Homeदेश-समाजपादरी ने प्रेगनेंट करके करवाया गर्भपात, इंफेक्शन से हो गई लड़की की मौत मौत:...

पादरी ने प्रेगनेंट करके करवाया गर्भपात, इंफेक्शन से हो गई लड़की की मौत मौत: पंजाब में बजिंदर सिंह के बाद पास्टर जशन गिल पर रेप का इल्जाम, पिता को 2 साल बाद भी न्याय का इंतजार

मृतक लड़की के पिता के मुताबिक वे अपने परिवार के साथ गुरदासपुर जिले के अबुल खैर गाँव के एक चर्च में जाया करते थे। जशन गिल नाम का पादरी उस चर्च में ही था। उसने उनकी बेटी को गुमराह किया और बहला-फुसला कर बलात्कार किया। इसके बाद प्रेगनेंट करके अबॉर्शन भी करा दिया जिसके कारण उसे इंफेक्शन हुआ और बच्ची की मौत हो गई।

पादरी बजिंदर सिंह के बाद पंजाब के एक और पादरी जशन गिल पर 22 साल की एक लड़की से बलात्कार का आरोप लगा है। पादरी गिल पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला है। मृतक पीड़िता के पिता ने बताया है कि कैसे पादरी ने बहला फुसलाकर उनकी बेटी के साथ रेप किया और उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया गया। लड़की की संक्रमण के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले ही मोहाली कोर्ट ने स्वयंभू पादरी बजिंदर सिंह को एक महिला से बलात्कार के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

बजिंदर सिंह के बाद पंजाब के एक और पादरी पर लगा रेप का आरोप

पीड़िता के पिता ने ANI को बताया कि कैसे पादरी ने उनकी बेटी को गुमराह किया और 2023 में उसके साथ बलात्कार किया। पिता के मुताबिक वे अपने परिवार के साथ गुरदासपुर जिले के अबुल खैर गाँव के एक चर्च में जाया करते थे। जशन गिल नाम का पादरी उस चर्च में ही था। उसने उनकी बेटी को गुमराह किया और बहला-फुसला कर बलात्कार किया। उस वक्त उनकी बेटी 22 साल की थी और बीसीए की छात्रा थी। पादरी ने बेटी के साथ कई बार रेप किया जिससे वो गर्भवती हो गई। पादरी को जब पता चला तो उसने खोखर गाँव में कुलवंत कौर नाम की एक नर्स से उसका गर्भपात करवा दिया।

‘पादरी की करतूत से हुई बेटी की मौत’

बेटी का गर्भपात नर्स ने लापरवाही से किया था, जिसके कारण बेटी को संक्रमण हो गया। बेटी ने पेट दर्द की शिकायत की जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पेट में संक्रमण की जानकारी मिली और बाद में अल्ट्रासाउंड के बाद परिजनों को पता चला कि उनकी बेटी गर्भवती थी जिसका गर्भपात कराया गया है। बेटी को गंभीर हालत में अमृतसर ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

‘पादरी खुला घूम रहा, पुलिस पैसे खा रही है’

पिता के मुताबिक गुरदासपुर पुलिस ने पादरी जशन गिल की सच्चाई उजागर होने के बाद भी गिरफ्तार नहीं किया। वह खुलेआम घूमता रहा और पुलिस उससे पैसे लेती रही। यह घटना 2023 में हुई थी लेकिन सालों बाद भी पादरी का बाल भी बांका नहीं हुआ। हालात ये हो गए कि परिवार को मारने की धमकियाँ मिलने लगी जिसके बाद परिवार को अपना गाव छोड़कर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।

परिवार अब हर हाल में अपनी बेटी के लिए न्याय चाहता है। पंजाब पुलिस पर परिवार को विश्वास नहीं है इसलिए गुनहगार पादरी को सजा दिलवाने के लिए घटना की सीबीआई जाँच की माँग कर रहा है। इसके लिए परिवार ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। जानकारों के मुताबिक पादरी पर 2023 में केस दर्ज किया गया था लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई। वो फरार है और पुलिस की कई टीमें उसे लगाई गई हैं लेकिन दो साल से उसका सुराग नहीं मिल पाया है। पादरी के संपर्क काफी ऊपर तक बताए जा रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कपड़े फाड़े, मारा-पीटा, महिला रिपोर्टरों से की बदसलूकी: CJP के ‘संसद चलो’ प्रदर्शन में हिंसक भीड़ ने पत्रकारों को चुन-चुनकर बनाया निशाना, पढ़ें हमले...

इस रिपोर्ट में हम आपको उन पत्रकारों की लिस्ट दे रहे हैं जिनके ऊपर सीजेपी के 'संसद चलो' प्रदर्शन के दौरान हमला हुआ या उनके साथ रिपोर्टिंग करते हुए बदसलूकी हुई।

अध्यात्म का रचा ढोंग, सनातन का उठाया फायदा और अब हिंदू धर्म को बक रही गाली: जानिए कौन है ‘Mana’ उर्फ ओमाना, जो CJP...

जिस ओमाना को आज हिंदू होने पर शर्म आ रही, उसके यूट्यूब चैनलों को खंगालने पर पता चला कि उसने अपनी पूरी पहचान सनातन धर्म का सहारा लेकर बनाई है।
- विज्ञापन -