Homeविविध विषयमनोरंजन0.1 पॉइंट से सलमान की RADHE आगे: Race 3 अब भी सबसे कम रेटिंग...

0.1 पॉइंट से सलमान की RADHE आगे: Race 3 अब भी सबसे कम रेटिंग वाली फिल्म, ‘राधे’ दूसरे नंबर पर

सलमान खान की "राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई" सबसे कम रेटिंग वाली फिल्म से 0.1 पॉइंट आगे है। इसकी IMDB रेटिंग 2 दिनों में 2.0 पर आ गई है। IMDB पर 1.9 रेटिंग के साथ "रेस 3" सलमान खान की सबसे कम रेटिंग वाली फिल्म बनी हुई है।

सलमान खान की इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म “राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई” हाल ही में ईद के मौके पर रिलीज हुई। लेकिन, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। रेस-3 (1.9) के बाद “राधे: योर मोस्ट वाँटेड भाई” (2.0) सलमान खान की सबसे कम रेटिंग वाली फिल्म है।

फिल्म ने दर्शकों को निराश किया। इसकी IMDB रेटिंग “दबंग 3” को पीछे छोड़ते हुए महज दो दिनों में 2.0 पर आ गई। इधर आईएमडीबी पर सिर्फ 1.9 रेटिंग के साथ “रेस 3” सलमान खान की सबसे कम रेटिंग वाली फिल्म बनी हुई है।

“राधे: योर मोस्ट वाँटेड भाई” फिल्म को मिले रिस्पॉन्स की बात करें तो इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। इस बीच, सुशांत सिंह राजपूत के कई प्रशंसकों ने भी फिल्म का बहिष्कार किया।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना को देखते हुए फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। राधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा देखे जाने वाली फिल्म बन गई है।

जी5 पर रिलीज हुई इस फिल्म को एक दिन में 42 लाख व्यूज मिले हैं। दावा किया जा रहा है कि फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जबकि अभी तक दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स मे अपने आँकड़े जारी नहीं किए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की राधे ने दुबई और यूएई थिएटर्स में जमकर कमाई की है, जबकि सिनेमाघरों में केवल 50 फीसदी दर्शकों की इजाजत है। बावजूद इसके फिल्म ने 2 करोड़ 77 लाख रुपए की कमाई की।

इससे पहले 2017 में रिलीज हुई सलमान खान की “टाइगर जिंदा है” फिल्म ने 339 करोड़ रुपए की कमाई की थी, लेकिन आईएमडीबी पर उसे 5.9 की रेटिंग मिली थी। 2018 में रिलीज होने के बाद 166 करोड़ रुपए का बिजनेस करने वाली रेस-3 को आईएमडीबी ने केवल 1.9 रेटिंग ही दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।
- विज्ञापन -