Saturday, June 14, 2025
Homeविविध विषयअन्य32 साल में 100+ शादी, किसी को नहीं दिया तलाक: बना दिया वर्ल्ड रिकाॅर्ड,...

32 साल में 100+ शादी, किसी को नहीं दिया तलाक: बना दिया वर्ल्ड रिकाॅर्ड, 14 देश की औरतों से अलग-अलग नाम से बनाए रिश्ते

विगलियोटो ने साल 1949 से 1981 के बीच बिना तलाक लिए 105 महिलाओं से शादी की। उसकी कोई भी पत्नी एक-दूसरे के बारे में नहीं जानती थी। ऐसा कहा जाता है कि उसने हर शादी अलग-अलग नाम से की। उसने अमेरिका के 27 राज्यों और 14 अन्य देशों में की महिलाओं से शादी की थी।

पूरी दुनिया में एक से एक अजीब रिकॉर्ड बनते रहते हैं। पर क्या आप जानते हैं दुनिया में बिना तलाक दिए सबसे ज्यादा शादी का रिकॉर्ड किसके नाम है? ऐसा करने वाले व्यक्ति का नाम है- जियोवन्नी विगलियोटो (Giovanni Vigliotto)। उसके नाम 100 से ज्यादा महिलाओं से शादी करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने पिछले विगलियोटो की कहानी बताते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसके अनुसार विगलियोटो ने साल 1949 से 1981 के बीच बिना तलाक लिए 105 महिलाओं से शादी की। उसकी कोई भी पत्नी एक-दूसरे के बारे में नहीं जानती थी। ऐसा कहा जाता है कि उसने हर शादी अलग-अलग नाम से की। उसने अमेरिका के 27 राज्यों और 14 अन्य देशों में की महिलाओं से शादी की थी।

उसका असली नाम जियोवन्नी विगलियोटो भी नहीं है। यह नाम उसने आखिरी शादी के लिए इस्तेमाल किया था। इसके बाद वह पकड़ा गया। उस वक्त उसकी उम्र 53 साल थी। उसने दावा किया था कि उसका जन्म 3 अप्रैल, 1929 को इटली के सिसिली में हुआ था और उसका असली नाम निकोलाई पेरुस्कोव है, जबकि एक प्रॉसिक्यूटर ने उसके सभी दावों को झूठ करार दिया था। प्रॉसिक्यूटर ने बताया था कि उसका असली नाम फ्रेड जिप है और उसका जन्म 3 अप्रैल, 1936 को न्यूयॉर्क में हुआ था।

ऐसा कहा जाता है कि विगलियोटो सभी महिलाओं से चोर बाजार में मिलता था और उन्हें पहली डेट पर ही शादी के लिए प्रपोज कर देता था। फिर शादी के तुरंत बाद वह अपनी नई पत्नी के पैसे, गहने और कीमती समान लेकर भाग जाता था। चुराए गए सामानों को वह चोर बाजार में बेच देता था और फिर वह एक नई महिला का शिकार करने में जुट जाता था। लेकिन उसका शिकार बनी आखिरी महिला ने उसे अमेरिका के फ्लोरिडा में धर दबोचा। इस महिला का नाम शारोन क्लार्क था और वह इंडियाना के चोर बाजार में मैनेजर का काम करती थी। शेरोन क्लार्क ने बताया था कि उसने 13 जून 1981 को उससे शादी की, लेकिन तीन हफ्ते बाद ही उसे छोड़ दिया था।

रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने विगलियोटो को 28 दिसंबर 1981 को गिरफ्तार किया था। जाँच में सामने आया कि वह अपनी पत्नियों को यह कहकर झाँसा देता था कि वो बहुत दूर रहता है, इसलिए सामान लेकर उन्हें उसके पास ही आना होगा। उसके खिलाफ जनवरी 1983 में मुकदमा शुरू हुआ। हर दिन कोर्ट रूम महिलाओं से खचाखच भरा रहता था। उसे कुल 34 साल जेल की सजा हुई थी। इसमें 28 साल की सजा धोखाधड़ी और छह साल की सजा एक से अधिक शादी करने पर हुई थी। साथ ही उस समय $336,000 (वर्तमान में करीब 2 करोड़ 75 लाख रुपए) का जुर्माना भी लगाया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत के लिए F-35 की जगह Su-57 बेहतर सौदा, कीमत ही नहीं – फीचर से लेकर बदलाव की आजादी तक: अमेरिका से कहीं ज्यादा...

बदलते वैश्विक रिश्तों में भारत नाटो के ज्यादा करीब नहीं रहना चाहेगा, खासकर जब रूस, नाटो समर्थित यूक्रेन से युद्ध कर रहा है।

इजरायली हमले के बाद ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा- सब कुछ हो जाए बर्बाद, इससे पहले कर लो समझौता: और बड़े हमले...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है कि अगर उसने परमाणु समझौता नहीं किया तो इजराइल और ज्यादा बड़ा हमला करेगा, लेकिन ईरान ने वार्ता करने से भी इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -