Homeविविध विषयअन्य'अल्लाह के सिवा कोई नहीं... कयामत के बाद उठाया भी जाना है': क्रिकेटर मोहम्मद...

‘अल्लाह के सिवा कोई नहीं… कयामत के बाद उठाया भी जाना है’: क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने दी दशहरा की बधाई, कट्टरपंथी दे रहे गाली

मोहम्मद शामी द्वारा दशहरा की बधाई देते ही कट्टरपंथी उन पर पिल पड़े। उन्होंने शामी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, कई कट्टरपंथी तो उन्हें इस्लाम समझाने लगे और मुस्लिम होने के गुण बताने लगे। अकील भट्टी नाम के एक ट्वीटर हैंडल ने लिखा, "शर्म आनी चाहिए शमी। क्या तुम मुस्लिम हो?"

बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा का पवित्र त्योहार आज देश भर में पूरे धूमधाम और जोश-खरोश के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर क्रिकेटर मोहम्मद शामी ने भी देशवासियों को दशहरा की बधाई दी। हालाँकि, शामी का यह बधाई संदेश कट्टरपंथियों को रास नहीं आया और वे उन्हें ट्रोल करने लगे।

मोहम्मद शामी ने बुधवार (5 अक्टूबर 2022) को सोशल मीडिया पर भगवान राम द्वारा रावण का वध करते हुए एक तस्वीर डाला, जिस पर लिखा था हैप्पी दशहरा। तस्वीर के साथ ही उन्होंने ट्वीट किया, “दशहरे के शुभ अवसर पर मैं प्रार्थना करता हूँ कि भगवान राम आपके जीवन को ढेर सारी समृद्धि, सफलता और खुशियों से भर दें। आपको और आपके परिवार को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएँ।”

मोहम्मद शामी द्वारा दशहरा की बधाई देते ही कट्टरपंथी उन पर पिल पड़े। उन्होंने शामी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, कई कट्टरपंथी तो उन्हें इस्लाम समझाने लगे और मुस्लिम होने के गुण बताने लगे। अकील भट्टी नाम के एक ट्वीटर हैंडल ने लिखा, “शर्म आनी चाहिए शमी। क्या तुम मुस्लिम हो?”

एक ट्विटर यूजर ने तो हद कर दी। इब्न ए अहमद नाम के ट्विटर हैंडल ने शमी द्वारा दशहरा की बधाई देने पर कटाक्ष करते हुए लिखा, “टीम में नहीं लेंगे भाई।” बता दें कि मोहम्मद शमी लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं हैं।

हसन मंजूर नाम के एक ट्विटर हैंडल ने लिखा, “ये जानते हुए कि अल्लाह के सिवा कोई खुदा नहीं है, एक मुस्लिम होने के नाते आप ऐसा कैसे कह सकते हैं?”

अमन मिर्जा ना के एक अन्य ट्विटर हैंडल ने लिखा, “मरने के बाद दोबारा उठाया भी जाना है। कब्र-कयामत सब भूल बैठे हैं। अल्लाह हिदायत दे।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।

अग्निवीरों के रोजगार पर कांग्रेस शासित राज्यों की चुप्पी क्यों? बीजेपी सरकारों ने बनाई नीति, विपक्षी राज्यों में अब भी इंतजार

अग्रिवीरों का पहला बैच 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेगा जिसमें से 75 फीसदी सेना छोड़ देंगे। इनके जॉब को लेकर कॉन्ग्रेस सरकारें कोई प्लान नहीं बना पाई है।
- विज्ञापन -