Homeविविध विषयमनोरंजनशाहरुख़ हो गया बेगाना सनम: शाहीन बाग़ के CAA विरोधियों ने 'खामोश किंग ख़ान'...

शाहरुख़ हो गया बेगाना सनम: शाहीन बाग़ के CAA विरोधियों ने ‘खामोश किंग ख़ान’ पर साधा निशाना

प्रदर्शनकारियों ने पूछा कि जब वो लोग 'लड़ाई' लड़ रहे हैं, ऐसे में सुपरस्टार चुप क्यों हैं? उन्होंने शाहरुख़ पर ख़ामोश रहने का भी आरोप लगाया।

शाहरुख़ ख़ान को सीएए विरोधियों ने निशाना बनाया है। बता दें कि शाहीन बाग़ में कई प्रदर्शनकारी कई दिनों से जमे हुए हैं और सरकार के विरोध के नाम पर अंडे व बिरयानी खा कर पिकनिक मना रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों को ख़ासी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है, जिन्हें कहीं भी आने-जाने में घंटों लग जा रहे हैं। शाहरुख़ ख़ान से भी वामपंथी लगातार अपील करते रहे हैं कि वो सरकार के ख़िलाफ़ बोलें लेकिन तीनों ख़ान ने इस सम्बन्ध में अब तक कोई बयान नहीं दिया है।

अब स्थिति ये है कि शाहीन बाग़ के प्रदर्शनकारियों ने शाहरुख़ ख़ान को निशाना बनाया है। उन्होंने नाराज़गी जताई है कि वो इस मुद्दे पर सरकार के विरोध में क्यों नहीं बोल रहे? प्रदर्शनकारियों ने ‘किंग ख़ान’ के विरोध में ये गाना गाया:

तुझे देखा तो ये जाना सनम..
शाहरुख़ हो गया बेगाना सनम..
अब यहाँ से कहाँ जाएँ हम..
अब काग़ज़ कैसे दिखाएँगे हम..

प्रदर्शनकारियों ने पूछा कि जब वो लोग ‘लड़ाई’ लड़ रहे हैं, ऐसे में सुपरस्टार चुप क्यों हैं? उन्होंने शाहरुख़ पर ख़ामोश रहने का भी आरोप लगाया।

बता दें कि इस गाने को ‘दिलवाले दुहनिया ले जाएँगे’ के लोकप्रिय गाने के शब्दों में हेरफेर कर के तैयार किया गया है। 1995 में आई इसी फ़िल्म ने शाहरुख़ को घर-घर में लोकप्रिय बना दिया था। अब इसी फ़िल्म के गाने का इस्तेमाल कर के सीएए विरोधी उनकी आलोचना कर रहे हैं।

शाहीन बाग़ में मंगलवार (जनवरी 14, 2020) को पुलिस भी पहुँची, जो प्रदर्शनकारियों को वहाँ से हटाएगी। पुलिस ने कहा है कि इसके लिए शांतिपूर्वक तरीके का सहारा लिया जाएगा और बलप्रयोग नहीं किया जाएगा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि वो जनहित में क़ानू-व्यवस्था बहाल करने का कार्य करे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

तारातला में गिरे गोदाम ने खोली TMC के भ्रष्टाचार की पोल, CM बोले- तृणमूल के पापों का फल: जानें- कैसे कोलकाता में बने 3000...

यह दर्दनाक हादसा कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि पूर्व TMC सरकार के कार्यकाल में फले-फूले 'सिंडिकेट राज' और भ्रष्टाचार का सीधा नतीजा है।

फिर याद आया आपातकाल… 51 साल बाद भी नहीं बदली कॉन्ग्रेस की मानसिकता, हिमाचल में गड़बड़ी पर सवाल पूछे तो ब्लॉक करा दी News4Himalayan...

‘गोदी मीडिया’ बोलने वाली कॉन्ग्रेस अब सवाल पूछने पर मीडिया को कर रही बैन। हिमाचल में News4Himalayan पर कार्रवाई से उठे सवाल।
- विज्ञापन -