Homeविविध विषयमनोरंजनबंगाल में 1 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल, थिएटर; CM ममता बनर्जी ने दी...

बंगाल में 1 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल, थिएटर; CM ममता बनर्जी ने दी इजाजत

"सामान्य परिस्थितियों की ओर लौटते हुए जटरास, प्ले, ओएटी, सिनेमा, म्यूजिकल और डांस कार्यक्रम तथा मैजिक शो को 1 अक्टूबर से 50 या इससे कम लोगों के साथ खोलने की अनुमति होगी। इस दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा, मास्क लगाना होगा व अन्य प्रोटोकॉल को फॉलो करना होगा।"

कोरोना संकट के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने अगले महीने से सिनेमा हॉल, संगीत और नृत्य शो के संचालन को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। ममता सरकार द्वारा यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब राज्य में कोरोना वायरस का प्रसार अपने चरम पर है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य में कुल संक्रमितों का आँकड़ा 2 लाख पार गया, जिसमें 27 सितंबर तक के आँकड़ों के हिसाब से 25,374 एक्टिव केस है। वहीं, मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,665 हो गई है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि यह कदम राज्य की स्थिति को वापस बहाल करने के लिए है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “सामान्य परिस्थितियों की ओर लौटते हुए जटरास, प्ले, ओएटी, सिनेमा, म्यूजिकल और डांस कार्यक्रम तथा मैजिक शो को 1 अक्टूबर से 50 या इससे कम लोगों के साथ खोलने की अनुमति होगी। इस दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा, मास्क लगाना होगा व अन्य प्रोटोकॉल को फॉलो करना होगा।”

बता दें कि कोरोना संकट की तेज होती दस्तक के साथ ही केंद्र सरकार ने मार्च में सिनेमाघरों को बंद करने का आदेश दिया था। लेकिन पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने 1 जून से ही फिल्म, वेब सीरीज और टीवी सीरियल शूटिंग शुरू करने की अनुमति दे दी थी। सरकार ने फिल्म सेट पर 35 से लोगों से ज्यादा की उपस्थिति की अनुमति नहीं दी थी। संक्रमण के बढ़ाते मृत्यु दर के बीच पश्चिम बंगाल फिल्म थिएटरों को फिर से शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य बना गया है।

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) और ईस्टर्न इंडिया मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन (EIMPA) ने पहले ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार से जून में सिनेमा घरों को फिर से खोलने का अनुरोध किया था। बंगाल फिल्म इंडस्ट्री में कई अभिनेताओं द्वारा इसी तरह की माँग की गई थी, जिसमें टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहाँ भी शामिल हैं। उन्होंने दावा किया था कि सिनेमाघरों व अन्य मनोरंजन क्षेत्रों के बंद होने से कारोबारियों व कर्मचारियों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चंदन गुप्ता याद हैं? जिन्हें ‘भारत माता की जय’ बोलने पर मुस्लिमों की भीड़ ने उतारा मौत के घाट: समझें वंदे मातरम बिल की...

चंदन गुप्ता हत्याकांड को समझने के लिए जरूरी माना जाता है कि वंदे मातरम् बिल में संशोधन की जरूरत क्यों महसूस की जा रही है।

जौहर यूनिवर्सिटी विवाद के बीच अल्पसंख्यक संस्थानों में आरक्षण पर बहस, AMU-JMI में भी कोटा सिस्टम लागू नहीं: समझें इस ‘दोहरी व्यवस्था’ पर क्यों...

बहस इस बात की है कि मुस्लिम जातियाँ अन्य संस्थानों में OBC आरक्षण का लाभ लेती हैं, लेकिन अपने संस्थानों में हिंदुओं को मौका क्यों नहीं देती?
- विज्ञापन -