Homeविविध विषयमनोरंजन'कुछ निर्देशकों ने मेरे साथ सेक्स करने की कोशिश की': सलमान की Ex-GF ने...

‘कुछ निर्देशकों ने मेरे साथ सेक्स करने की कोशिश की’: सलमान की Ex-GF ने बॉलीवुड के चाल-चलन पर से उठाया पर्दा

एक इंटरव्यू में सोमी अली ने ये भी कहा था कि बॉलीवुड में उनके कारण कुछ रिलेशनशिप भी बर्बाद हुए थे, क्योंकि उन्हें कोई गलत सलाह दे रहा था– जिसकी वो हर बात मानती थीं।

पाकिस्तान फिल्म एक्ट्रेस और सलमान खान की गर्लफ्रेंड रह चुकीं सोमी अली ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में कई निर्देशकों ने उनका शोषण करने का प्रयास किया, क्योंकि वे जानते थे कि वह बुरे दौर से गुजर रही हैं।

जूम के साथ बॉलीवु़ड पर बातचीत करते हुए सोमी ने कहा, “कुछ निर्देशकों ने मेरे साथ सेक्स करने की कोशिश की। यहाँ मैं एक अपमानजनक रिश्ते में रही। तो हाँ, यह कुल मिलाकर मेरे लिए बुरा था।”

मालूम हो कि 90 के दशक में बॉलीवुड में सोमी अली, सलमान खान से शादी करने के इरादे से आई थीं। यहाँ उन्होंने सलमान को 8 साल डेट भी किया। अली ने कहा कि जब वह सलमान खान के साथ रिश्ते में थी तब उन्होंने उनसे कुछ भी नहीं सीखा और पिछले 5 वर्षों में वह उनके संपर्क में नहीं हैं। लेकिन वह उनकी माँ (सलमा) से बातचीत करती रहती हैं।

सोमी अली ने इससे पहले कहा था कि उनका रिश्ता सलमान खान के धोखा देने के कारण टूट गया था। वह ऐश्वर्या राय के लिए उन्हें धोखा दे रहे थे।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के कराची में जन्मी सोमी अली फ़िलहाल अमेरिका में ‘नो मोर टीयर्स’ नामक NGO का संचालन करती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि 16 वर्ष की उम्र में उनके मुंबई आने का एक ही कारण था– सलमान खान से शादी।

‘बॉम्बे टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “वो 1991 का वर्ष था और मैं मात्र 16 साल की थी। मैंने ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म देखी और सोचा कि मुझे इस व्यक्ति से शादी करनी है। मैंने अपनी माँ से कह दिया कि मैं कल ही भारत जा रही हूँ। उन्होंने मुझे मेरे कमरे में भेज दिया, लेकिन मैं विनती करती रही कि मुझे सलमान खान के साथ शादी करने के लिए भारत जाने दो।”

अपने इंटरव्यू में सोमी ने ये भी कहा था कि बॉलीवुड में उनके कारण कुछ रिलेशनशिप भी बर्बाद हुए थे, क्योंकि उन्हें कोई गलत सलाह दे रहा था– जिसकी वो हर बात मानती थीं। सोमी ने बताया कि उनका रिलेशनशिप भी फेल हो गया, जिसके बाद वो 1999 में मियामी लौट गईं। उन्होंने नौवीं कक्षा में पढ़ाई छोड़ दी थी, लेकिन वापस आकर साइकोलॉजी में डिग्री ली।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

महाराष्ट्र में धर्मांतरण के नए कानून के तहत ब्रिटिश नागरिक पर दर्ज हुई FIR, चर्च के कार्यक्रम की आड़ में हिंदुओं को बनाना चाहता...

महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू होने के बाद एक ब्रिटिश नागरिक पर FIR दर्ज हुई है। वह पुणे के एक चर्च में यीशू के प्रति भक्ति दिखाते हुए हिन्दू देवी-देवताओं पर भ्रम फैला रहा था।

एयर इंडिया पायलट का दूसरा ड्रग टेस्ट भी निकला पॉजिटिव: फुकेत-दिल्ली फ्लाइट में आखिर क्या हुआ था और अब आगे क्या होगा?

पायलट का कंफर्मेटरी टेस्ट पॉजिटिव आया है और सैंपल में गांजा होने की पुष्टि हुई है। हालाँकि, टेस्ट के सटीक विवरण का खुलासा होना शेष है।
- विज्ञापन -