Homeविविध विषयअन्यगलत दिखा रहा मीडिया... नहीं रिटायर हुए हैं 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल, गेंदबाजों पर...

गलत दिखा रहा मीडिया… नहीं रिटायर हुए हैं ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल, गेंदबाजों पर अत्याचार रहेगा चालू

'यूनिवर्स बॉस' के नाम से मशहूर कैरेबियाई विस्फ़ोटक बल्लेबाज ने संन्यास की खबरों को नकार दिया है। 39-वर्षीय धाकड़ बल्लेबाज ने 'अगली नोटिस तक' अपने वनडे क्रिकेट में सक्रिय रहने की बात की है।

‘यूनिवर्स बॉस’ के नाम से मशहूर कैरेबियाई विस्फ़ोटक बल्लेबाज ने संन्यास की खबरों को नकार दिया है। 39-वर्षीय धाकड़ बल्लेबाज ने ‘अगली नोटिस तक’ अपने वनडे क्रिकेट में सक्रिय रहने की बात की है। मालूम हो कि अटकलें लग रहीं थीं कि भारत-विंडीज़ के बीच का तीसरा अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच क्रिस जेल का आखिरी हो सकता है, लेकिन क्रिस गेल ने इन अटकलों को विराम दे दिया है।

तीसरे वनडे में किया ‘विस्फ़ोट’

भारत-वेस्ट इंडीज़ के बीच पोर्ट ऑफ़ स्पेन में खेले गए तीसरे मैच में गेल की विस्फ़ोटक पारी ने दिखा दिया कि उनमें कितना ‘बारूद’ अभी बाकी है। 41 गेंदों में उन्होंने 72 रन बनाए, जिनमें से 62 केवल चौके-छक्कों से ही बने। हालाँकि वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए, और विराट कोहली की अगुआई में भारत ने तीसरा वनडे जीतने के साथ वनडे सीरीज़ 3-० से अपने नाम कर ली।

लेकिन जब क्रिस गेल खलील अहमद की गेंद पर कोहली को कैच थमाने के बाद हेलमेट को बल्ले पर टाँगकर मैदान के बाहर जा रहे थे तो दर्शक ही नहीं, विपक्षी टीम भी तालियों से उनका इस्तकबाल कर रही थी। 20 साल के करियर में अपना 301वां एक दिनी मैच खेल रहे दिग्गज ओपनर गेल ने जर्सी भी 301 नंबर की ही पहनी थी।

पूर्व क्रिकेटर भी हुए भ्रमित, ICC को करना पड़ा ‘फैक्ट-चेक’

गेल के साथ और उनके खिलाफ खेल चुके कई क्रिकेटर भी जब रिटायरमेंट की बधाईयाँ पोस्ट करने लगे तो ICC को आगे आकर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी। गेल को बधाई देने वालों में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन और भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा शामिल हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -