Homeविविध विषयअन्य'...चाहो तो पूरे 22 करोड़ को लेकर आ जाओ' - शिखर धवन ने अफरीदी...

‘…चाहो तो पूरे 22 करोड़ को लेकर आ जाओ’ – शिखर धवन ने अफरीदी को दी चैलेंज

जम्मू कश्मीर पर भारत-विरोधी रुख का खुलेआम प्रदर्शन करने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने करारा जवाब दिया है। शिखर धवन उर्फ़ 'गब्बर' ने उन्हें ललकारते हुए कहा कि तुम चाहे पूरे 22 करोड़ लोगों को लेकर आ जाओ, यहाँ का एक-एक व्यक्ति सवा लाख के बराबर है।

जम्मू कश्मीर पर भारत-विरोधी रुख का खुलेआम प्रदर्शन करने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने करारा जवाब दिया है। शाहिद अफरीदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। शिखर धवन उर्फ़ ‘गब्बर’ ने उन्हें ललकारते हुए कहा कि तुम चाहे पूरे 22 करोड़ लोगों को लेकर आ जाओ, यहाँ का एक-एक व्यक्ति सवा लाख के बराबर है।

शिखर धवन ने ट्विटर पर लिखा, “इस वक़्त जब सारी दुनिया कोरोना से लड़ रही है, उस वक़्त भी तुमको कश्मीर की ही पड़ी है? कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा ही रहेगा।” धवन ने पाकिस्तान की जनसंख्या का जिक्र करते हुए अफरीदी से कहा कि बाकी गिनती अपने-आप देख लेना। धवन के इस ट्वीट को लोगों ने हाथोंहाथ लिया। काफ़ी सारे पाकिस्तानियों ने धवन के प्रोफाइल पर पहुँच कर गाली-गलौज भी की।

बता दें कि जम्मू कश्मीर के पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले हिस्से में जाकर शाहिद अफरीदी ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भला-बुरा कहा था। अफरीदी ने कहा था-

“कोरोना से भी बड़ी बीमारी मोदी (प्रधानमंत्री मोदी) के दिलो-दिमाग में हैं और वह बीमारी मजहब की बीमारी है। मजहब को लेकर वह सियासत कर रहे हैं और हमारे कश्मीरी भाई-बहनों और बुजुर्गों के साथ जुल्म कर रहे हैं। उन्हें इसका जवाब देना ही होगा।”

उन्हें जवाब देते हुए पूर्वी दिल्ली के सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने तंज कसते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था कि यह 16 साल का शख्स कहता है कि पाकिस्तान की 7 लाख सेना को 20 करोड़ लोगों का समर्थन है। पर बावजूद इसके ये पिछले 70 साल से कश्मीर की भीख माँग रहे हैं।

गंभीर ने कहा कि अफरीदी, इमरान और बाजवा जैसे जोकर भारत और PM मोदी के खिलाफ जहर उगल कर पाकिस्तान के लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं। इसके साथ ही गंभीर ने अफरीदी को बड़ा इशारा करते हुए लिखा कि इन लोगों को निर्णायक दिन तक कश्मीर नहीं मिलेगा। बांग्लादेश याद है ना आपको? 

हरभजन सिंह ने भी करारा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वो देश के लिए बन्दूक तक उठा लेंगे। भज्जी ने कहा कि शाहिद अफरीदी से उनकी दोस्ती यहीं ख़त्म हो गई और उन्होंने अफरीदी के फाउंडेशन के लिए दान की अपील की थी लेकिन अब ये दोबारा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि अफरीदी हद पार कर गए हैं। युवराज सिंह ने भी कहा कि उन्होंने मानवता के आधार पर अफरीदी के लिए मदद माँगी थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -