Homeदेश-समाजमिर्जा सरफराज ने साथियों संग 13 साल की दलित बच्ची का बार-बार किया गैंगरेप:...

मिर्जा सरफराज ने साथियों संग 13 साल की दलित बच्ची का बार-बार किया गैंगरेप: हो गई गर्भवती, हालत बिगड़ने से मौत

पुलिस उपायुक्त (कानून व्यवस्था) कनिका सीकरीवाल ने बताया कि पीड़िता आठ महीने की गर्भवती थी और उसे गुरुवार देर रात निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार दोपहर को उसे कुछ जटिलताएँ हुईं और शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद उसकी मौत हो गई।

कर्नाटक के कलबुर्गी में एक दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ बार-बार रेप के कारण 13 की एक साल बच्ची गर्भवती हो गई। अंदरुनी चोट के कारण स्वास्थ्य जटिलाएँ बढ़ गईं और कई अंगों के काम करना बंद कर दिया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। बच्ची के साथ 30 साल के मिर्जा सरफराज ने महीनों तक रेप किया। इलाके में तनाव के बीच सरफराज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लड़की के परिजनों का आरोप है कि उसके घर पर पाँच-सात लोग आए और उनकी 13 साल की बेटी को अगवा करके ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। उन्होंने बताया कि पिछले 8 महीनों में ऐसा कई बार हुआ। इसके कारण उनकी बेटी 8 महीने की गर्भवती हो गई थी। उसकी माँ ने आरोप लगाया कि मिर्जा सरफराज और उसके साथी उसकी बेटी के साथ बलात्कार करते थे।

पब्लिक टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, अपराधियों ने पीड़िता को चुप रहने के लिए जान से मारने की धमकी दी थी। मामला तब प्रकाश में आया जब वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने 30 साल के मिर्जा सरफराज को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। सरफराज बालंद फरवेज़ कॉलोनी का रहने वाला है। बाकियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

वार्ता भारती की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता को पेट दर्द और साँस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद परिवार को उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली। जब पीड़िता से इस बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि मिर्जा सरफराज ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

लड़की के परिजनों का कहना है कि लड़की को गुरुवार (27 जून 2024) की रात को कलबुर्गी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे कई तरह की चोटें आई थीं। अंदरुनी चोटें भी थीं। हालाँकि, शुक्रवार (28 जून 2024) की दोपहर को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मृतक लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (कानून व्यवस्था) कनिका सीकरीवाल ने बताया कि पीड़िता आठ महीने की गर्भवती थी और उसे गुरुवार देर रात निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार दोपहर को उसे कुछ जटिलताएँ हुईं और शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद उसकी मौत हो गई।

पीड़ित परिवार दलित समाज से संबंध रखता है। इसके कारण दलित संगठन विरोध में उतर आए। लड़की की मौत के बाद पीड़िता के रिश्तेदारों और दलित सेना सहित कई दलित संगठनों ने अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपितों के लिए मौत की सजा की माँग की। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। इस घटना को लेकर पुलिस भी सतर्क है।

मृत बच्ची के माता-पिता ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर सब अर्बन थाने में पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसके साथ ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले के मुख्य आरोपित मिर्जा सरफराज को गिरफ्तार कर लिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -