Homeदेश-समाजमंदिर से लौट रहा परिवार, ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार: कानपुर में 27 लोगों की...

मंदिर से लौट रहा परिवार, ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार: कानपुर में 27 लोगों की मौत, 10 घायल; CM योगी ने UP वालों से की जरूरी अपील

कानपुर में हुए इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुःख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के तालाब में पलटने से उसमें सवार 27 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में महिलाएँ और बच्चे भी शामिल हैं। सभी लोग घर के एक नवजात बच्चे के मुंडन संस्कार से वापस लौट रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुःख जताया है। दुर्घटना (शनिवार) 1 अक्टूबर 2022 को घटी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना घाटमपुर इलाके की है। यहाँ के साढ़ थानाक्षेत्र में कोरथा गाँव के लगभग 40 निवासी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार हो कर वहाँ से कुछ दूरी पर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर में मुंडन संस्कार में गए थे।

वापसी के दौरान गम्भीरपुर गाँव के पास अचानक ही ट्रैक्टर और ट्रॉली अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे बनी खाई में गिर गई। खाई में बरसात का पानी भरा हुआ था जिसमें ट्रॉली में मौजूद सवार ऊपर से दब गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना के दौरान शाम का समय था। इसके चलते बचाव कार्य में थोड़ी बाधा आई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुँच कर लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान लगभग 10 गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल पहुँचाया गया जिनका इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक राहत और बचाव कार्यों के लिए SDRF और PAC की टीमों को लगाया गया है। इसी के साथ घायलों का इलाज सीनियर अधिकारियों की देखरेख में करवाया जा रहा है।

इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुःख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है।

इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रैकटर ट्रॉली का प्रयोग केवल कृषि कार्यों में करने की सलाह देते हुए जीवन को अमूल्य बताया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -