Homeविविध विषयमनोरंजन'कोई मिल गया' वाली हंसिका मोटवानी ने बिजनेसमैन से की सगाई, सोहेल कथूरिया संग...

‘कोई मिल गया’ वाली हंसिका मोटवानी ने बिजनेसमैन से की सगाई, सोहेल कथूरिया संग रचाएँगी शादी: एफिल टॉवर के पास प्रपोज करने की तस्वीरें वायरल

उनके साथ फूलों से लिखा हुआ 'मैरी मी' दिखाई दे रहा है। एक्ट्रेस की फोटो वायरल होने के बाद लोग उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर अनुष्का शेट्टी, वरुण धवन, श्रिया रेड्डी, काजल अग्रवाल, पीवी सिंधू और शिवालिका ओबरॉय जैसे सेलेब्स ने हंसिका को बधाई दी।

‘कोई मिल गया’ फिल्म की एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। पेरिस के एफिल टॉवर के सामने अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया से सगाई करने के बाद उन्होंने आज (1 नवंबर 2022) अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। साथ ही कैप्शन लिखा, “अभी और हमेशा के लिए।” इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि हंसिका के बिजनेस पार्टनर सोहेल कथूरिया पेरिस के एफिल टावर के नीचे घुटनों के बल बैठकर अँगूठी का बॉक्स लिए एक्ट्रेस को प्रपोज कर रहे हैं।

उनके साथ फूलों से लिखा हुआ ‘मैरी मी’ दिखाई दे रहा है। एक्ट्रेस की फोटो वायरल होने के बाद लोग उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर अनुष्का शेट्टी, वरुण धवन, श्रिया रेड्डी, काजल अग्रवाल, पीवी सिंधू और शिवालिका ओबरॉय जैसे सेलेब्स ने हंसिका को बधाई दी।

खबरें हैं कि इस साल 4 दिसंबर को हंसिका और सोहेल कथूरिया शादी करने वाले हैं। हंसिका की वेडिंग बेहद रॉयल होने वाली है। उन्होंने अपनी शादी के लिए जयपुर का 450 साल पुराना किला फाइनल किया है। बताया जा रहा है कि जयपुर के पैलेस में 2 दिसंबर को सूफी नाइट, 3 दिसंबर को मेंहदी और संगीत और 4 दिसंबर को शादी के फंक्शन रखे गए हैं। शादी की तैयारियाँ अभी से शुरू कर दी गई हैं। हालाँकि, हंसिका और सोहेल की तरफ से अभी तक शादी को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।

मीडिया के रिपोर्ट्स के मुताबिक, हंसिका के लाइफ पार्टनर को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। अभी केवल इतना ही सामने आया है कि सोहेल कथूरिया मुंबई के एक बिजनेसमैन हैं।’ इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट्स की मानें तो सोहेल लंबे समय से हंसिका मोटवानी के बिजनेस पार्टनर हैं। ये दोनों 2020 से एक इवेंट प्लानिंग कंपनी चला रहे हैं। इसी दौरान ये एक दूसरे के करीब आए थे। 2 साल की रिलेशनशिप के बाद अब ये शादी करने जा रहे हैं।

बता दें कि हंसिका, शाका लाका बूम बूम और जिस देश में निकला होगा चाँद जैसे टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। अब उनकी गिनती दक्षिण भारतीय फिल्मों की बड़ी अभिनेत्रियों में होती है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -