Homeविविध विषयअन्यSony LIV ने क्राइम पेट्रोल का श्रद्धा वाकर वाला एपिसोड हटाया: आफताब को बना...

Sony LIV ने क्राइम पेट्रोल का श्रद्धा वाकर वाला एपिसोड हटाया: आफताब को बना दिया था ‘मिहिर’, टुकड़े-टुकड़े की गई दलित लड़की को दिखाया था ‘ईसाई’

श्रद्धा वाकर केस पर आधारित क्राइम पेट्रोल के एपिसोड में मारी गई दलित लड़की को ईसाई एना फर्नांडिस बताया गया था, जबकि हत्या आरोपित लिव इन पाटर्नर आफताब को मिहिर बना दिया गया था। दोनों को मंदिर में शादी करते दिखाया गया था।

श्रद्धा वाकर केस पर आधारित ‘क्राइम पेट्रोल’ के एपिसोड को सोनी लिव (Sony LIV) ने अपने ऐप से हटा दिया है। लिंक में अब ‘कंटेंट नॉट फाउंड’ का मैसेज दिखा रहा है। कथित तौर पर यह एपिसोड श्रद्धा वाकर की हत्या का नाट्य रूपांतरण था। इस नाट्य रूपांतरण में श्रद्धा और आफताब की पहचान बदल दी गई थी। दलित श्रद्धा को ईसाई लड़की एना फर्नांडिस के रूप में दिखाया गया था, जबकि उसकी हत्या के आरोपित लिव-इन पार्टनर आफताब का नाम मिहिर रखा गया था। इसको लेकर सोनी टीवी को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

Sony LIV App से श्रद्धा वाकर एपिसोड को हटाया गया। (फोटो साभार: सोनी लिव)

Airtel Xtreme ने भी इस एपिसोड को डिलीट कर दिया है।

(फोटो साभार: Airtel Xtreme)

YouTube से रीकैप एपिसोड को भी हटा दिया गया है।

फोटो साभार: YouTube

मालूम हो कि पिछले हफ्ते ‘क्राइम पेट्रोल’ का यह एपिसोड प्रसारित हुआ था। यह घटना मुंबई-दिल्ली से जुड़ी हुई है, जबकि इस एपिसोड में इसे अहदाबाद-पुणे कर दिया गया। यही नहीं श्रद्धा वाकर को ईसाई लड़की एना फर्नांडिस बताया गया और आरोपित आफताब अमीन पूनावाला को हिंदू (मिहिर) बना दिया गया। एपिसोड में दोनों को एक मंदिर में शादी करते हुए दिखाया गया। शादी के बाद एना और मिहिर पुणे शिफ्ट हो जाते हैं। इसके अलावा, एपिसोड में मिहिर की माँ को एक कट्टर हिंदू के रूप में दिखाया गया है, जबकि यह सभी जानते हैं कि आफताब एक मुस्लिम था और श्रद्धा हिंदू। दोनों मुबंई से दिल्ली आए थे। यहाँ आकर आफताब ने अपनी लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव के 35 टुकड़े कर उसे अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया।

प्रोग्राम का नंबर 212 था और क्राइम पेट्रोल 2.0 में इसे ‘अहमदाबाद-पुणे’ मर्डर केस का नाम दिया गया था। यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। इसमें हत्यारे को हिंदू दिखाने पर लोग भड़क गए और ट्विटर पर #BOYCOTTSonyTV ट्रेंड करने लगा।

30 दिसंबर को लोकप्रिय ट्विटर अकाउंट GemsOfBollywood ने ट्वीट किया, “हत्यारा आफताब मिहिर बन गया। श्रद्धा एना बन गई। अपराधी योग टीचर बना और टोपीवाला मुखबिर बना, जो पुलिस की मदद करता है। सोनी लिव पर क्राइम पेट्रोल।”

इस ट्वीट में एपिसोड का एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि शादी के बाद मिहिर एना से मारपीट करता है। मिहिर के गुस्से को कम करने के लिए उसकी माँ एना को मंदिर में चढ़ाया हुआ कलावा देती है और कहती है कि उसे मिहिर के हाथ में बाँध दे। उसे छोड़ना मत, वह तुझे बहुत प्यार करता है। हालाँकि, उसका गुस्सा कम नहीं होता और वह एना की हत्या कर देता है।

श्रद्धा वाकर मर्डर केस

बता दें कि वास्तविक घटना में आफताब ने बंबल ऐप पर श्रद्धा वाकर से दोस्ती की थी। वह उसे अपने प्रेम जाल में फँसाकर उसके साथ लिव-इन में रहने लगा था। जब श्रद्धा ने आफताब पर शादी का दबाव बनाया तो वह मुंबई से दिल्ली में शिफ्ट हो गए। यहाँ उसने श्रद्धा की हत्या कर शव को 35 टुकड़ों में काटा और धीरे-धीरे पास के जंगल में फेंकता रहा। आफताब अभी पुलिस की हिरासत में है। उसका नार्को टेस्ट भी हुआ है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -