Homeविविध विषयमनोरंजन'तलाकशुदा, सेकेंड हैंड आइटम...': ₹50 करोड़ लूटने के आरोप का सामंथा ने दिया जवाब,...

‘तलाकशुदा, सेकेंड हैंड आइटम…’: ₹50 करोड़ लूटने के आरोप का सामंथा ने दिया जवाब, फिर डिलीट हुई ट्वीट

माना जाता है कि सामंथा के ससुर नागार्जुन उनके बोल्ड सीन करने से खुश नहीं थे। बहरहाल नागा और सामंथा के तलाक के बाद अब हाल में उनकी नई फिल्म पुष्पा (Pushpa) रिलीज हुई है। इसमें एक्ट्रेस ने आइटम नंबर 'ऊँ अंटावा' किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु ( Samantha Ruth Prabhu) के नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) से तलाक लेने के बाद से ही आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इसी क्रम में एक ट्रोलर ने उनके चरित्र पर सवाल उठाते हुए सामंथा को तलाकशुदा, बर्बाद और सेकेंड हैंड आइटम कह दिया। व्यक्तिगत टिप्पणी के बाद सामंथा ने ट्रोलर को ऐसा जवाब दिया कि उसे अपना ट्वीट तक डिलीट करना पड़ा।

दरअसल, कमाराली दुकानदार नाम के ट्रोलर ने सामंथा पर व्यक्तिगत कमेंट करते हुए ट्वीट किया, “सामंथा एक तलाकशुदा, बर्बाद और सेकेंड हैंड आइटम हैं, जिन्होंने एक सज्जन व्यक्ति से टैक्स फ्री 50 करोड़ रुपए लूट लिए।”

सामंथा के ट्वीट का स्क्रीनशॉट (साभार: ट्विटर)

इस तरह की व्यक्तिगत टिप्पणी के बाद सामंथा ने यूजर को रिप्लाई किया, “भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।” फिलहाल एक्ट्रेस के इस सधे हुए जवाब की खूब तारीफ हो रही है। हालाँकि, ट्विटर यूजर ने अपनी खिंचाई होती देख बाद में अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया।

गौरतलब है कि सामंथा ने एक्टर नागार्जुन (Nagarjun) के बेटे नागा चैतन्य से साल 2017 में शादी की थी। दोनों ने हाल ही में अपने रिश्ते खत्म करने का ऐलान किया था। सामंथा ने 2 अक्टूबर 2021 को सोशल मीडिया के जरिए कहा था, “हमारे सभी शुभचिंतकों को बताना चाहती हूँ कि काफी विचार-विमर्श के बाद मैंने और चैतन्य ने पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। हम सौभाग्यशाली हैं कि एक दशक की हमारी दोस्ती हमारे रिश्ते का मूल हिस्सा थी। विश्वास है कि हमारे बीच हमेशा एक बंधन रहेगा।”

माना जाता है कि सामंथा के ससुर नागार्जुन उनके बोल्ड सीन करने से खुश नहीं थे। बहरहाल नागा और सामंथा के तलाक के बाद अब हाल में उनकी नई फिल्म पुष्पा (Pushpa) रिलीज हुई है। इसमें एक्ट्रेस ने आइटम नंबर ‘ऊँ अंटावा’ किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में सामंथा के अलावा रश्मिका मंडन्ना और अल्लू अर्जुन (Samantha, Rashmika mandanna and Allu arjun) हैं। फिल्म चंदन की लकड़ी की तस्करी पर आधारित है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -