Homeविविध विषयमनोरंजनफंड देने के बहाने की छेड़छाड़…विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी:...

फंड देने के बहाने की छेड़छाड़…विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी: एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने लगाया फाइनेंसर पर आरोप, केस दर्ज

हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने अपने अगले म्यूजिक वीडियो की फंडिंग के लिए बिजनेसमैन सुनील लोढ़ा से मुलाकात की थी। शर्लिन ने दावा किया कि सुनील लोढ़ा ने एक्ट्रेस को म्यूजिक वीडियो के लिए फंड करने का वादा करके उनके साथ छेड़छाड़ की।

बॉलीवुड प्रोड्यूसर-डायरेक्टर साजिद खान (Sajid Khan) और राज कुन्द्रा (Raj Kundra) पर यौन शोषण का आरोप चुकी एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं। शर्लिन ने शुक्रवार (14 अप्रैल 2023) को मुंबई के जुहू थाने में एक फाइनेंसर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया। आरोपित का नाम सुनील लोढ़ा है।

अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपित ने वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए पैसे देने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की, जब उन्होंने उसका विरोध किया, तो उसने उनके साथ गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 506, 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जाँच जारी है।

मूवी टॉकीज की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने अपने अगले म्यूजिक वीडियो की फंडिंग के लिए बिजनेसमैन सुनील लोढ़ा से मुलाकात की थी। शर्लिन ने दावा किया कि सुनील लोढ़ा ने एक्ट्रेस को म्यूजिक वीडियो के लिए फंड करने का वादा करके उनके साथ छेड़छाड़ की। वह इस मामले में चुप नहीं रहेंगी और आज फाइनेंसर का पर्दाफाश करेंगी। एक्ट्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस घटना के बारे में खुलकर बताएँगी।

बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने इससे पहले साजिद खान और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने ‘बॉस 16’ में साजिद खान को रखने पर सलमान खान पर भी निशाना साधा था। शर्लिन ने 10 अक्टूबर 2022 को ट्विटर पर एक आर्टिकल शेयर करते हुए कहा था, “अब समय आ गया है कि सलमान खान स्टैंड लें। साजिद खान ने मुझे अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर 0-10 के स्केल पर रेटिंग करने को कहा था। मैं ‘बिग बॉस 16’ के घर में जाकर साजिद खान को रेटिंग देना चाहती हूँ। मैं चाहती हूँ कि पूरी दुनिया इसकी गवाह बने। सलमान खान जी प्लीज स्टैंड लीजिए।” उन्होंने यह भी कहा था, “अगर साजिद ने सलमान खान के करीबी या किसी जानने वाली लड़की के साथ छेड़छाड़ की होती, तो क्या वह साजिद को ‘बिग बॉस’ के घर में एंट्री करने देते?

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -