Homeविविध विषयअन्यमॉल में बेटे के साथ फिल्म देखने जा रहे थे बुजुर्ग, धोती पहना देख...

मॉल में बेटे के साथ फिल्म देखने जा रहे थे बुजुर्ग, धोती पहना देख गार्ड ने गेट पर ही रोक दिया: Video वायरल, किसान संगठन धोती में प्रदर्शन करने पहुँचे

बुजुर्ग को धोती पहनकर जीटी वर्ल्ड मॉल में एंट्री लेने से मना किया गया था। इसके बाद वहाँ काफी बहस हुई। वीडियो में देख सकते हैं कि बुजुर्ग बता रहे हैं कि मॉल के गार्ड ने उन्हें पैंट में आने को कहा था, लेकिन वो तो बहुत दूर से मॉल में आए हैं और वो धोती छोड़कर पैंट नहीं पहन सकते।

कर्नाट़क की राजधानी बेंगलुरु में फकीरअप्पा नाम के बुजुर्ग व्यक्ति को धोती पहनकर म़़ॉल में घुसने से मना कर दिया गया। बुजुर्ग व्यक्ति मॉल में अपने बेटे के साथ फिल्म देखने पहुँचे थे। उन्होंने टिकट भी पहले से कराई हुई थी फिर भी मॉल के गार्ड उन्हें उनकी धोती देख रोकने लगे।

काफी जिरहबाजी के बाद एंट्री हुई, लेकिन फिर बुजुर्ग के बेटे ने एक वीडियो बनाई जिसमें उसने पूरी घटना के बारे में बताया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसे देख किसान संगठन से लेकर कन्नड़ समर्थक संगठन काफी नाराज हैं। वह इस घटना के विरोध में प्रदर्शन करने मॉल के बाहर पहुँच गए।

सामने आई जानकारी के अनुसार, मामला मंगलवार (16 जुलाई 2024) की शाम का है। बुजुर्ग को धोती पहनकर जीटी वर्ल्ड मॉल में एंट्री लेने से मना किया गया था। इसके बाद वहाँ काफी बहस हुई। वीडियो में देख सकते हैं कि बुजुर्ग बता रहे हैं कि मॉल के गार्ड ने उन्हें पैंट में आने को कहा था, लेकिन उन्होंने कहा कि वो तो बहुत दूर से मॉल में आए हैं और वो धोती छोड़कर पैंट नहीं पहन सकते। इसके बाद मॉल के गार्ड और उनमें बहुत बहस हुई तब जाकर बुजुर्ग को मॉल में एंट्री दी गई।

वीडियो के जरिए जब इस बारे में संगठनों को पता चला तो वो भी भड़क गए। नतीजतन किसानों और कन्नड़ समर्थक संगठनों ने तो बुधवार को जीटी वर्ल्ड के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया। इस दौरन सभी प्रदर्शनकारी धोती पहनकर मॉल के बाहर आए। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कहा, “यहाँ एक किसान आया था, उसने धोती पहन रखी थी। इसलिए सुरक्षा गार्ड ने उसे अंदर नहीं जाने दिया। इसलिए हम यहाँ विरोध कर रहे हैं।”

वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों में नाराजगी है कि एक बुजुर्ग के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। लोग माँग कर रहे हैं कि इस मॉल पर फाइन लगाया जाना चाहिए जो इन्हें ये नहीं पता कि इंसान के साथ व्यवहार कैसे करते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जानिए दुबई के उस ‘Botim’ ऐप की कहानी, जिसके जरिए कनेक्टेड थे राँची में RSS दफ्तर पर बम फेंकने वाले पाकिस्तानी एजेंट

व्हाट्सएप की तरह दुबई में 'Botim' ऐप का इस्तेमाल होता है। जिन लोगों ने RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला किया, उन्हें इसी ऐप पर टास्क मिला था।

आरफा जी, बेवकूफ तो आपने उन सेकुलर हिंदुओं को बनाया है जिन्होंने आपको ‘पत्रकार’ समझा

आरफा अगर इस्लामी कट्टरपंथियों के बचाव का काम और भारत सरकार की बुराई करना वो छोड़ दें तो उन्हें उनके अपने दर्शक ही नहीं पूछेंगे।
- विज्ञापन -