Homeविविध विषयविज्ञान और प्रौद्योगिकीएलन मस्क नहीं रहेंगे ट्विटर CEO, 6 हफ्तों में मिलेगी नई बॉस: कहा- महिला...

एलन मस्क नहीं रहेंगे ट्विटर CEO, 6 हफ्तों में मिलेगी नई बॉस: कहा- महिला संभालेगी कमान, लिंडा याकारिनो के नाम के चर्चे

मस्क ने भले ही नए सीईओ का नाम नहीं बताया है मगर कुछ रिपोर्ट्स में नए सीईओ के तौर पर कॉमकास्ट एनबीसी यूनिवर्सल की टॉप सेल्स एक्जिक्यूटिव लिंडा याकारिनो का नाम सामने आ रहा है।

ट्विटर खरीदकर उसमें कई तकनीकी बदलाव करने के बाद अब एलन मस्क ने ऐलान किया है कि वो सोशल मीडिया साइट का सीईओ पद कुछ दिन में छोड़ देंगे। 12 मई को किए अपने ट्वीट में एलन मस्क ने बताया कि उन्होंने ट्विटर के लिए एक नई सीईओ नियुक्त कर ली है जो 6 हफ्ते बाद ज्वाइन करेंगी।

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, “मुझको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैंने ट्विटर के लिए नई सीईओ नियुक्त कर ली है। वह छह सप्ताह में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी।” उन्होंने लिखा, “मैं सीईओ के पद से इस्तीफा देने जा रहा हूँ। अब ट्विटर के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में काम करूँगा।” मस्क ने जानकारी दी है कि पद से इस्तीफा देने के बाद भी वह उत्पादों और सॉफ्टवेयर की देखरेख करते रहेंगे।

बता दें कि एलन मस्क ने यह बात शुरू में भी बताई थी कि वह ट्विटर पर शीर्ष पर बने नहीं रहने वाले। अब उन्होंने इसे लेकर घोषणा भी कर दी है। मस्क ने भले ही नए सीईओ का नाम नहीं बताया है मगर कुछ रिपोर्ट्स में नए सीईओ के तौर पर कॉमकास्ट एनबीसी यूनिवर्सल की टॉप सेल्स एक्जिक्यूटिव लिंडा याकारिनो का नाम सामने आ रहा है। कहा ये भी जा रहा है कि इस पद के लिए लिंडा लगातार प्रयासों में लगी थीं।

ट्विटर के शीर्ष में बदलाव की जानकारी के अलावा गुरुवार को ही ट्विटर ने मैसेज सुविधा की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए एन्क्रिप्टेड डीएम का फीचर लॉन्च किया था। इससे पहले ट्विटर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेज को सपोर्ट नहीं करता था। ट्विटर ने इस नए फीचर के साथ कुछ लिमिटेशन भी तय की हैं। कंपनी ने कहा कि केवल वेरीफाइड यूजर्स ही इस फीचर का इस्तेमाल चैट में कर सकते हैं। अभी वाली ट्विटर ऐप का अपडेट इस एन्क्रिप्टेड ग्रुप मैसेज को सपोर्ट नहीं करता।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अयोध्या पर नेहरू की ‘अनास्था’ से, भगवान राम के अस्तित्व को नकारने तक… दशकों तक हिंदू घृणा दिखाने वाली कॉन्ग्रेस अब क्यों मर्यादा पुरुषोत्तम...

जैसे ही चुनाव सिर पर आते हैं, तब कॉन्ग्रेसी 'इच्छाधारी सनातनी' बन जाती है। कभी राम को काल्पनिक बताती है, तो कभी 'इमाम-ए-हिंद' कहती है।

बंगाल में मुस्लिम आरक्षण का TMC वाला ‘खेला’ खत्म, 77 जातियाँ आरक्षण से बाहर: जानिए शुभेंदु सरकार के OBC संशोधन वाले बिलों से क्या...

बंगाल सरकार ने विधानसभा में ओबीसी संशोधन बिल पास कर पूर्व TMC सरकार के मुस्लिम जातियों को दिए गए OBC आरक्षण पर पूर्णविराम लगा दिया है।
- विज्ञापन -