोप लगाया है कि TMC के गुंडे चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं।

नहीं होगा VVPAT पर्चियों का 100% मिलान, EVM से ही होगा चुनाव: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सारी याचिकाएँ, बैलट पेपर की माँग भी...

सुप्रीम कोर्ट ने वीवीपैट वेरिफिकेशन की माँग से जुड़ी सारी याचिकाएँ 26 अप्रैल को खारिज कर दीं। कोर्ट ने बैलट पेपर को लेकर की गई माँग वाली याचिका भी रद्द कीं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe