Homeविविध विषयअन्यअब शाहरुख खान का ड्राइवर NCB की रडार पर, पूछताछ के लिए बुलाया: चरस...

अब शाहरुख खान का ड्राइवर NCB की रडार पर, पूछताछ के लिए बुलाया: चरस लेने की बात कबूल चुके हैं आर्यन खान

मुंबई के ड्रग पार्टी केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान के ड्राइवर को समन भेजा गया। इससे पहले उनके करीबी प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री के घर और ऑफिस पर एनसीबी ने छापे मारे थे।

मुंबई की क्रूज ड्रग पार्टी केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है। सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद अब जाँच एजेंसी ने उनके ड्राइवर को समन भेजा है। ड्राइवर का नाम राजेश मिश्रा है। एनसीबी उनसे पूछताछ कर रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ड्राइवर से होने वाली पूछताछ जाँच का ही हिस्सा है। पहले की जाँच में सामने आया था कि आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, प्रतीक गाबा के साथ एक और शख्स आर्यन के बंगले ‘मन्नत’ से क्रूज पार्टी के लिए मर्सिडीज गाड़ी में गया था। रिपोर्ट कहती है कि, इसके पीछे कोई प्लॉन था जिसकी जानकारी के बाद एनसीबी ने एनडीपीएस के सेक्शन-29 को एफआईआर में एड किया था।

बता दें कि एक ओर जहाँ एनसबी लगातार इस मामले में अपनी कार्रवाई कर रही है। वहीं एनसीपी के नेता नवाब मलिक ने जाँच एजेंसी पर वसूली गिरोह चलाने और लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया था। ऐसे में एनसीबी ने वीडियो जारी करते हुए अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है।

एनसीबी का कहना है कि पूरी कार्रवाई बिना किसी राजनैतिक दबाव के और साफ तरीके से की गई है। एनसीबी अधिकारी ने कहा कि एनसीपी नेता की ओर से लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने बताया कि एनसीबी अपने इंटेलिजेंस व पब्लिक से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करती है। ऐसी ही एक सूचना के आधार पर क्रूज शिप पर 2 अक्तूबर को रेड की गई थी, जिसमें 8 लोग गिरफ्तार हुए थे। एनसीबी ने बताया कि उनके पास से ड्रग्स के साथ 1 लाख 35 हजार रुपए भी बरामद हुए। 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एनसीबी ने बताया, “किसी भी कार्रवाई से पहले हमें गवाह के तौर पर लोगों को शामिल करना होता है। क्रूज शिप पर हुई रेड में 9 स्वतंत्र गवाह बनाए गए थे, जिसमें मनीष भानुशाली और केपी गोसावी भी थे।” उन्होंने बताया कि इस रेड से पहले एनसीबी उन गवाहों को जानती नहीं थी।

गौरतलब है कि मुंबई क्रूज ड्रग पार्टी के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार (9 अक्टूबर 2021) को प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री के बांद्रा स्थित घर और ऑफिस पर छापे मारे थे। वहीं, दूसरी ओर ये खबर भी आई थी कि आर्यन पूछताछ में इस बात को कबूल कर चुके हैं कि वह चरस पीते हैं और क्रूज पार्टी वाले दिन भी वह ऐसा करने वाले थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जयललिता से तृषा कृष्णन तक: कैसे तमिलनाडु की राजनीति में बार-बार निशाने पर आईं महिलाएँ

जयललिता से तृषा कृष्णन तक मामला बताता है कि तमिलनाडु की राजनीति में महिलाओं को कैसे निशाना बनाया जाता है। एक विधानसभा के अंदर का तो दूसरा राजनीतिक मंच का।

इजरायल को 99% हथियार देने वाले पश्चिमी देशों को छोड़ भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा फैला रहा एमनेस्टी, समझिए गाजा की आड़ में किस खेल...

भारत डिफेंस एक्सपोर्ट में तेजी से उभरता खिलाड़ी है। भारत की प्राथमिकता अपने साथ अपने मित्र देशों को सुरक्षा उपकरण मुहैया कराना है।
- विज्ञापन -