Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाArticle 370: जम्मू में धारा-144 हटते ही पटरी पर लौटी ज़िंदगी, स्कूल-कॉलेज पहुँचे छात्र

Article 370: जम्मू में धारा-144 हटते ही पटरी पर लौटी ज़िंदगी, स्कूल-कॉलेज पहुँचे छात्र

जम्मू की सड़कों पर आम दिनों की तरह हलचल देखने को मिली। फ़िलहाल, सभी गतिविधियाँ सामान्य हैं। प्रशासन की नज़र हालात पर लगातार बनी हुई है। इंटरनेट सेवाएँ अभी भी बंद हैं।

जम्मू-कश्मीर को विशेषाधिकार देने वाले अनुच्छेद-370 के अधिकतर प्रावधानों को ख़त्म करने और इसे दो हिस्से में विभाजित कर केंद्र शासित प्रदेश बनाने के सरकार के फ़ैसले के बाद अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। शुक्रवार (9 अगस्त) की शाम को जम्मू से धारा-144 (चार से अधिक लोगों के एक साथ होने पर रोक) हटा दी गई थी। इससे पहले घाटी की स्थानीय मस्जिदों में जुम्मे की नमाज के लिए कर्फ़्यू में ढील दी गई थी।

जम्मू ज़िले की सुषमा चौहान ने बताया कि धारा-144 के आदेश को जम्मू म्यूनिसिपल से वापस ले लिया गया है। बता दें कि गत 5 अगस्त को वहाँ धारा-144 लगाई गई थी। 

आज (10 अगस्त) जम्मू की सड़कों पर आम दिनों की तरह हलचल देखने को मिली, बच्चे बसों से स्कूल जाते दिखे। फ़िलहाल, सभी गतिविधियाँ सामान्य हैं, लेकिन फिर भी प्रशासन की नज़र हालात पर लगातार बनी हुई है। इंटरनेट सेवाएँ अभी भी बंद हैं।

राज्यपाल सत्यपाल मलिक के अनुसार, श्रीनगर के लोग बकरीद मना सकें इसके लिए प्रशासन ने राज्य में सभी आवश्यक इंतज़ाम कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में दो महीने का राशन है, पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी का स्टॉक मौजूद है। जम्मू में बकरीद की तैयारियों को लेकर आज दुकानें, बाज़ार खुल गए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जल सुरक्षा ही भविष्य की सबसे बड़ी नींव, समझिए क्यों जरूरी है भारत में नदियों को आपस में जोड़ना

राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (NWDA) द्वारा तैयार किए गए 30 नदियों को जोड़ने का खाका भारत के भूगोल को हमेशा के लिए बदलने की क्षमता रखता है।

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महँगा, अर्थव्यवस्था का बँटाधार कर कॉन्ग्रेस की सुक्खू सरकार लाई नया Cess: जानें- क्या है ‘विधवा और अनाथ उपकर’

हिमाचल सरकार पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त उपकर ले रही है, जिससे विधवा-अनाथ बच्चों की मदद के लिए फंड बनाया जाएगा।
- विज्ञापन -