Homeविविध विषयअन्यवीरगति प्राप्त भाई की बंदूक को राखी बाँधकर बहन ने मनाया रक्षाबंधन, बलिदान को...

वीरगति प्राप्त भाई की बंदूक को राखी बाँधकर बहन ने मनाया रक्षाबंधन, बलिदान को किया नमन?

रक्षाबंधन पर जहाँ सभी बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा का सूत्र बाँधकर उनके मंगल की कामना करती दिखीं, वहीं एक बहन ऐसी भी, जिसने अपने भाई की बंदूक को राखी बाँधकर उसके समर्पण को नमन किया।

देशभर में रक्षाबंधन के त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जहाँ एक तरफ, बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा का सूत्र बाँधकर उनके मंगल की कामना करती दिखीं, वहीं एक बहन ऐसी भी है जिसने अपने भाई की बंदूक को राखी बाँधकर उसके समर्पण को नमन किया। दरअसल, पिछले साल (अक्टूबर-2018) दंतेवाड़ा में एक नक्सली हमले में असिस्टेंट कॉन्स्टेबल राकेश कौशल वीरगति को प्राप्त हो गए थे।

अरनपुर इलाक़े में हुए इस हमले में दो पुलिसकर्मी और दूरदर्शन के एक कैमरापर्सन की भी मौत हो गई थी।

राकेश कौशल की बहन कॉन्स्टेबल कविता कौशल को उनके भाई की जगह नौकरी मिली है। सर्विस जॉइन करने पर उन्हें वही बंदूक दी गई है, जो उनके भाई को अलॉट की गई थी।

गुरुवार (15 अगस्त) को कविता ने अपने भाई की तस्वीर के सामने बंदूक रखकर उसे राखी बाँधी। उन्हेंने कहा, “मुझे अपने भाई की जगह नौकरी मिली है। मैंने विभाग से अनुरोध किया था कि मुझे मेरे भाई की बंदूक ही दी जाए। नक्सली कायर हैं। मैं दंतेश्वरी फाइटर टीम को जॉइन करना चाहूँगी और अपने भाई की मौत का बदला लेना चाहूँगी।”

ग़ौरतलब है कि झारखंड के खूंटी ज़िले में 9 अगस्त को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर कर दिया गया था। गुदड़ी के थोलकोबरा वन क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने काफ़ी असलाह भी बरामद किया था। ख़बर के अनुसार, एक डबल बैरल बंदूक, 315 बोर राइफ, एके-47 मैगजीन समेत कई और हथियार बरामद किए गए थे। इसके अलावा मौके से दर्जनों मोबाइल फोन भी बरामद किए गए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉकरोच जनता पार्टी: ‘क्रांति’ की रील और लोकतंत्र की रियलिटी

कॉकरोच जनता पार्टी, जेपी-अन्ना हजारे आंदोलन और भारतीय लोकतंत्र के संदर्भ में समझिए कि केवल असंतोष ही पर्याप्त क्यों नहीं होता। भारतीय मतदाता क्या देखते हैं?

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में लगे खालिस्तानी नारे, आतंकी भिंडरावाले को सेना ने इसी दिन 42 साल पहले किया था ढेर: जानें कट्टरपंथी क्यों...

श्री अकाल तख्त साहिब के पास बड़ी संख्या में कट्टरपंथी और समर्थक इकट्ठा हुए, जिन्होंने खालिस्तानी संगठनों और भिंडरावाले के पोस्टर लहराए।
- विज्ञापन -