Homeविविध विषयअन्य2 कंगारू, ₹45.25 करोड़... IPL के सबसे महँगे खिलाड़ी बने मिचेल स्टार्क, साथी पैट...

2 कंगारू, ₹45.25 करोड़… IPL के सबसे महँगे खिलाड़ी बने मिचेल स्टार्क, साथी पैट कमिंस दूसरे नंबर पर: स्टीवन स्मिथ को नहीं मिला खरीददार

विश्व कप के दौरान न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय मूल के खिलाड़ी रचिन रवींद्र को चेन्नई सुपर किंग्स ने ₹1.80 करोड़ में खरीदा।

IPL 2024 की नीलामी में कई कीर्तिमान बन गए। ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास में सबसे महँगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने ₹24.75 करोड़ में खरीदा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के दूसरे खिलाड़ी पैट कमिंस ₹20.50 करोड़ में बिके हैं। कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने खरीदा है।

आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी में आज विश्वकप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का दबदबा रहा। विश्वकप फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले कमिंस और मिचेल स्टार्क जहाँ सबसे महंगे खिलाड़ी बने,वहीँ बाकी मैचों में अपना जलवा दिखाने वाले खिलाड़ियों को भी बढ़िया पैसा मिला

विश्व कप के दौरान न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय मूल के खिलाड़ी रचिन रवींद्र को चेन्नई सुपर किंग्स ने ₹1.80 करोड़ में खरीदा। इसके अलावा न्यूजीलैंड के ही खिलाड़ी डेरिल मिचेल को चेन्नई सुपर किंग्स ने ₹14 करोड़ में खरीदा।

भारतीय गेंदबाज उमेश यादव को गुजरात टाइटंस ने ₹5.80 करोड़ में खरीदा। वहीं शिवम मावी को लखनऊ ने ₹6.4 करोड़ में खरीदा। वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने काफी खराब प्रदर्शन किया लेकिन उसकी तरफ से अच्छा प्रदर्शन करने वाले दिलशान मदुशंका को मुंबई इंडियंस ने ₹4.60 करोड़ में खरीदा।

भारत के खिलाफ 19 नवम्बर 2023 को आयोजित फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत के विरुद्ध शतक लगाने वाले ट्रेविस हेड को राइजर्स हैदराबाद ने ₹6.80 करोड़ में खरीदा है। ट्रेविस हेड के लिए चेन्नई भी जोर लगा रही थी। हालाँकि SRH ने जोर लगा कर उन्हें खरीद लिया।

वहीँ कुछ खिलाड़ियों को इस बार पिछले आईपीएल के मुकाबले कम कमाई से भी संतोष करना पड़ा। इंग्लैंड के क्रिकेटर हैरी ब्रूक जहाँ पिछले वर्ष ₹10 करोड़ में बीके थे वहीं इस बार उन्हें दिल्ली कैपिटल्स को ₹4 करोड़ में खरीदा है। ऑस्ट्रेलिया के बड़े बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ को किसी टीम ने नहीं खरीदा।

श्रीलंका के स्टार गेंदबाज वानिंदु हसरंगा बीते वर्ष जहाँ ₹10 करोड़ में बिके थे तो वहीं इस बार मात्र ₹1.5 करोड़ ही पा सके। यही उनका बेस प्राइज (जिस कीमत से नीलामी शुरू होती है) ₹1.5 करोड़ ही था। उन्हें SRH ने खरीदा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

साँप की मिस्ट्री, बाली की ट्रिप और लोहागढ़ का किला: 20 साल की सिया ने 3 बार रची थी मंगेतर केतन को मारने की...

पुणे की सिया ने मंगेतर केतन अग्रवाल को तीन बार मारने की साजिश रची। पुलिस ने जाँच में साँप की मिस्ट्री का भी खुलासा किया। लोहागढ़ किला जाने से पहले सिया ने बाली की ट्रिप भी कैंसिल की थी।

कॉन्ग्रेस की ‘भगवा आतंक’ वाली थ्योरी को किया फेल, दुनिया को आतंकी इशरत का सच बताया: पढ़िए उन RVS मणि के बारे में सब,...

पूर्व अधिकारी आरवीएस मणि को पद्मश्री से नवाजा गया है। उन्होंने भगवा आतंकवाद, इशरत जहाँ केस और मोदी-शाह के खिलाफ UPA सरकार के वक्त की साजिश का खुलासा किया।
- विज्ञापन -