Homeदेश-समाज'मैं कुरान नहीं पढ़ूँगी, सर बहुत गंदे हैं': बच्ची को दीनी तालीम देने घर...

‘मैं कुरान नहीं पढ़ूँगी, सर बहुत गंदे हैं’: बच्ची को दीनी तालीम देने घर आता था अफजाल, कई बार किया रेप; सहारनपुर पुलिस ने दबोचा

पीड़िता की अम्मी बोली, "मेरी बेटी को कुरान पढ़ाने के लिए एक टीचर घर आता था। एक दिन मेरी बेटी ने रोते हुए कुरान पढ़ने से मना कर दिया। उसने कहा कि मैं सर से कुरान नहीं पढ़ूँगी। इस पर मैंने कारण पूछा तो उसने बताया कि टीचर गंदे हैं। वो कुरान पढ़ाने के बहाने गंदी-गंदी हरकत करते हैं। उन्होंने कई बार मेरे साथ गलत काम किया है। मैं उनसे नहीं पढूँगी।"

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में प्राइवेट ट्यूटर अफजाल ने एक नाबालिग लड़की के साथ कई बार रेप किया है। अफजाल 14 साल की लड़की को कुरान पढ़ाने के लिए उसके घर पर जाया करता था। इस घटना की जानकारी होने के बाद लड़की के अम्मी-अब्बू ने अफजाल के खिलाफ मामला करा दिया। पुलिस ने आरोपित कुरान टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला सहारनपुर के थाना सदर बाजार का है। रक्खा कॉलोनी निवासी अफजाल नाबालिग छात्रा को कुरान पढ़ाने के लिए उसके घर पर जाया करता था। घर में जब बच्ची के माता-पिता नहीं होते तो वह उसके साथ छेड़छाड़ करता था। एक दिन उसने नाबालिग के का बलात्कार कर दिया। इसके बाद वह बच्ची को डराकर कई बार उसके साथ बलात्कार किया।

इससे तंग आकर एक दिन छात्रा ने अपनी अम्मी से कहा कि अब वह अफजाल से ट्यूशन नहीं पढ़ेगी। उसने कहा, “मैं सर से कुरान नहीं पढूँगी। सर बहुत गंदे हैं। वह बैड टच करते हैं।” बेटी के साथ इस घटना को सुनकर नाबालिग की माँ के होश उड़ गए। इसके बाद वह बच्ची को लेकर थाना सदर बाजार पहुँची। वहाँ उसने पुलिस को सारी करतूत बताई।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इसके साथ ही आरोपित अफजाल को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग के परिजनों ने बताया, “हम बेटी को टीचर के भरोसे छोड़ देते थे कि वह उसे कुरान पढ़ाएगा और अच्छी तालीम देगा। लेकिन, टीचर ने बच्ची के साथ गलत काम किया। गंदी हरकतें की है। मेरी बेटी 14 साल की है। उसका जीवन बर्बाद कर दिया।”

पीड़िता की अम्मी बोली, “मेरी बेटी को कुरान पढ़ाने के लिए एक टीचर घर आता था। एक दिन मेरी बेटी ने रोते हुए कुरान पढ़ने से मना कर दिया। उसने कहा कि मैं सर से कुरान नहीं पढ़ूँगी। इस पर मैंने कारण पूछा तो उसने बताया कि टीचर गंदे हैं। वो कुरान पढ़ाने के बहाने गंदी-गंदी हरकत करते हैं। उन्होंने कई बार मेरे साथ गलत काम किया है। मैं उनसे नहीं पढूँगी।”

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया, दो दिन पहले सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक वादी पक्ष आते हैं अपनी बेटी को लेकर। बेटी नाबालिग है और उसकी उम्र 14-15 साल है। उसके द्वारा इल्जाम लगाया जाता है कि एक मुस्लिम पुरुष ने पढ़ाई कराने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया और पिछले कुछ समय से वह ऐसा करता आ रहा है। डर के मारे लड़की ने अब तक कुछ कहा नहीं था।”

एसपी सिटी मांगलिक ने आगे बताया, बाद में उसने अपने परिजनों को इसके बारे में बोला और परिजन उसको यहाँ लेकर आए। थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्ची का मेडिकल कराया और इसमें जो मुख्य आरोपित अफजाल है, उसको गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -