Homeविविध विषयअन्यअगली शादी शुभमन गिल की, GF का नाम सारा: रिश्ते को प्लेयर ने किया...

अगली शादी शुभमन गिल की, GF का नाम सारा: रिश्ते को प्लेयर ने किया उजागर, सैफ अली खान की बेटी ने भी किए इशारे

चिराग सूरी से पूछा जाता है कि अगले कौन से क्रिकेटर की शादी होने वाली है। इसके जवाब में वो कहते हैं शुभमन गिल की। उनसे पूछा जाता है कि क्या गिल की कोई गर्लफ्रेंड है? इस पर वो सारा का नाम लेते हैं

भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के रिश्तों को लेकर अब चर्चाएँ और तेज हैं। पिछले दिनों कुछ ऐसे बयान सामने आए हैं जिससे अंदाजा लग रहा है कि इनके बीच वाकई कोई रिश्ता है।

एक वीडियो यूएई क्रिकेटर चिराग सूरी की वीडियो सामने आई है। इसमें रिपोर्टर द्वारा उनसे पूछा जा रहा है कि अगले कौन से क्रिकेटर की शादी होने वाली है। इसमें वो कहते हैं शुभमन गिल की। उनसे पूछा जाता है कि क्या गिल की कोई गर्लफ्रेंड है? इस पर वो सारा का नाम लेते हैं और ये भी क्लियर करते हैं कि वो सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा की ही बात कर रहे हैं।

वीडियो LoveinDubai नाम के यूट्यूब चैनल पर डाली गई है। 26 मिनट की वीडियो में 22 वें मिनट के बाद सारा-शुभमन पर चर्चा को सुन सकते हैं।

आगे रिपोर्टर और चिराग हँसी-मजाक में ये चर्चा करने लगते हैं कि सारा को घर का माहौल कैसा मिलेगा। 40 साल तक उनके पिता सचिन ने क्रिकेट खेला और उसके बाद अब होने वाला पति भी खेलेगा। सब लोग घर आकर एक ही जैसी बात करेंगे।

सारा अली खान ने किए थे इशारे

बता दें कि चिराग सूरी की तरह ही सारा अली खान ने भी कॉफी विद करण शो में इशारा किया था कि शुभमन गिल के साथ जिस सारा का नाम जुड़ा हुआ है वो सारा वो नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि सारा का सारा लोग गलत सारा के पीछे पड़े हैं। इसके बाद करण ने उनसे कहा कि इसका मतलब है कि वो सारा-सारा तेंदुलकर है। इस पर सारा अली ने कहा इसका उन्हें नहीं पता, लेकिन उन्होंने कभी शुभमन गिल को डेट नहीं किया।

बता दें कि शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के रिश्तों को लेकर पहले से चर्चा है। अभी कुछ दिन पहले deepfake के जरिए भी किसी ने उनकी और शुभमन की फोटो एडिट की थी। फोटो में सारा के भाई की फोटो हटाकर गिल का चेहरा लगा दिया गया था। हालाँकि बाद में उसके फेक होने की बात सामने आई।

इसके अलावा क्रिकेट के वक्त फैंस भी कई शुभमन के आगे सारा भाभी का नाम लेकर उन्हें छेड़ चुके हैं। एक वीडियो में तो विराट भी इस बात पर मजे लेते दिख रहे थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -