Homeदेश-समाजमुस्लिम बहू के भाइयों ने 55 साल की गीता शर्मा को घर आकर गोलियों...

मुस्लिम बहू के भाइयों ने 55 साल की गीता शर्मा को घर आकर गोलियों से भूना, अस्पताल में मौत: दिल्ली पुलिस ने आमिर, नावेद समेत 4 को पकड़ा

दिल्ली में मुस्लिम लड़की से शादी करने वाले हिन्दू युवक की माँ की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतका का नाम गीता शर्मा है जिनकी उम्र 55 साल थी। हत्या का आरोप मृतका की बहू के भाइयों पर है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 1 नाबालिग सहित कुल 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

देश की राजधानी दिल्ली में मुस्लिम लड़की से शादी करने वाले हिन्दू युवक की माँ की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मृतका का नाम गीता शर्मा है जिनकी उम्र 55 साल थी। हत्या का आरोप मृतका की बहू के भाइयों पर है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 1 नाबालिग सहित कुल 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के नाम आमिर, नावेद, सलमान और अमन बताए जा रहे हैं। घटना गुरुवार (15 दिसंबर 2022) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना रोहिणी क्षेत्र में आने वाले अमन विहार की है। यहाँ रात लगभग सवा 11 बजे पुलिस को एक महिला के सीने में गोली लगने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुँची तो वहाँ काफी खून बहा था। घायल महिला वहाँ तड़प रही थी जिसे फौरन ही संजय गाँधी अस्पताल पहुँचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक लगभग 1 साल पहले मृतका के बेटे दीपक ने मुस्लिम समुदाय की लड़की सितारा से शादी की थी। दोनों ही परिवार इस रिश्ते से नाखुश थे। कुछ समय के बाद में दोनों घरों ने बिना मन के इस रिश्ते को कबूल कर लिया था। इस दौरान सितारा भी अपने मायके में आने-जाने लगी थी। बताया जा रहा है कि इस बीच सितारा अपने मायके से कुछ गहने ले कर ससुराल आई थी। सितारा के भाई इस से काफी नाराज हुए।

सितारा के भाइयों को लगा कि उनकी बहन उनके हिस्से का भी जेवर ले कर

सितारा UP के गाजियाबाद की रहने वाली थी। मृतका की भतीजी राजकुमारी के मुताबिक सितारा अपने घर से ज्वैलरी कहाँ और कैसे लाईं वो किसी को नहीं पता। राजकुमारी ने बताया कि सितारा अपने घर झगड़े कर के चली जाती थी। बताया गया कि इसी कारण एक समय परिवार ने दीपक और सितारा को अलग कर दिया था लेकिन बाद में अपने साथ रख लिया था।

वहीं मृतका के बेटे दीपक के मुताबिक घटना की वजह उसका मुस्लिम लड़की से शादी करना है। दीपक ने बताया कि सितारा से शादी करने के बाद उसे लगातार धमकियाँ मिल रहीं थी। कथिततौर पर घटना की रात भी सितारा के भाइयों ने शराब पी थी। बाद में वो दीपक के घर पहुँचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से दीपक की माँ गीता निकली। उन्होंने गीता को गोली मार दी और घटनास्थल से भाग गए। गीता को 3 गोलियाँ मारी गईं जिसमें से 2 गेट पर लगीं और एक उनके सीने पर। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर के 1 नाबालिग सहित कुल 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमे से 3 लड़की के भाई और 1 उनका साथी है

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -