Homeदेश-समाजकमलनाथ राज में शौच के लिए गए 2 दलित नाबालिगों की पंचायत बिल्डिंग के...

कमलनाथ राज में शौच के लिए गए 2 दलित नाबालिगों की पंचायत बिल्डिंग के सामने लाठी से पीटकर हत्या

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में आज पंचायत घर के सामने कुछ लोगों ने दो दलित बच्चों को इतना पीटा कि अस्पताल तक पहुँचते हुए उनकी मौत हो गई। दोनों बच्चे रिश्ते में एक दूसरे के बुआ-भतीजा लगते थे।

कमलनाथ सरकार के प्रदेश से आज इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के शिवपुरी में आज पंचायत घर के सामने कुछ लोगों ने दो दलित बच्चों को इतना पीटा कि अस्पताल तक पहुँचते हुए उनकी मौत हो गई।

घटना भावखेड़ी गाँव में बुधवार (सितंबर 25, 2019) की सुबह घटी। बच्चों का नाम रौशनी और अविनाश है। पुलिस के मुताबिक पूरी घटना के दौरान बच्चों को काफ़ी गंभीर चोटें आईं थी। जिस कारण उन्हें जल्दबाजी में अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे दम तोड़ चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक आरोपितों ने उस वक्त पूरी घटना को अंजाम दिया जब दोनों मासूम सुबह शौच के लिए खेत में गए। इसी दौरान इन लोगों ने 12 साल की रौशनी और उसके 10 वर्षीय भतीजे को लाठियों से पीट-पीट कर मार दिया।

पुलिस ने हत्या के मामले में जाँच के दौरान दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करके बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए शिवपुरी भेज दिया है। दोनों बच्चे रिश्ते में एक दूसरे के बुआ-भतीजा लगते थे।

प्रभात खबर की रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद आरोपित से जब पूछताछ हुई तो वो पागल होने का ढोंग करने लगा। उसने अपनी दरिंदगी के पीछे सफाई देते हुए बताया कि उसे रात में सपना आया था, जिसमें भगवान ने उससे कहा था राक्षसों का संहार करो। जिसके कारण उसने ये अपराध किया। आरोपित का नाम हाकिम यादव है और उसके साथी का नाम रामेश्वर यादव बताया जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -