Homeविविध विषयअन्यअमेजन में 1 हजार कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा: ईमेल भेज दी जा रही...

अमेजन में 1 हजार कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा: ईमेल भेज दी जा रही छँटनी की जानकारी, 5 महीने की सैलरी देने का वादा

अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने हाल ही में एक ब्लॉग लिखकर बताया था कि कंपनी दुनियाभर में 18,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में करीब 1 लाख कर्मचारी अमेजन में काम करते हैं और इस घोषणा के बाद यहाँ के 1 प्रतिशत यानी 1000 कर्मचारियों पर असर पड़ेगा।

दुनियाभर में मंदी की आहट के बीच कई दिग्गज कम्पनियाँ अपने कर्मचारियों की छँटनी कर रही है। इसी क्रम में कुछ समय पहले अमेजन ने भी दुनियाभर से करीब 18,000 कर्मचारियों की छँटनी की घोषणा की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेजन ने अब भारत में अपने कर्मचारियों की छँटनी शुरू कर दी है। कंपनी नौकरी से निकाले जाने वाले कर्मचारियों को इमेल से इसकी सूचना दे रही है। हालाँकि कंपनी ने निकाले जाने वाले कर्मचारियों को कई बेनिफिट्स के साथ 5 महीने की सैलेरी देने का भी वादा किया है।  

उल्लेखनीय है कि अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने हाल ही में एक ब्लॉग लिखकर बताया था कि कंपनी दुनियाभर में 18,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में करीब 1 लाख कर्मचारी अमेजन में काम करते हैं और इस घोषणा के बाद यहाँ के 1 प्रतिशत यानी 1000 कर्मचारियों पर असर पड़ेगा। उन्होंने ब्लॉग में बताया था कि कंपनी ने कोरोना महामारी के दौरान अधिक कर्मचारियों की भर्ती कर ली थी और अब इनकी छंटनी की जा रही है। सीईओ ने कहा था कि अर्थव्यवस्था की अनिश्चित स्थिति को देखते हुए यह फैसला किया जा रहा है।

उन्होंने अपने ब्लॉग में यह भी कहा था कि कंपनी इस बात को जानती है कि इस फैसले से लोगों के जीवन पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसलिए कंपनी ने फैसला किया है कि निकाले जाने वाले कर्मचारियों को कुछ महीने की सैलेरी, हेल्थ सुविधाएँ और अन्य मदद मुहैया कराई जाएगी। हालाँकि ऐसे ही मदद की घोषणा ट्वीटर ने अपने कर्मचारियों की छंटनी के वक्त की थी लेकिन कई खबरों के अनुसार अभी तक निकाले गए कर्मचारी को कोई पैसे या सुविधा नहीं मिली है।

वहीं जेसी ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि कंपनी निकाले गए कर्मचारियों से 18 जनवरी के बाद बातचीत करेगी। एक खबर के अनुसार अब कंपनी के कई कर्मचारी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर कंपनी से निकाले जाने की सूचना दे रहे हैं। कंपनी के कर्मचारी ट्वीटर और लिंकइंड पर इसकी सूचना दे रहे हैं कि उन्हें अमेजन से निकाल दिया गया है और वह कहीं और काम करने के लिए तैयार हैं। खबर बताती है कि गुरुग्राम, बेंगलुरु समेत अन्य जगहों के कर्मचारियों की छंटनी हुई है। सबसे ज्यादा छंटनी उन विभागों में की गई है जो घाटे में चल रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -