Homeविविध विषयअन्यऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की डॉक्टर से रचाई शादी, जानिए कौन...

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की डॉक्टर से रचाई शादी, जानिए कौन हैं RCB खिलाड़ी की पत्नी विनी रमण

ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमण ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहती हैं और पेशे से फार्मासिस्ट हैं। वो एक तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने IPL 2022 शुरू होने से पहले अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमण के साथ शादी रचा ली है। उन्होंने एक प्राइवेट समारोह में अपनी भारतीय मूल की पार्टनर के साथ शादी की। दोनों पिछले 5 वर्षों से साथ थे। उन्होंने शुक्रवार (18 मार्च, 2022) को शादी की। फरवरी 2020 में इन दोनों ने सगाई की थी। 2019 में आयोजित ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट अवॉर्ड्स में दोनों को साथ देखा गया था, जो तब काफी चर्चा का विषय बना था।

इंस्टाग्राम पर इस स्टोरी के जरिए ग्लेन मैक्सवेल ने दी शादी की सूचना

बता दें कि IPL में ग्लेन मैक्सवेल ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)’ के लिए खेलते हैं। आक्रामक बल्लेबाजी और राइट आर्म ऑफब्रेक गेंदबाजी के लिए जाने जाने वाले ग्लेन मैक्सेल के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी इसी टीम में हैं। विराट कोहली पहले इस टीम के कप्तान हुआ करते थे, लेकिन उनके हटने के बाद वरिष्ठ दक्षिण अफ़्रीकी सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी को कप्तानी सौंपी गई है।

ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमण ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहती हैं और पेशे से फार्मासिस्ट हैं। वो एक तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इन दोनों का वेडिंग कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जो तमिल भाषा में था। विक्टोरिया स्थित ‘मेलबर्न गर्ल्स सेकेंडरी कॉलेज’ से पढ़ाई करने वाली विनी रमण ने मेडिकल साइंस में डिग्री ली है। सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे के साथ कई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। क्रिसमस 2021 के दौरान भी उन्होंने साथ तस्वीरें पोस्ट की थीं।

दोनों पहले ही शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण उन्हें तारीख़ आगे बढ़ानी पड़ी थी। विनी रमण ने बताया था कि दोनों दिसंबर 2013 में ‘मेलबर्न स्टार्स’ नाम के एक कार्यक्रम में पहली बार मिले थे और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ही उनमें सबसे पहले इंटरेस्टेड थे। दोनों एक साथ पेरिस, लंदन, डबलिन, न्यूजीलैंड और न्यूजीलैंड सहित देश-विदेश की यात्रा कर चुके हैं। IPL 26 मार्च, 2022 से शुरू हो रहा है और दो महीने तक चलेगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राष्ट्रीय हितों की अनदेखी, मुस्लिम तुष्टिकरण पर जोर: गाँधी परिवार की चाहत- इजरायल को छोड़ फिलिस्तीन का समर्थन करे मोदी सरकार, अखबारी लेख में...

भाजपा का आरोप है कि कॉन्ग्रेस विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी वोट-बैंक की राजनीति कर भारत की वैश्विक छवि कमजोर करती है।

जब भगवान पड़ते हैं बीमार… पुरी की जगन्नाथ परंपरा में 15 दिनों तक बंद हो जाते हैं मंदिर के द्वार: जानें भक्त-भगवान के इस...

पुरी में देव स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान जगन्नाथ के बीमार होने, अनसर गृह में विश्राम, गुप्त सेवा और रथयात्रा से जुड़ी अनोखी सनातन परंपरा।
- विज्ञापन -